महंगे ट्रीटमेंट को छोड़ सस्ते में स्टीम फेशियल की मदद से पाएं चमकती त्वचा

चेहरा ग्लो करें साथ ही, स्किन से जुड़ी कोई समस्या पैदा न हो इसके लिए महिलाएं कई सारे महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं। इसी के साथ कई महिलाएं स्किन को खूबसूरत बनाने के लिए महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट्स भी लेती हैं। महंगे स्किन केयर ट्रीटमेंट्स लेने से जहां स्किन ग्लो करती हैं तो, वहीं इनका इस्तेमाल बंद करने के बाद स्किन का ग्लो कम हो जाता है साथ ही, आपका काफी खर्चा भी हो जाता है। लेकिन, अगर आप सस्ते और नेचुरल तरीके से चमकती त्वचा पाना चाहती हैं तो आप स्टीम फेशियल कर सकती हैं। ये चेहरे के पोर्स को साफ करने साथ ही, चेहरे पर ग्लो लाने का काम करेगा।
स्टीम फेशियल के फायदे

स्टीम फेशियल एक नेचुरल प्रोसेस है जो स्किन से गंदगी को अच्छी तरह से साफ करता है। इसी के साथ स्टीम फेशियल लेने से स्किन के ब्लैकहेड्स भी साफ होते हैं। वहीं स्टीम फेशियल चेहरे को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज करता है और इसका सही तरह से इस्तेमाल करने से स्किन पर ग्लो भी आता है।
इसे भी पढ़ें-ऑयली स्किन का ख्याल रखने के लिए इन तीन तरह से करें स्टीम फेशियल
इस तरह करें स्टीम फेशियल
सामग्री
- 2 लीटर गर्म पानी
- 1 तौलिया
- 2 चम्मच टी ट्री ऑयल
स्टीम लेने का तरीका
- सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी को अच्छी तरह से उबाल लें जिसमें भाप निकल रहा हो।
- इसके बाद इस गर्म पानी में टी ट्री ऑयल डालें और इसके अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- चेहरे को बर्तन के ऊपर रखें और तौलिए से सिर को ढक लें, और इस बात का ध्यान रखने की भाप बाहर न निकलें।
- 5 से 10 मिनट के बाद अच्छी तरह से भाप लेने के बाद चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धो लें
- चेहरे को धोने के बाद टोनर अप्लाई करें और इसके बाद आखिर में मॉइस्चराइजर अप्लाई कर लें।
इस बात का रखें ध्यान
स्टीम फेशियल को आप सप्ताह में हफ्ते में 2-3 बार लें। वहीं अगर आपकी स्किन ड्राई है तो आप हफ्ते में 1-2 बार स्टीम फेशियल साथ ही, सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं हफ्ते में 1 बार ही स्टीम फेशियल लें।
इसे भी पढ़ें- Facial At Home: मिनटों में करें स्टीम फेशियल, चेहरे पर आ जाएगा निखार
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।