Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:00 PM IST

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाने के लिए एक्‍सपर्ट के ये टिप्‍स अपनाएं

दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह बालों की ग्रोथ को प्रभावित करता है।
Updated:- 2019-08-22, 11:12 IST
split  end  main

आज के समय में अधिकतर महिलाओं की सबसे बड़ी समस्या है। दोमुंहे बालों का होना। दोमुंहे बाल, बालों की खूबसूरती को कम कर देते हैं। ऐसे में इन बालों से छुटकारा पाना आसान नहीं होता। दो मुंहे बालों से छुटकारा पाना इसलिए जरूरी है क्योंकि यह बालों की ग्रोथ को प्रभावित करता है और उन्हें बढ़ने से रोकता है। तो आइए जानते हैं। मेकअप एक्सपर्ट रेनू महेश्वरी से  कुछ ऐसे घरेलू उपाय, जिसे आजमा कर आपके बाल दिखेंगे बेस्ट पर, इससे पहले दो मुंहे बाल होने की वजह को जान लें।

दोमुंहे बाल होने की वजह 

  • सूरज की किरणों, धूल और पर्यावरण के प्रदूषण के अतिरिक्त संपर्क में रहने की वजह से बाल दोमुंहे हो सकते हैं।
  • जब बालों में विटामिन ई और मिनरल्स की कमी होती है। 
  • जब बालों में प्रोटीन का अभाव होता है। तब बाल दोमुंहे हो जाते हैं।
  • अगर बालों में नमी और पोषण की  कमी है तो आपके बालों के दोमुंहे होने की काफी संभावना रहती है।
  • अगर आपने लबें समय तक बालों को ट्रिम नही करवाया तब भी वे दोमुंहे हो जाते हैं।
  • अगर आप बालों में रेगुलर हॉट ट्रीटमेंट लेते हैं जैसे -ड्रायर्स, हेयर कर्लिंग, आयरन या हेयर स्ट्रेटनिंग, तो आपके बालों के दोमुंहे होने की काफी संभावना रहती है।
  • बालों में कैमिकल के प्रयोग से भी यह समस्या होती है। 
  • शैम्पू का अधिक इस्तेमाल करने से भी बाल दोमुंहे हो जाते है।
  • अधिक गर्म पानी, क्लोरीन युक्त पानी या कठोर पानी से बाल धोने से बालों को नुकसान पहुंचता है। इससे भी दोमुंहे बालों की समस्या उत्पन्न होती है।से बार बार बालों को धोने से बालों को नुकसान पहुंचता है। 
  • बालों में तेल का ज़्यादा प्रयोग ना करने से ये रूखे हो जाते हैं।
  • क्लोरीन युक्त पानी या कठोर पानी का प्रयोग करने से भी दोमुंहे बालों की समस्या उत्पन्न होती है।

इसे भी पढ़ें: अगर दोमुंहे बालों की वजह से खत्म हो गई है बालों की खूबसूरती तो आजमायें ये 5 टिप्स

दोमुंहे बालों का उपचार करने के घरेलू नुस्खे

bounsi hair  inside  

अंडे का मास्क 

अंडे में मौजूद प्रोटीन और फैटी एसिड दोमुंहे बालों को ठीक करने में काफी फायदेमंद होता है। प्रोटीन से बालों की जडें मज़बूत होती हैं। इस मास्क को बनाने के लिए अंडे के पीले भाग को शहद की कुछ बूंदों तथा 2 से 3 चम्मच बादाम या जैतून के तेल के साथ फेंट लें। बालों को गीला करके यह पेस्ट लगा लें। आधे घंटे बाद बालों को ठंडे पानी से धोकर शैम्पू करें।

 

 

हॉट ऑयल का करें कंडीशनर 

दोमुंहे बालों की गर्म तेल से मालिश करने से बालों की अच्छी कंडीशनिंग होती है। तेल बालों में नमी बनाएं रखता हैं और  दोमुंहे बाल होने से रोकता है। गर्म तेल का कंडीशनर बनाने के लिए आप बादाम का तेल, नारियल का तेल या जैतून का तेल लें और इसे 15 सेकंड तक गर्म करें। इस बात का ध्यान रखें कि यह ज्यादा गर्म ना हो जाए फिर  इससे सिर की मालिश करें। इसे करीब 1 घंटे तक सिर पर रखें। यह तब तक बालों में अच्छे से समा जाएगा। अगर आपके बाल रूखे हैं तो आप इसे रातभर भी छोड़ सकते हैं। इसके बाद इसे गुनगुने पानी और किसी शॉफ्ट शैम्पू से धो लें।

इसे भी पढ़ें: नेचुरल होममेड फेस मास्क से इस तरह निखारें अपनी खूबसूरती

एवोकेडो 

freezi hair inside

विटामिन ए, डी और इ का काफी अच्छा स्त्रोत होता है। यह बालों को पोषण देने और इन्हें घना बनाने में बेस्ट साबित होता है। इसे बनाने का बेहतर तरीका ये है एक पका अवोकेडो लें और इसमें दो स्पून जैतून और नारियल का तेल मिलाकर अच्छे से मसल लें। इसे तब तक मसलें, जब तक एक क्रीमी मिश्रण ना तैयार हो जाए। इसे अपने बालों की लटों पर अच्छे से लगाएं और रूट्स पर लगाने से बचें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़कर फिर शैम्पू कर लें।

curly hair inside

मेयोनेज़

एक ऐसा उपचार है, जो बालों को मज़बूत बनाता है और उन्हें कोई नुकसान भी नहीं पहुंचाता। बालों को तौलिए से पोंछकर उनपर आधा कप मेयोनेज़ लगाएं और जड़ों पर लगाने से परहेज करें। मेयोनेज़ की मात्रा आपके बालों की लम्बाई पर निर्भर करती है। इसे करीब 20 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर ठन्डे पानी से शैम्पू कर लें। मेयोनेज़ बालों को पोषण देकर दोमुंहे बालों की समस्या को दूर करता है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।