फेस्टिव ग्लो पाने के लिए छोटी दिवाली पर करें यह आसान स्किनकेयर, दमक उठेगा चेहरा

छोटी दिवाली पर नेचुरल ग्लो पाने के लिए आप घर पर ही आसान टू-स्टेप स्किनकेयर रूटीन को फॉलो कर सकती हैं। कॉफी-मसूर दाल स्क्रब और बेसन-मलाई फेस पैक दोनों ही स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
Updated:- 2026-11-06, 12:55 IST
image

छोटी दिवाली यानी रूप चौदस के दिन अक्सर महिलाएं अपने रूप और सुंदरता को निखारने के लिए तरह-तरह के नुस्खे आजमाती हैं। ऐसे में कई बार त्योहार की तैयारी, साफ-सफाई और शॉपिंग के चलते महिलाओं को स्किन केयर के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। अगर आप भी छोटी दिवाली के दिन अपनी त्वचा को खूबसूरत बनाने के लिए घर पर ही कोई खास नुस्खा आजमाना चाहती हैं, तो आपको परेशान होने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।

इस लेख में हम आपको आसान टू-स्टेप स्किन केयर रूटीन बताएंगे, जो चेहरे की सुस्ती और कालेपन को दूर करने में मदद करेगा। इस त्योहार महंगे पार्लर ट्रीटमेंट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय आप रसोई में मौजूद कुछ आसान चीजों की मदद से घर पर ही होममेड स्क्रब और फेस पैक तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका। 

स्टेप 1: कॉफी और मसूर दाल से बनाएं इंस्टेंट होममेड स्क्रब

चेहरे की डेड स्किन और टैनिंग हटाने के लिए कॉफी और मसूर दाल का यह स्क्रब बहुत असरदार साबित होता है। इसके लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी।

  • एक चम्मच कॉफी पाउडर
  • एक चम्मच पिसी हुई लाल मसूर की दाल का पाउडर
  • एक चम्मच कच्चा दूध
  • एक चम्मच ताजा दही  

यह भी पढ़ें- इन 3 चीजों से घर पर बनाएं डैंड्रफ-फ्री स्कैल्प स्क्रब, बचेगा पार्लर का खर्च

स्क्रब बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका

इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसके लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।

  • एक कटोरी में सबसे पहले कॉफी पाउडर और मसूर दाल का पाउडर लें।
  • इसमें आवश्यकतानुसार कच्चा दूध और दही मिलाकर एक गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर कम से कम 5 से 7 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें।
  • थोड़ी देर बाद हल्का सा पानी लेकर हाथों की उंगलियों से चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें और फिर सादे पानी से धो लें। 

Facial scrub Photos - Download Free High-Quality Pictures | Magnific  (formerly Freepik)

स्टेप 2: बेसन और मलाई से तैयार करें ग्लोइंग फेस पैक

स्क्रब करने के बाद चेहरे को पोषण देने और चमक लाने के लिए आप यह आसान होममेड फेस पैक लगा सकती हैं। इसके लिए कुछ सामग्री।

  • दो चम्मच बेसन
  • चुटकी भर कस्तूरी हल्दी या घर की हल्दी
  • एक चम्मच ताजा मलाई
  • आधा चम्मच गुलाब जल

फेस पैक बनाने और इस्तेमाल करने का तरीका 

इस फेस पैक को बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए कुछ स्टेप्स को फॉलो करें।

  • इन सभी सामग्रियों को आपस में अच्छी तरह मिलाकर एक बढ़िया सा फेस पैक तैयार कर लें।
  • स्क्रब से चेहरा धोने और पोंछने के बाद, इस पैक को चेहरे पर एक समान रूप से लगा लें।
  • इसे लगभग 15 मिनट के लिए सूखने दें। इसके बाद कच्चा दूध लेकर चेहरे की हल्के हाथों से मसाज करें और पानी से धो लें। 

Face pack Images - Free Download on Magnific (formerly Freepik)

यह भी पढ़ें- पार्लर जैसा निखार अब घर पर, जानिए अखरोट के छिलकों का खास नुस्खा

स्किन केयर के बाद इन बातों का रखें ध्यान

त्वचा पर स्क्रब और पैक का इस्तेमाल करने के बाद इन छोटी-छोटी बातों का खास ध्यान रखें -

  • चेहरे को धोने के तुरंत बाद स्किन पर ठंडा गुलाब जल छिड़क लें या ताजा एलोवेरा जेल लगा लें।
  • अगर आप यह स्किन केयर दिन के समय कर रही हैं, तो तुरंत धूप में निकलने से बचें। कम से कम स्किन केयर के 2 घंटे तक धूप में न जाएं।
  • इन उपायों को आजमाने के अलावा दिनभर पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। शरीर हाइड्रेट रहने की वजह से भी स्किन पर एक अलग ही नेचुरल निखार देखने को मिलता है। 

निष्कर्ष: दिवाली के इस खास मौके पर चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने और अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए आप इस लेख में बताए गए होममेड स्क्रब और फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये दोनों ही चीजें पूरी तरह नेचुरल हैं और घर पर आसानी से बन जाती हैं, जो रूप चौदस यानी छोटी दिवाली के अवसर पर आपकी स्किन केयर के लिए सबसे बेस्ट साबित होंगी। यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से। 

image credit: freepik 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।