Home Remedies: दो मुंहे बालों की समस्या दूर करेंगे ये किचन इंग्रीडियंट्स

बालों की अगर उचित देखभाल न की जाए तो कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं में से एक है दो मुंहे बालों की दिक्कत, यह एक ऐसी समस्या है जिससे बाल भद्दे तो नजर आते ही हैं, साथ ही बहुत उलझते और टूटते भी हैं।
बाजार में बहुत सारे हेयर प्रोडक्ट्स आते हैं, जो दो मुंहे बालों की दिक्कत को दूर करने का दावा करते हैं। मगर आप बिना पैसे खर्च किए और नेचुरल तरीके से भी दो मुंहे बालों की समस्या को दूर कर सकती हैं। इसके लिए आपकी रसोई में ही ऐसी बहुत सारी चीजें उपलब्ध है, जो इस समस्या को दूर करने में आपकी मदद करेंगी।
चलिए ऐसी कुछ चीजों के बारे में हम आपको बताते हैं-

अंडा
त्वचा और बालों दोनों की सेहत के लिए अंडे के कई फायदे हैं। खासतौर पर अंडा बालों से जुड़ी कई समस्याओं को दूर कर देता है क्योंकि यह प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स होता है। इसे बालों में लगाने से हेयर फॉलिकल्स मजबूत होते हैं। अगर आपको दो मुंहे बालों की दिक्कत है तो आप इस तरह से बालों में अंडा लगाएं-
सामग्री
- 1 अंडे का पीला भाग
- 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में अंडे का पीला भाग निकालें।
- इसके बाद आप इसमें ऑलिव ऑयल डालें और अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब इस मिश्रण को बालों की रूट्स से लेकर लेंथ तक लगाएं।
- बालों में शावर कैप पहने और 30 मिनट तक अंडे के हेयर पैक को लगा रहने दें।
- बाद में आप नॉर्मल वॉटर और शैम्पू से बालों को वॉश कर सकती हैं।
- हफ्ते में एक बार इस हेयर पैक का इस्तेमाल जरूर करें।
इसे जरूर पढ़ें: दोमुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए पार्लर के चक्कर नहीं, होममेड मास्क को अपनाएं
शहद
शहद त्वचा के लिए जितना अच्छा मॉइश्चराइजर है उतना ही अच्छा बालों के लिए कंडीशनर है। अगर आपके बाल बहुत अधिक ड्राई और डैमेज हैं या फिर दो मुंहे हो रहे हैं तो आप अपने बालों में शहद को कंडीशनर की तरह यूज कर सकती हैं। ऐसा करने से आपके बालों में अनोखी चमक के साथ ही कोमलता भी आ जाएगी।
सामग्री
- 1 कप गरम पानी
- 2 बड़े चम्मच शहद
विधि
- सबसे पहले पानी गरम करें और उसमें शहद मिलाएं।
- पानी इतना गरम रखें कि उसे स्कैल्प पर लगाया जा सके।
- अब इस मिश्रण से स्कैल्प की मालिश करें।
- 5 मिनट तक मालिश करने के बाद 30 मिनट के लिए शहद को बालों में लगा हुआ छोड़ दें।
- फिर बालों को शैंपू से वॉश कर लें।
- आप हफ्ते में 2 बार बालों में शहद जरूर लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें: दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए एक्सपर्ट के ये टिप्स अपनाएं
नारियल का तेल
नारियल का तेल बालों के लिए कितना अच्छा है, यह बात तो सब ही जानते हैं। अगर आपके बाल डल और डैमेज हैं या बहुत अधिक ड्राई हैं तो आपके बाल दो मुंहे भी जरूर होंगे। आपको बता दें कि दो मुंहे बाल दिखने में भी भद्दे लगते हैं और इससे बालों की ग्रोथ भी रुक जाती है। अगर आप हफ्ते में 2-3 बार बालों की गरम नारियल के तेल से मसाज करती हैं तो आपको इस समस्या से निजात मिल जाएगी। साथ ही आपके बाल मजबूत और लंबे भी नजर आने लग जाएंगे।
पपीता
पपीता एक बहुत ही स्वादिष्ट फल होता है। इसे खाने के भी फायदे हैं और त्वचा एवं बालों में लगाने के भी फायदे हैं। अगर बात बालों कि की जाए तो आपको बता दें कि पपीता बालों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फॉलिक एसिड और विटामिन-ए होता है। पपीते का हेयर पैक लगाने से बालों की ड्राईनेस और फ्रीजीनेस गायब हो जाती है। साथ ही यह दो मुंहे बालों की समस्या को भी कम करता है। आप इसका हेयर पैक इस तरह बना सकती हैं-
सामग्री
- 1 कटोरी पपीते का पेस्ट
- 1 कटोरी खट्टा दही
विधि
- एक बाउल में पपीते का पेस्ट और खट्टे दही को मिक्स करें।
- इस पेस्ट को बालों की रूट्स से लेकर लेंथ तक लगाएं।
- अब 40 मिनट तक इस पैक को बालों में लगा रहने दें।
- फिर बालों को शैंपू से वॉश कर लें।
केला
केला फाइबर और प्रोटीन का बहुत अच्छा सोर्स होता है। यह सेहत के लिए तो फायदेमंद होता ही है साथ बालों की सेहत के लिए भी बहुत अच्छा होता है। खासतौर पर बालों को डीप कंडीशन करने के लिए आप केले का हेयर पैक लगा सकती हैं। चलिए हम आपको इस हेयर पैक को बनाने की विधि बताते हैं-
सामग्री
- 1 केला मैश किया हुआ
- 1 बड़ा चम्मच दही
- 1 बड़ा चम्मच शहद
विधि
- सबसे पहले एक बाउल में केले के टुकड़े डालें और उसे मैश कर लें।
- अब बाउल में दही और शहद डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण को बालों की जड़ों और लेंथ पर लगाएं।
- 1 घंटे बाद बालों को शैम्पू से वॉश कर लें।
- हफ्ते में एक बार यदि आप यह होममेड हेयर मास्क लगाएंगी तो दो मुंहे बालों की समस्या दूर हो जाएगी।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह के और भी ब्यूटी हैक्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।