Diwali Face Glow Tips: दिवाली पर चांद सा चमकेगा चेहरा! आज से ही अपने रूटीन में शामिल करें ये 7 ब्यूटी स्टेप्स

दिवाली पर चेहरे पर नेचुरल ग्लो चाहती हैं? जानिए क्लेंजिंग, मॉइस्चराइजिंग, सनस्क्रीन और सही खानपान समेत 7 आसान स्किन केयर स्टेप्स, जो त्वचा को चमकदार बनाए रखने में मदद करेंगे।
Updated:- 2026-11-06, 12:00 IST
image

दिवाली पर हर कोई सबसे खूबसूरत दिखना चाहता है। इसके लिए महिलाएं नए कपड़ों से लेकर मेकअप और हेयरस्टाइल तक की तैयारी करती हैं, लेकिन चेहरे पर निखार तभी अच्छा दिखता है,जब स्किन भी साफ हो। त्योहार की भागदौड़, देर रात तक जागना और प्रदूषण चेहरे को बेजान बना देता है। ऐसे में अगर आप चाहती हैं कि दिवाली पर आपका चेहरा खिला-खिला नजर आए, तो आज से ही स्किन केयर के ये 7 आसान स्टेप्स अपनाना शुरू कर दें।

दिवाली पर स्किन प्रेप के लिए अपनाएं ये स्टेप्स

त्योहारों के दिनों में घर की सफाई, खरीदारी और मेहमानों की तैयारियों के बीच अक्सर लोग अपनी फेस पर ध्यान देना भूल जाते है। नतीजा यह होता है कि दिवाली आते-आते चेहरा थका हुआ और रूखा दिखने लगता है। अगर आप भी इस परेशानी से बचना चाहती हैं, तो अपनी फेस को थोड़ा समय देना शुरू करें। रोजाना कुछ मिनट का स्किन केयर रूटीन जैसे चेहरे को साफ, मुलायम और हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं उन खास स्टेप्स के बारे में।

1. दिन में दो बार चेहरा साफ करें

स्किन केयर की शुरुआत चेहरे को साफ किया जाता है। दिनभर धूल, पसीना, प्रदूषण, सनस्क्रीन और मेकअप चेहरे पर जमा हो जाते हैं। इन्हें हटाने के लिए अपनी फेस टाइप के अनुसार हल्का फेसवॉश इस्तेमाल करें। सुबह और रात को सोने से पहले चेहरा साफ करें। बहुत ज्यादा फेसवॉश या स्क्रब का इस्तेमाल न करें, इससे फेस की स्किन रूखी और बेजान हो सकती है।

1 - 2026-11-06T115140.399

Photo Credit: Magnific

2. स्किन को हाइड्रेट रखें

चेहरे पर नमी की कमी होने से स्किन रूखी और बेजान दिख सकती है। इसके लिए हायलूरोनिक एसिड या ग्लिसरीन वाला सीरम इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके बाद मॉइस्चराइजर लगाएं, ताकि त्वचा में नमी बनी रहे। ऑयली स्किन वाली महिलाएं हल्का और बिना चिपचिपाहट वाला मॉइस्चराइजर चुन सकती हैं।

5 (6)

Photo Credit: Magnific

3. सनस्क्रीन लगाना न भूलें

दिवाली की खरीदारी और दूसरी तैयारियों के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। ऐसे में धूप से त्वचा को बचाना जरूरी है। रोजाना सुबह SPF 30 या इससे ज्यादा वाला ब्रॉड स्पेक्ट्रम सनस्क्रीन लगाएं। इसे चेहरे के साथ गर्दन और खुले हिस्सों पर भी लगाएं। बाहर रहने पर हर दो घंटे में दोबारा लगाएं।

5 (6)

Photo Credit: Magnific

4. हल्के तरीके से एक्सफोलिएशन करें

स्किन की ऊपरी सतह पर जमा गंदगी चेहरे को रूखा बना देती है। ऐसे में हल्का एक्सफोलिएशन मदद कर सकता है। लैक्टिक एसिड या मैंडेलिक एसिड वाली चीजें सही हैं। शुरुआत हफ्ते में एक बार से करें। अगर स्किन संवेदनशील है या पहले से जलन है, तो इसे इस्तेमाल करने से बचें।

5. विटामिन सी को रूटीन में शामिल करें

विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट है, जो त्वचा को बाहरी नुकसान से बचाने में मदद करता है। यह समय के साथ दाग-धब्बों और असमान रंगत को कम दिखाने में भी मददगार हो सकता है। सुबह चेहरा साफ करने के बाद विटामिन सी सीरम लगाएं। इसके बाद मॉइस्चराइजर और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

4 (9)

Photo Credit: Magnific

6. रात को सोने से पहले करें स्किन केयर

रात में सोने से पहले मेकअप और सनस्क्रीन अच्छी तरह साफ करना जरूरी है। इसके बाद हल्का फेसवॉश और मॉइस्चराइजर लगाएं। सेरामाइड्स, नियासिनामाइड और हायलूरोनिक एसिड वाले सीरम त्वचा की नमी बनाए रखने में मदद कर सकते हैं। जरूरत महसूस हो तो हफ्ते में एक-दो बार हाइड्रेटिंग स्लीपिंग मास्क भी लगा सकती हैं।

2 - 2026-11-06T115138.253

Photo Credit: Magnific

7. खानपान और नींद का रखें ध्यान

सिर्फ महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट लगाने से स्किन अच्छी नहीं रहती है। इसके लिए अच्छी नींद, पर्याप्त पानी और संतुलित खानपान भी जरूरी है। खाने में मौसमी फल, हरी सब्जियां, मेवे और बीज शामिल करें। त्योहार की भागदौड़ के बीच भी पर्याप्त आराम करें और तनाव कम रखने की कोशिश करें।

यह भी पढ़ें- त्योहारों से पहले चेहरे पर लाएं निखार, गुलाब और शहद से बनाएं फेस पैक

दिवाली से ठीक पहले न करें ये गलती

  • त्योहार से एक-दो दिन पहले नया फेसवॉश, सीरम या तेज केमिकल वाला फेशियल आजमाने से बचें।
  • अपनी त्वचा के अनुसार पहले से इस्तेमाल हो रहे उत्पादों को ही जारी रखें। किसी तरह की परेशानी होने पर त्वचा विशेषज्ञ से सलाह लें।

यह भी पढ़ें- चमकदार त्वचा के लिए आजमाएं आलू के स्टार्च का फेस मास्क, घर पर बनाना है बेहद आसान

दिवाली पर ग्लो किसी एक दिन के फेशियल से नहीं, बल्कि पिछले 7-10 दिन की छोटी-छोटी आदतों से आता है। चेहरा साफ रखना, नमी बनाए रखना और अच्छी नींद लेना ही असली सीक्रेट है। इस बार नए प्रोडक्ट के चक्कर में स्किन खराब करने की बजाय, अपने पुराने भरोसेमंद रूटीन पर ही टिके रहें। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
दिवाली से कितने दिन पहले स्किन केयर शुरू करना चाहिए?
कम से कम 7-10 दिन पहले। आखिरी 2 दिन में नया फेशियल या नया सीरम ट्राई करने से दाने या एलर्जी हो सकती है, जिससे दिवाली वाला लुक खराब हो जाएगा।
ऑयली स्किन वाली लड़कियों को दिवाली पर क्या नहीं लगाना चाहिए?
भारी क्रीम, ज्यादा तेल वाला मॉइस्चराइजर और हैवी फाउंडेशन से बचें। ये पसीने और प्रदूषण के साथ मिलकर पोर्स बंद कर देते हैं और पिंपल निकाल देते हैं।
दिवाली की रात मेकअप उतारना क्यों जरूरी है?
पूरी रात मेकअप लगा रहने से स्किन सांस नहीं ले पाती और सुबह चेहरा डल और थका हुआ दिखता है। सोने से पहले डबल क्लींजिंग करके हल्का मॉइस्चराइजर जरूर लगाएं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।