Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:04 AM IST

DIY Moisturizer: ₹10 में घर पर बनाएं सबसे सस्‍ता मॉइश्चराइजर, स्‍क‍िन ड्राईनेस से मिल सकता है छुटकारा

Homemade Moisturizer: गर्मियों में भी कुछ लोगों को ड्राई स्‍क‍िन की समस्‍या हो जाती है।कई बार महंगे मॉइश्चराइजर खरीदने के बाद भी त्वचा ज्यादा देर तक हाइड्रेटेड नहीं रहती। ऐसे में अगर आप कुछ घरेलू उपाय देख रही हैं तो हम आपको 10 रुपये में बनने वाले एक सस्‍ते मॉइश्चराइजर के बारे में बता रहे हैं। इसे आप आसानी से घर पर बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-07, 16:27 IST
homemade moisturizer to get rid of dry skin

गर्मियों में तेज धूप, धूल, पसीने और प्रदूषण के कारण हमारी स्‍क‍िन का बुरा हाल हो जाता है। चेहरे की रंगत डाउन होने लगती है। टैंन‍िंग के साथ-साथ गंदगी भी जमा होने लगती है। ऐसे में लोग बार-बार फेस वॉश करते हैं। इससे कुछ लोगों की स्‍क‍िन ज्‍यादा ड्राई होने लगती है। ये तो एक आम समस्‍या बन गई है। इससे बचने के लिए लोग बाजार से महंगे मॉइश्चराइजर खरीदते हैं। हालांक‍ि, इसका असर भी बस थोड़ी देर के ल‍िए ही रहता है।

ऐसे में अगर आप स्‍क‍िन को हाइड्रेटेड रखने के लिए कुछ घरेलू ऑप्‍शन देख रही हैं ताे ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि इसके ल‍िए नार‍ियल से बेहतरीन ऑप्‍शन कुछ हो ही नहीं सकता है। ऐसे में हम आपको अपने इस लेख में बताएंगे क‍ि आप घर पर कैसे नार‍ियल से मॉइश्चराइजर बना सकती हैं? आइए जानते हैं-

glowing skin (3)

घर पर ऐसे बनाएं नारियल से मॉइश्चराइजर

नार‍ियल से मॉइश्चराइजर को बनाने के लिए आपको ज्यादा चीजों की जरूरत नहीं पड़ेगी। बस ये चीजें चाह‍िए-

  • 2 चम्मच नारियल का तेल
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 2-3 बूंद गुलाब जल

यह भी पढ़ें- Hair Straightening: ब‍िना स्ट्रेटनर के भी सीधे हो सकते हैं आपके घुंघराले बाल, नोट कर लें यह कमाल का घरेलू तरीका

बनाने का तरीका भी जानें

  • सबसे पहले एक साफ कटोरी लें।
  • उसमें नारियल का तेल और एलोवेरा जेल डाल दें।
  • अब दोनों को अच्छी तरह से म‍िक्‍स (फेंट लें) कर लें ताकि क्रीमी टेक्सचर बन जाए।
  • इसके बाद गुलाब जल की कुछ बूंदें मिलाकर दोबारा से मिक्स करें।
  • आपका होममेड मॉइश्चराइजर तैयार है।

यह भी पढ़ें- DIY Face Scrub: च‍िलच‍िलाती गर्मी में भी दमकेगा आपका चेहरा, बस क‍िचन में रखी इन 2 चीजों से बनाएं स्‍क्रब

इस्तेमाल करने का तरीका क्‍या है?

  • इसे इस्‍तेमाल करने के ल‍िए चेहरे को पहले फेस वॉश से साफ कर लें।
  • अब थोड़ी मात्रा में ये मॉइश्चराइजर लें और चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
  • इसे अपने आप ही स्‍क‍िन में एब्‍जॉर्ब होने दें।
  • रात में सोने से पहले इसका इस्तेमाल करना ज्यादा सही रहता है।

glowing skin (2)

सिर्फ चेहरे ही नहीं, हाथ-पैरों पर भी लगाएं

अगर हाथ, कोहनी, घुटने या एड़ियां बहुत ज्यादा ड्राई हो जाती हैं, तो ये क्रीम आप वहां पर भी लगा सकती हैं। इससे स्‍क‍िन सॉफ्ट बनती है। कुल मि‍लाकर जिन लोगों की स्‍क‍िन बहुत ज्यादा ड्राई रहती है, तो वो इस घरेलू मॉइश्चराइजर को ट्राई कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Glowing Hand Tips: ब‍िना पार्लर जाए नेचुरल चीजों से चमकेंगे आपके हाथ, इस नुस्‍खे से दूर होगा हाथों का कालापन

कितने दिन तक स्टोर कर सकती हैं?

घर पर बना ये मॉइश्चराइजर ज्‍यादा द‍िन नहीं चलता है। इसल‍िए इसे कम मात्रा में ही बनाएं। इसे बनाकर आप साफ डिब्बे में भरकर फ्रिज में रख सकती हैं। इससे आप इसका इस्‍तेमाल एक हफ्ते तक कर सकती हैं।

ध्यान रखें ये बातें

  • किसी भी घरेलू नुस्खे को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
  • अगर जलन, खुजली या रेडनेस नजर आए तो इस्तेमाल न करें।
  • स्‍क‍िन से जुड़ी कोई द‍िक्‍कत है तो एक्‍सपर्ट की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- D Tan Body Scrub: गर्मियों में बॉडी को फ्रेश रखने के लिए है ट्राई करें ये होममेड डी टैन स्क्रब, जानें बनाने का तरीका

तो अगर आप सस्‍ते में ड्राई स्‍क‍िन को हाइड्रेटेड रखना चाहती हैं तो ये एक आसान तरीका हो सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।