Pedicure At Home: सिर्फ 5 स्टेप्स में घर पर करें पेडिक्योर, फटी एड़ियों और कालेपन से मिलेगा छुटकारा
-1773739172771.webp)
Esa Tips To Pedicure At Home: खूबसूरत दिखने की चाहत भला किसे नहीं होती है। इसके लिए लड़कियां और महिलाएं क्या कुछ नहीं करती हैं। खूबसूरती सिर्फ चेहरे की नहीं होती है। हाथ-पैरों की देखभाल भी उतनी ही जरूरी होती है। गर्मियों में तो धूप से हमारे हाथ और पैरों पर टैनिंग पड़ जाती है। इससे ये दिखने में भी बहुत खराब लगते हैं।
पैरों की बात करें तो आप पैरों का कालापन और फटी एड़ियों से छुटकारा पाने के लिए घर पर ही पेडिक्योर भी कर सकती हैं। इससे आपके हजारों रुपये बच जाएंगे। आज हम आपको अपने इस लेख में बता रहे हैं कि आप घर पर पेडिक्योर कैसे कर सकती हैं? आइए जानते हैं-

गुनगुने पानी में भिगोएं पैर
पेडिक्योर करने के लिए सबसे पहले गुनगुने पानी में थोड़ा सा नमक और शैम्पू डालकर पैरों को भिगो लें। कम से कम 10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
यह भी पढ़ें- K-Beauty: शीशे जैसी चमक सकती है आपकी त्वचा, बस किचन में रखी इन 4 चीजाें का करें इस्तेमाल
स्क्रब से सफाई करें
पैराें काे भिगोने से गंदगी जल्दी साफ हो जाती है। अब इसके बाद पैरों को पानी से निकालकर हाथों से स्क्रब करें। इसकेे लिए आप चीनी और शहद का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे डेड स्किन साफ हो जाएगी।
अब एड़ियों पर दें ध्यान
फटी एड़ियों को साफ करने के लिए फुट फाइल या प्यूमिक स्टोन का इस्तेमाल करें। इससे एड़ियों को बहुत धीरे-धीरे रगड़ें। ज्यादा जोर न लगाएं क्योंकि इससे स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
यह भी पढ़ें- पार्लर जाने की नहीं है जरूरत, घर में मौजूद इन 5 चीजों से मिनटों में करें मेनिक्योर-पेडीक्योर
मॉइश्चराइज करना न भूलें
जब पैरों की सफाई हो जाए तो फिर सादे पानी से पैर धो लें। इसके बाद कोई क्रीम या नारियल के तेल से पैरों की थोड़ी देर के लिए मसाज करें।
-1773739374611.jpg)
नाखूनों की ऐसे करें केयर
पेडिक्योर के आखिरी स्टेप में नाखूनों को साफ करके काट लें। आप अपनी पसंद का कोई नेल पॉलिश भी लगा सकती हैं। इससे आपके पैरों की खूबसूरती भी बढ़ जाएगी।
इन बातों का रखें ध्यान
- हफ्ते में एक बार पेडिक्योर जरूर करें
- रोज नहाने के बाद पैरों में क्रीम जरूर लगाएं
- बहुत ज्यादा देर तक पैरों को ड्राई न रहने दें
- रात में पैरों में तेल लगाकर मसाज जरूर करें
यह भी पढ़ें- बच जाएंगे पार्लर के पैसे और समय, घर पर पानी में इन 3 चीजों को मिलाकर करें पेडिक्योर
ताे अगर आप घर पर ऐसे पेडिक्योर करती हैं तो आपके पैर खूबसूरत दिखेंगे और फटी एड़ियों से भी छुटकारा मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।