Wed Sep 16, 2026 | Updated 07:57 PM IST

Skin Cycling: वर्किंग वुमन के लिए बेस्ट है यह 4-दिन वाला सिंपल नाइट रूटीन, जानें तरीका

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में खुद के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। खासकर वर्किंग वुमन अपने लिए बिल्कुल भी समय नहीं निकाल पाती हैं। ऐसे में इस लेख में हम आपको कामकाजी महिलाओं के लिए एक परफेक्ट 4-दिन वाला नाइट रूटीन बताएंगे।
Updated:- 2026-09-16, 18:44 IST
image

आजकल ऑफिस से घर और घर से ऑफिस की भागदौड़ में कब दिन निकल जाता है, पता ही नहीं चलता। ऑफिस का तनाव, देर रात तक स्क्रीन के सामने काम करना और बढ़ता प्रदूषण हमारी स्किन को नुकसान पहुंचा सकता है। अपनी स्किन को मुलायम और स्पॉटलेस बनाए रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती हैं, लेकिन रोजाना रात को 8 से 10 स्टेप्स वाला लंबा ब्यूटी रूटीन फॉलो करना काफी मुश्किल हो जाता है। अगर आपके पास भी समय की कमी है और आप सही से स्किन केयर नहीं कर पा रही हैं, तो परेशान होने के बजाय स्किन साइकिलिंग का तरीका आजमा सकती हैं।

स्किन साइकिलिंग का 4-दिन वाला तरीका

जयपुर के डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. साहिल मंसूरी का कहना है कि कामकाजी महिलाओं के लिए 4 दिनों का यह स्पेशल नाइट-टाइम रूटीन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है। इसकी मदद से आप त्वचा को बिना किसी नुकसान के नेचुरली निखार सकती हैं। आइए जानते हैं इस खास रूटीन के बारे में विस्तार से - 

2 (20)

डे 1: एक्सफोलिएशन नाइट

स्किन साइकिलिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले त्वचा की सफाई और डेड स्किन सेल्स को हटाने पर ध्यान दिया जाता है -

  • सबसे पहले अपने चेहरे को किसी माइल्ड क्लींजर या फेस वॉश से धोएं।
  • इसके बाद किसी अच्छे केमिकल एक्सफोलिएटर का इस्तेमाल करें। यह त्वचा के अंदर जमी गंदगी और डेड स्किन को साफ करता है।
  • इसके बाद अपनी स्किन टाइप के हिसाब से या डर्मेटोलॉजिस्ट की सलाह से एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं।

डे 2: रेटिनॉल नाइट

दूसरे दिन त्वचा को रीन्यू करने और कोलेजन बढ़ाने के लिए काम किया जाता है- 

  • इसके लिए आप अपने चेहरे पर रेटिनॉल या विटामिन ए सीरम का इस्तेमाल करें।
  • रेटिनॉल चेहरे की बारीक झुर्रियों, फाइन लाइन्स और मुंहासों को कम करने में मदद करता है।
  • ध्यान रहे, अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो पहले चेहरे पर थोड़ा मॉइश्चराइजर लगाएं और उसके ऊपर रेटिनॉल का इस्तेमाल करें। 

यह भी पढ़ें- बारिश में भीग गई हैं? त्वचा को खुजली से बचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

डे 3 और 4: रिकवरी नाइट्स

तीसरे और चौथे दिन त्वचा के नेचुरल बैरियर को रिपेयर होने का मौका दें -

  • इन दोनों रातों में किसी भी तरह के एक्सफोलिएटर या रेटिनॉल का इस्तेमाल बिल्कुल न करें।
  • केवल माइल्ड क्लींजर से चेहरा धोएं और उसके बाद हाइड्रेटिंग सीरम और एक अच्छा मॉइश्चराइजर लगाएं।
  • इससे स्किन को नेचुरल नमी मिलती है, जिससे त्वचा पर किसी भी तरह की जलन, सूजन या रैशेज का खतरा नहीं रहता।  

1 (22)

स्किन साइकिलिंग के मुख्य फायदे

अगर आप स्किन साइकिलिंग का यह तरीका अपनाती हैं, तो आपको कई बेहतरीन फायदे देखने को मिलेंगे -

  • रूटीन में 2 दिन का रिकवरी गैप होता है, जिससे स्किन बैरियर को नुकसान नहीं पहुंचता और जलन या रेडनेस का खतरा कम होता है।
  • ढेर सारे महंगे प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाय सिर्फ कुछ जरूरी प्रोडक्ट्स से ही आपको बेहतरीन रिजल्ट मिल जाता है।
  • यह 4-दिन का साइकिल वर्किंग वुमन के बिजी शेड्यूल में आसानी से फिट हो जाता है।

यह भी पढ़ें- महंगे प्रोडक्ट्स से त्वचा हो गई है बेजान? 7 दिन के लिए आजमाएं 'Skin Re-wilding'

निष्कर्ष: अगर आप भी एक वर्किंग वुमन हैं और स्किन केयर के लिए लंबा समय नहीं निकाल पाती हैं, तो ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने के लिए महंगे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स लेने के बजाय स्किन साइकिलिंग का यह 4-दिन वाला तरीका जरूर फॉलो करें। यह आपकी स्किन को बिना किसी साइड इफेक्ट के हमेशा फ्रेश, बेदाग और खूबसूरत बनाए रखने में मदद करेगा।यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

(image credit: magnific)

FAQ
क्या स्किन साइक्लिंग रूटीन ऑयली, ड्राई और सेंसिटिव सभी तरह की स्किन टाइप्स के लिए सेफ है?
जी हां, यह रूटीन सभी स्किन टाइप्स के लिए परफेक्ट है। बस ध्यान रखें कि सेंसिटिव स्किन वाली महिलाएं केमिकल एक्सफोलिएटर और रेटिनॉल की कम सांद्रता से शुरुआत करें।
क्या स्किन साइक्लिंग के दौरान सुबह भी कोई खास प्रोडक्ट्स लगाने की जरूरत होती है?
सुबह का रूटीन बिल्कुल सिंपल रखना चाहिए - केवल एक जेंटल क्लेन्जर, लाइटवेट मॉइश्चराइजर और Broad-Spectrum SPF 30+ या SPF 50+ सनस्क्रीन। रात में रेटिनॉल या एक्सफोलिएंट्स इस्तेमाल करने के बाद सुबह सनस्क्रीन लगाना अनिवार्य है।
स्किन साइक्लिंग रूटीन शुरू करने के कितने दिनों बाद चेहरे पर असर या विजिबल ग्लो दिखने लगता है?
स्किन साइक्लिंग के 2 से 3 साइकेल्स के भीतर त्वचा का टेक्सचर स्मूथ होने लगता है, पिंपल्स के निशान हल्के होने लगते हैं और चेहरे पर नेचुरल प्लंप ग्लो दिखने लगता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।