सिर्फ 1 रात में ड्राई त्वचा को सॉफ्ट बनाने के लिए अपनाएं ये ब्यूटी ट्रेंड

क्या आपकी त्वचा रूखी है?
क्या ड्राईनेस के कारण त्वचा डल दिखाई देती है?
क्या बहुत उपायों के बावजूद कोई फर्क महसूस नहीं हो रहा है?
तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि इस आर्टिकल में बताया नया ब्यूटी ट्रेंड आपकी मदद कर सकता है। इस पॉपलुर ट्रेंड के बारे में हमें फ्लॉलेस कॉस्मेटिक क्लीनिक की सेलिब्रिटी कॉस्मेटोलॉजिस्ट और निदेशक डॉ मोनिका कपूर जी बता रही हैं।
स्लगिंग पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। हमारे डेली स्किनकेयर रूटीन के माध्यम से सभी वायरल रुझानों के साथ, के-ब्यूटी 2021 का सबसे अधिक खोजा जाने वाला विषय रहा है।
कोरियाई सुंदरता के साथ स्किनकेयर पर गहराई से जोर देने के साथ, हमें एक बार फिर से स्किनकेयर की एक और अवधारणा से परिचित कराया गया है, जो त्वचा की सभी समस्याओं को अलविदा कहने में आपकी मदद कर सकता है। स्लगिंग के नाम से फेमस इस वायरल ब्यूटी ट्रेंड ने कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।
इसे जरूर पढ़ें: ड्राई स्किन में नमी बनाए रखने के लिए अपनाएं ये टिप्स
क्या होती है स्लगिंग
स्लगिंग का सिंपल सा मतलब होता है कि अपने ड्राई स्किन और फेस को किसी भी तरह के मॉइश्चराइजर से कवर करना। यह आमतौर पर पेट्रोलियम युक्त प्रोडक्ट्स जैसे वैसलीन की मदद से किया जाता है। स्लगिंग स्किन में ट्रांस एपिडरमल वाटर लॉस से बचाता है। जिसका मतलब है कि इस प्रक्रिया की मदद से आपके स्किन से कम मात्रा में पानी बाहर निकलेगा, जिससे आपके स्किन की बैरियर क्षमता बढ़ती है। साथ ही यह प्रक्रिया स्किन की ड्राईनेस और वाटर लॉस में बहुत कारगर साबित होती है।
स्लगिंग स्किन को शाइनी और स्मूद बनाने में मदद करती है। यह स्किन में एक फिजिकल बैरियर बनाने का काम करती है क्योंकि हमारे स्किन की सबसे ऊपरी लेयर ही होती है, जो हमें स्किन की हेल्थ को सही रखने के लिए आवश्यक होती है। यह अक्सर ज़रूरत से ज्यादा सूरज की किरणों के कारण, हार्ष स्किनकेयर प्रोडक्ट्स और पॉल्यूशन के कारण डैमेज होने लगती है।
स्लगिंग इस डैमेज को सही करने में मदद करती है, यह स्किन को एक मॉइस्ट एनवायरनमेंट देती है, ताकि हमारी स्किन बैरियर खुद से ही हील कर सकें। स्लगिंग ड्राई स्किन और एक्जिमा स्किन वाली महिलाओं के लिए सबसे बेस्ट मानी जाती है।
स्लगिंग करने का तरीका
- हमारी स्किन सोते समय सबसे तेजी से खुद को रिपेयर करने की क्षमता रखती है, इसी कारण से हमेशा सोने से ठीक पहले स्लगिंग का इस्तेमाल करें।
- इसके लिए आप सोने से पहले अपना नॉर्मल स्किनकेयर रूटीन फॉलो करें, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आप किसी भी तरह के स्पॉट ट्रीटमेंट्स और फेस ऑयल को अवॉयड करें।
- इसके बाद आप थोड़ी सा वैसलीन लें और अपने स्किन पर लगाएं।
- आपको वैसलीन की एक मोटी लेयर नहीं चाहिए।
- इसके बाद आप इसे ऐसे ही रात भर के लिए छोड़ दें और फिर सुबह अपने स्किन को अच्छे से क्लींज करें ताकि स्किन से ज़रूरत से ज्यादा वैसलीन निकल जाएं।
- आपको कितने बार और कितने टाइम तक स्लगिंग करना है, यह पूरी तरीके से आपके स्किन टाइप पर निर्भर करता है।
इसे जरूर पढ़ें: ड्राई स्किन की समस्या के लिए आजमाएं घर पर बने ये फेस पैक
आप भी ड्राई त्वचा को स्मूथ बनाने के लिए इस ट्रेंड को अपनाएं। ब्यूटी से जुड़ी ऐसी ही और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।