Best Pimples Spots Face Mask: चेहरे से नहीं जा रहे हैं पिंपल्स के जिद्दी निशान, हफ्ते में 2 बार लगाएं ये फेस मास्क

अक्सर बदलते मौसम, गंदगी और हार्मोन चेंज होने की वजह से फेस पर पिंपल्स निकलने लगते हैं। इनकी वजह से चेहरे का पूरा लुक ही खराब हो जाता है। अब फेस पर एक्ने को हटाने के लिए हम तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं। अब पिंपल्स तो फेस से हट जाते हैं, लेकिन इसके निशान हमारे फेस पर जम जाते हैं। यह निशान आसानी से हटते नहीं हैं। यदि आपके भी फेस पर पिंपल्स के निशान हट नहीं रहे हैं। जिनकी वजह से आपके फेस की रंगत खराब हो रही है तो आज हम आपको दिल्ली, शाहदरा स्थित Colorrs Salon की ओनर एवं सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के बताए होममेड फेस मास्क बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आपके फेस से पिंपल्स के निशान कम हो जाएंगे।
नीम फेस पैक
- इसके लिए आपको नीम की पत्तियां थोड़ी देर पानी में भिगोनी है।

- अब इनको खल्लड़ में डालकर पीस लेना है।
- फिर आपको इसमें एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करना है।
- इसके बाद इस मिश्रण में आपको करीब 8-10 लौंग को पीसकर मिलाना है।
ये भी पढ़ें: चेहरे पर बार- बार आ जाते हैं पिंपल्स तो इन टिप्स को करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल

- अब इस फेस मास्क को चेहरे पर अप्लाई करना है।
ये भी पढ़ें: पिंपल्स की समस्या होगी कम, ये 2 DIY फेस मास्क करें ट्राई

- आप रात को सोने से पहले इसे लगाने के बाद सूख जाने पर इसे नार्मल पानी से वॉश कर लें।
आलू, पुदीने का फेस वाश
- इसके लिए आपको पुदीने की पत्तियों को भिगो देना है।
- फिर आपको इस पेस्ट को एक बाउल में निकालना है।
- अब आप एक कटोरी चावल लेकर उसमें पानी डालकर भिगो दें।
- एक घंटे बाद चावल का पानी लेना है और पेस्ट में डालकर मिक्स करना है।
- अब आधा कच्चा आलू लेकर उसको पीस लेना है।
- आलू का रस भी इस पेस्ट में डालकर मिलाएं।

- अब तैयार फेस पैक को चेहरे पर लगाकर सूखने दें।
- सूख जाने के बाद आपको चेहरे को पानी से धोना है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।