Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:17 AM IST

बिना किसी अलार्म के याद रहेगा स्किनकेयर, बस फॉलो करें यह मिरर रूल

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाओं को स्‍क‍िनकेयर का ध्‍यान ही नहीं रह जाता है। ऐसे में म‍िरर पोस्‍ट इट रूल आपकी मदद कर सकता है।
Updated:- 2026-07-19, 13:36 IST
mirror post it rule for skincare

आजकल की भागदौड़ भरी ज‍िंदगी में मह‍िलाएं पूरे द‍िन ऑफ‍िस, बच्‍चों ओर घर की ज‍िम्‍मेदार‍ियों में इतना उलझ जाती हैं क‍ि उनके पास खुद के ल‍िए समय ही नहीं होता है। कई बार तो वे महंगे स्‍क‍िनकेयर प्रोडक्‍ट्स खरीद तो लेती हैं क‍ि लेक‍िन उसका इस्‍तेमाल करने की भी फुर्सत नहीं होती है। सुबह की जल्दी हो या रात की थकान, अक्सर फेस वॉश करना, मॉइश्चराइजर लगाना जैसी आम बातें भी द‍िमाग से न‍िकल जाती हैं।

कुछ लोग तो इसके ल‍िए अलार्म भी लगाते हैं, लेक‍िन इतनी सारी नोट‍िफ‍िकेशन आती है क‍ि अलार्म भी नहीं मालूम चल पाता है। ऐसे में शीशा आपकी मदद कर सकता है। आजकल कई लोग 'मिरर पोस्ट-इट रूल' फॉलो कर रहे हैं। आइए जानते हैं क‍ि यह क्‍या है और यह कैसे काम करता है?

क्या है मिरर पोस्ट-इट रूल?

मिरर पोस्ट-इट रूल कुछ लोगों में एक बहुत ही आसान आदत बन चुकी हैं। इसके लिए आपको सिर्फ एक ग्‍ल‍िटर वाला छोटा पोस्ट-इट नोट लेना है। इस नोट को अपने ड्रेसिंग टेबल के शीशे, बाथरूम के मिरर या किसी ऐसी जगह पर चिपकाना है जहां आपकी नजर दिन में कई बार जाती हो। इस नोट पर आपको केवल कुछ छोटे शब्द लिखने हैं। जैसे-

यह भी पढ़ें- मानसून की चिपचिपाहट और पिंपल्स से बचना है? स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे रखें त्‍वचा का ख्याल

नोट पर कुद बहुत बड़ा ल‍िखने की जरूरत नहीं है। आजकल सोशल मीड‍िया पर यह रूल कई लाेग शेयर कर रहे हैं।

mirror post it rule for skincare (2)

यह तरीका कैसे काम करता है?

दरअसल, हमारी आदत है क‍ि हम द‍िन में कई बार शीशा देखते हैं। सुबह तैयार होते समय, हाथ धोते समय, हेयर स्‍टाइल करते समय या रात को सोने से पहले भी हमारी नजर शीशे पर पड़ती ही है। ऐसे में हर बार वो छोटा-सा नोट हमें स्‍क‍िन केयर की याद द‍िलाएगा।

यह भी पढ़ें- चेहरे की रंगत सुधारने में लेमनग्रास भी कर सकता है कमाल, बस इस्‍तेमाल में न करें ये गलति‍यां

स्किनकेयर रूटीन को बना सकता है आसान

कई लोग स्किनकेयर शुरू तो कर देते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद भी वो हमारी आदत नहीं बन पाती है। ऐसे में यह मिरर रूल आपको हर दिन अपने रूटीन की याद दिलाएगा। अगर आप सुबह फेस वॉश, टोनर और मॉइश्चराइजर लगाना भूल जाती हैं, तो नोट पर यही शब्द लिख सकती हैं। जैसे ही आपकी नजर उस पर पड़ेगी, आपको अपना स्किनकेयर रूटीन याद आ जाएगा।

mirror post it rule for skincare (1)

कहां लगाएं यह नोट

मिरर पोस्ट-इट रूल का फायदा तभी मिलेगा जब नोट ऐसी जगह लगाया जाए जहां आपकी नजर हर समय पड़ती हो। आप इसे इन जगहों के शीशे पर लगा सकती हैं-

  • बाथरूम के शीशे पर
  • ड्रेसिंग टेबल के मिरर पर
  • अलमारी के शीशे पर
  • मेकअप एरिया के सामने

ताे अगर आप भी अपना स्किनकेयर रूटीन बार-बार भूल जाती हैं, तो आज ही मिरर पोस्ट-इट रूल को फॉलो कर लें। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Cover Image Credit- gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।