स्मृति कालरा के ब्यूटी टिप्स: Oat-Milk से करें फेसवॉश, ड्राय स्किन के लिए इस्तेमाल करें banana-face Pack

बहुत ही कम ऐसी अभिनेत्रियां हैं जो अपने स्किन पर ब्यूटी ट्रीटमेंट्स नहीं करवातीं या फिर नेचुरल चीजों का सहारा लेती हैं। और आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि इन अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल है शो ‘दिल संभल जा ज़रा’ की आहना यानि स्मृति कालरा!
जी हां, स्मृति ने हमसे ख़ास बातचीत के दौरान बताया कि उनकी स्किन औरों के मुकाबले आर्टिफिशियली सुन्दर नहीं है मगर, हेल्दी ज़रूर है और इसकी वजह है नेचुरल देखभाल। स्मृति ने कहा कि उन्होंने आज तक कोई भी ब्यूटी ट्रीटमेंट नहीं लिया है। इस मामले में वो पुराने खयालातों की हैं और घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खों पर ही भरोसा करती हैं। आइये जानते हैं इन नुस्खों के बारे में-
Read more: ये है स्मृति कालरा का ‘स्टाइल’, वार्डरॉब में रखीं हैं ढेरों चूड़ियाँ
सोने से पहले स्किन पर नहीं लगातीं कोई क्रीम
![Smriti Kalra beauty in]()
स्मृति ने कहा कि लोग कहते हैं कि सोने से पहले आपको चेहरे पर कोल्ड क्रीम लगानी चाहिए पर मेरा मानना है कि दिन भर तो आपके चेहरे पर मेकअप वगेरह रहता ही है कम से कम रात को तो आपको अपनी स्किन को सांस लेने का मौका देना चाहिए। मेरा मानना है कि मेकअप को अच्छी तरह निकाल कर, चेहरे को साफ़ करके यूँ ही छोड़ देना चाहिए। आप घर पर होते हैं, अपने कम्फर्ट ज़ोन में, बाहर की कोई गन्दी हवा नहीं होती, ऐसे में आपकी स्किन को भी रिलैक्स करना चाहिए।
Oats और दूध से धोएं चेहरा
![Smriti Kalra beauty in]()
स्मृति ने बताया कि उन्हें घरेलू नुस्खे बहुत पसंद है और यह आपकी स्किन को बिल्कुल हार्म नहीं पहुंचाते। स्मृति ने हमसे एक ख़ास फेस वॉश की रेसिपी भी शेयर की। उन्होंने कहा कि ओट्स खाने में भी आपके शरीर के लिए हेल्दी है और इससे चेहरा धोना भी काफी फायदेमंद है। इसके लिए आप एक चम्मच ओट्स में आधा कप कच्चा दूध मिला लें। ओट्स के अच्छी तरह मिल जाने के बाद इसे अपने चेहरे पर मलें, दूध से आपकी स्किन सॉफ्ट होगी और ओट्स की वजह से आपके Pores की गंदगी भी निकल जाएगी। यह नेचुरल है और आसान भी, इसे आप रोज़ इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके बाद मैं अक्सर वाटर बेस्ड जेल या एलोवेरा जेल अपनी स्किन पर अप्लाय करती हूं।
Read more: स्मृति कालरा का अनोखा नुस्खा: गाय के घी से ऐसे करें अपना मोटापा कम, joints pain में देगा आराम
स्किन हो जाए ड्राय तो तैयार करें Banana-face pack
![Smriti Kalra beauty in]()
स्मृति ने हमें यह भी बताया कि कभी कभी उन्हें अपनी स्किन ड्राय भी लगती हैं और यह खासकर सर्दियों में होता है। ड्राय स्किन को सॉफ्ट करने के लिए वो केले को मैश करके इसमें कुछ बूँद दूध या एक चम्मच दही डालकर अपने चेहरे पर लगाती है और 15 मिनट बाद इसे धो लेती हैं। सप्ताह में दो बार इसे दोहराती हैं और फिर उनकी स्किन बिल्कुल सॉफ्ट हो जाती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।


