Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:42 PM IST

आपकी स्किन के लिए ग्लिसरीन सही या नहीं? एक्सपर्ट से जानें किस स्किन टाइप को नहीं करना चाहिए यूज

सर्दियों में अगर आप भी अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे, की किन स्किन टाइप वाली महिलाओं को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। 
Updated:- 2025-12-10, 19:19 IST
image

अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू नुस्खे आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि किस स्किन टाइप वालों को ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

किस स्किन टाइप पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए?

नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों का मौसम शुरू होते ही अधिकतर महिलाएं ग्लिसरीन का इस्तेमाल करना शुरू कर देती है, लेकिन क्या आप जानती हैं सर्दियों में किस स्किन टाइप पर इस ग्लिसरीन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं इसके बारे में।

1 - 2025-12-10T180829.166

सेंसिटिव स्किन वाले डायरेक्ट अप्लाई करने से बचे

ग्लिसरीन वैसे तो हर तरह की स्किन टाइप के लिए फायदेमंद होता है, लेकिन अगर आपकी स्किन संवेदनशील है, तो आपको इसका इस्तेमाल कम करना चाहिए या अगर कर भी रही हैं, तो सीधा स्किन पर लगाने से बचे आप इसके साथ गुलाब जल या लैवेंडर आयल मिक्स कर इसका इस्तेमाल स्किन के लिए कर सकती हैं। अगर आपको सेंसिटिव स्किन पर ग्लिसरीन की वजह से किसी तरह की कोई परेशानी होती हैं, तो डर्मटॉलॉजिस्ट की राय जरूर लें।

यह भी पढ़ें- स्किन टाइप के हिसाब से विंटर मॉइश्चराइजर कैसे चुनें? एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

अधिक पिंपल्स वाली स्किन पर ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से बचें

इसके अलावा अगर आपकी स्किन पर बहुत ज्यादा पिम्पल्स या रेशेज हैं, तो भी आपको ग्लिसरीन का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। आप चाहें तो पिम्पल्स के लिए एक खास ट्रीटमेंट ले सकती हैं। आप इसका पिम्पल्स के ऊपर अगर इस्तेमाल करेंगी, तो इससे स्किन पर जलन और इचिंग की परेशानी हो सकती हैं।इसलिए आप पिम्पल्स को कम करने के लिए डॉक्टर से बात कर सकती हैं और ट्रीटमेंट ले सकती हैं। 

2 - 2025-12-10T180827.387

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन ड्राई या ऑयली है, तो आप इसका डायरेक्ट इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आप अपने चेहरे पर इसका इस्तेमाल करने से पहले इसके साथ गुलाब जल या एक्सपर्ट के बताएं नुस्खे को आजमा सकती हैं। किसी भी तरह की परेशानी होने पर आप डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की राय ले सकती हैं। 

यह भी पढ़ें- Winter Lip Care: ड्राई लिप्‍स हो जाएंगे सुर्ख लाल, घर पर बनाएं Red लिप जेल बाम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit -  FREEPIK

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।