Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:20 PM IST

मानसून की चिपचिपाहट और पिंपल्स से बचना है? स्किन टाइप के हिसाब से ऐसे रखें त्‍वचा का ख्याल

हर क‍िसी की स्‍क‍िन अलग होती है। ऐसे में मानसून में आपको अपनी स्‍क‍िन टाइप के ह‍िसाब से ही केयर करना चाह‍िए।
Updated:- 2026-07-15, 16:56 IST
skincare according to skin type in monsoon

मानसून आते ही स्‍क‍िन से जुड़ी कई समस्‍याएं बढ़ जाती हैं। इस मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है, ज‍िसकी वजह से स्‍क‍िन ऑयली नजर आने लगती है। वहीं कुछ लोगों की स्‍क‍िन ज्‍यादा ड्राई और बेजान नजर आने लगती है। कई बार चेहरे पर छोटे-छोटे दाने, प‍िंपल्‍स, खुजली और चि‍पच‍िपाहट की समस्‍यर भी बढ़ जाती है। ऐसे में हर क‍िसी का एक ही स्‍क‍िन केयर रूटीन काम नहीं करता है, क्‍योंक‍ि हर क‍िसी की स्‍कि‍न अलग होती है और मानसून में उसका र‍िएक्‍शन भी अलग होता है।

ऐसे में अगर आप अपनी स्‍क‍िन टाइप के ह‍िसाब से स्‍क‍िनकेयर रूटीन अपनाएंगी तो आपको असर जरूर देखने को म‍िलेगा। इसके ल‍िए पोलोमी रॉय (जॉय पर्सनल केयर की चीफ मार्केटिंग ऑफिसर) ने बताया है क‍ि बार‍िश के मौसम में क‍िन बाताें का ध्‍यान रखना चाह‍िए? आइए जानते हैं-

ऑयली स्किन वालों को क्या करना चाहिए?

अगर बारिश शुरू होते ही आपका चेहरा ज्यादा ऑयली नजर आता है, तो ऐसे में दिन में दो बार फेस वॉश से चेहरे को साफ करें। बहुत ज्यादा हार्श प्रोडक्ट का इस्तेमाल न करें। वहीं, कई लोगाें को लगता है क‍ि बारिश में सनस्क्रीन की जरूरत नहीं होती, लेकिन ऐसा नहीं है। इसलिए हल्की और मैट फिनिश वाली सनस्क्रीन जरूर लगाएं। इससे आपकी स्‍क‍िन को प्रोटेक्‍शन म‍िलेगा। साथ ही चेहरा भी च‍िपच‍िपा नहीं नजर आएगा।

skincare according to skin type in monsoon (2)

ड्राई स्किन को चाहिए एक्स्ट्रा हाइड्रेशन

बारिश के मौसम में हवा में नमी जरूर रहती है, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि ड्राई स्किन की समस्या खत्म हो जाती है। कई लोगों की स्‍क‍िन इस मौसम में भी खिंची-खिंची और रूखी नजर आती है। ऐसे में कोई अच्छा सा मॉइश्चराइज जरूर यूज करें। इससे आपकी स्‍क‍िन को हाइड्रेशन मिलता है और चेहरा फ्रेश नजर आता है।

यह भी पढ़ें- ग्लोइंग स्किन के लिए प्रियंका चोपड़ा लगाती हैं गोल्ड सीरम, डर्मेटोलॉजिस्ट से जानें इसके फायदे

कॉम्बिनेशन स्किन वालों के लिए जरूरी है बैलेंस

ये मौसम कॉम्बिनेशन स्किन वाले लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल हो सकता है। चेहरे का टी-जोन यानी माथा, नाक और ठुड्डी ऑयली हो सकती है, जबकि बाकी हिस्सा ड्राई लग सकता है। ऐसे में बहुत ज्यादा ऑयल र‍िमूव करने वाला या बहुत ज्यादा मॉइश्चर देने वाले प्रोडक्ट का इस्‍तेमाल करने से बचना चाह‍िए।

यह भी पढ़ें- 'Sticky Skin' से हैं परेशान? इन 2 होममेड फेस पैक से पाएं तुरंत फ्रेश ग्लो

skincare according to skin type in monsoon (1)

सेंसिटिव स्किन को चाहिए खास देखभाल

जिन लोगों की त्वचा बहुत जल्दी रिएक्ट करती है, उन्हें मानसून में स्‍पेशल केयर की जरूरत होती है। दरअसल, पसीना, नमी और मौसम में बदलाव होने की वजह से स्किन में जलन या रेडनेस की समस्या देखने को म‍िलती है। ऐसे लोगों को ज्यादा कई सारे प्रोडक्‍ट का इस्‍तेमाल नहीं करना चाह‍िए। साथ ही आप चेहरे को साफ जरूर रखें, लेकिन बार-बार फेस वॉश करने से भी बचें।

यह भी पढ़ें- महंगे टोनर नहीं, बारिश के मौसम में गुलाब जल से करें स्किन की देखभाल

नॉर्मल स्किन वाले क्‍या करें?

कई लोगों की स्किन नॉर्मल होती है और उन्हें ज्यादा परेशानियां नहीं होती हैं, लेक‍िन इसका मतलब यह नहीं है क‍ि मानसून में त्वचा की देखभाल छोड़ दी जाए। मौसम में बदलाव का असर नॉर्मल स्किन पर भी पड़ता है। इसलिए रोजाना चेहरा साफ करना, मॉइश्चराइजर लगाना और सनस्क्रीन का इस्तेमाल करना जरूरी है।

यह भी पढ़ें- 40 की उम्र में भी दिखेंगी 25 की, एक्‍सपर्ट ने बताया Glass Skin पाने का तरीका

मानसून में सभी स्किन टाइप के लिए जरूरी टिप्स

  • दिन में कम से कम दो बार चेहरा साफ करें।
  • पानी पीते रहें।
  • गंदे हाथों से बार-बार चेहरे को न छुएं।
  • बारिश के मौसम में भी सनस्क्रीन लगाना न भूलें।
  • ज्यादा हैवी मेकअप न करें।

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।