2 Minute Hairstyles: वर्किंग वीमेन के लिए बेस्ट हैं ये क्विक हेयरस्टाइल्स, 2 मिनट में मिलेगा परफेक्ट लुक

Easy Hairstyles For Women: महिलाओं को सुबह के समय इतना काम होता है कि ऑफिस के लिए सही से तैयार होने का समय ही नहीं मिल पाता है। बच्चे, पति और खुद का टिफिन तैयार करना, सफाई करना, नहाने-धोने जैसे कई काम होते हैं। ऐसे में जब तैयार होने की बारी आती है तो वे बस नॉर्मल तरीके से रेडी होकर ऑफिस चली जाती हैं। न बाल बनाने की फुर्सत होती है और न ही मेकअप करने की। ऐसे में महिलाएं सिर्फ नॉर्मल सी पोनी बनाकर चली जाती हैं।
लेकिन अगर आप कम समय में थोड़ा स्टाइलिश और प्रोफेशनल लुक चाहती हैं तो हम आपके लिए 2 मिनट में बनने वाले हेयरस्टाइल लेकर आएं हैं। अच्छी बात तो ये है कि इन्हें बनाने के लिए आपको किसी टूल की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं उन हेयरस्टाइल्स के बारे में-
-1780380190307.jpg)
ट्विस्टेड लो पोनीटेल
अगर आप हर रोज पोनी बनाकर ऑफिस जाती हैं तो उसे थोड़ा स्टाइलिश बनाने के लिए ट्विस्टेड लो पोनीटेल ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए बालों को पीछे की तरफ लेकर लो पोनीटेल बना लें। फिर रबर बैंड के ऊपर बालों में थोड़ी सी जगह बनाकर पोनीटेल को अंदर की तरफ घुमा लें। इससे एक सुंदर सा ट्विस्ट बालों में बन जाएगा। अगर आप फॉर्मल या इंडियन वियर कुछ भी पहन रही हैं तो इसे ट्राई कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Hair Chain Designs For Curly Hair: इन हेयर चेन से बढ़ाएं कर्ली बालों की खूबसूरती, खूबसूरत लगेंगी आप
हाफ क्लचर बन
ये हेयरस्टाइल भी लोगों को खूब पसंद आता है और इसे आप कम समय में बना भी सकती हैं। इसे बनाने के लिए सिर के ऊपर वाले बालों को लें और उन्हें थोड़ा सा घुमाकर छोटा सा बन बना लें। अब इसे क्लचर से फिक्स कर दें। इससे बाल चेहरे पर नहीं आता है और स्टाइलिश लुक भी मिलता है।
यह भी पढ़ें- Fashion Tips For Party: कम पैसे में बदलें अपना सिर से पांव तक का लुक, पार्टी में दिखेंगी सबसे स्टाइलिश
-1780380355170.jpg)
रोप ब्रेड पोनीटेल
अगर आपको चोटी बनाना नहीं आता है तो आप ये हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। ये आपको एक माॅडर्न लुक देगा। इसे बनाने के लिए आपको अपने बालों को दो पार्ट में बांट लेना होगा। अब दोनों हिस्सों को अलग-अलग घुमाकर आपस में लपेट दें और नीचे रबर बैंड लगा लें। ये दिखने में भले ही चोटी जैसी लगती है, लेकिन इसे बनाना बहुत ही आसान है।
यह भी पढ़ें- Hairstyles for Chubby Face: चबी गर्ल्स पर खूब अच्छे लगेंगे ये हेयरस्टाइल्स, दिखेंगी सबसे स्लिम
स्लीक लो बन
ऑफिस के लिए ये स्लीक लो बन भी अच्छा ऑप्शन है। इसके लिए आपको बालों में अच्छी तरह से कंघी करके पीछे की तरफ इकट्ठा करना होगा। अब नीचे की तरफ एक छोटा सा बन बनाकर पिन से फिक्स कर दें। ये हेयरस्टाइल गर्मी में काफी कंफर्टेबल हो सकता है और इसे आराम से आप दो मिनट में बना सकती हैं।
-1780380257756.jpg)
फ्रंट ट्विस्ट ओपन हेयर
अगर आपको खुले बाल रखना पसंद है तो ये हेयरस्टाइल आप ट्राई कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए सामने से थोड़ा-थोड़ा बाल ले लें और उन्हें ट्विस्ट करके पीछे पिन से फिक्स कर दें। इससे चेहरे पर बाल नहीं आएगा और खुले बाल आप पर खूब अच्छे भी लगेंगे।
यह भी पढ़ें- Wedding Hairstyles: वेडिंग सीजन के लिए परफेक्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स, 5 मिनट में मिलेगा ग्लैमरस लुक
तो अगर आपके पास भी सुबह बाल बनाने का समय नहीं रहता है तो आप ऊपर बताए गए हेयरस्टाइल ट्राई कर सकती हैं। इससे आपको एकदम स्टाइलिश लुक मिलेगा। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Cover Image Credit- Pinterest/𝔄𝔶𝔢𝔰𝔥 ℭ𝔥𝔞𝔲𝔡𝔥𝔞𝔯𝔶/thepinkgoose/Designing | Drawing | Motivational Quotes | Amazon Finds/Serene Ummah The Warrior Of Deen
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।