महंगे प्रोडक्ट्स से त्वचा हो गई है बेजान? 7 दिन के लिए आजमाएं 'Skin Re-wilding'

बरसात के मौसम में स्किन रिलेटेड प्रॉब्लम्स कई बार परेशानी का कारण बन जाती हैं। ऐसे में अगर आप इन समस्याओं को कम करने के लिए कई तरह के महंगे प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, तो परेशान होने के बजाय आप घर पर रहकर 'स्किन रिवाइंडिंग' कर सकती हैं। स्किन रिवाइंडिंग की मदद से आप अपनी स्किन को ग्लोइंग और नेचुरल तरीके से खूबसूरत बना सकती हैं।
क्या है 'Skin Re-wilding'
क्या आप भी चेहरे को खूबसूरत और ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे प्रोडक्ट के साथ घरेलु नुस्खें भी आजमाती हैं, तो आपके लिए स्किन रिवाइंडिंग बेस्ट रहेगा। स्किन रिवाइंडिंग का इन दिनों इसका काफी क्रेज लड़कियों में देखा जा रहा है। यह थ्योरी आपको केमिकल वाले प्रोडक्ट्स के ओवर-यूज से बचाती है। स्किन रिवाइंडिंग का सीधा मतलब है, स्किन को नेचुरली उसी रूप में वापस लेकर आना जैसी वह असल में है।

स्किन रिवाइंडिंग का 7 दिनों का नियम
आप 7 दिनों तक स्किन रिवाइंडिंग थ्योरी को अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए 7 दिनों तक आप अपने वॉर्डरोब में रखे सभी स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना बंद कर दें। अगर आपके पास अलग-अलग तरह के सीरम, शीट मास्क या टोनर रखे हुए हैं, तो आप इन सभी का इस्तेमाल 7 दिनों के लिए बिल्कुल छोड़ दें।
इन 7 दिनों में केवल फॉलो करें ये 3 बेसिक स्टेप्स:
- पहला स्टेप: आप सल्फेट-फ्री या किसी भी माइल्ड फेस वॉश से ही अपना चेहरा साफ करें।
- दूसरा स्टेप: इसके बाद एक ऐसा मॉइश्चराइजर चुनें, जो आपकी स्किन बैरियर को गहराई से रिपेयर करता हो।
- तीसरा स्टेप: सबसे जरूरी बात, दिन में धूप और यूवी किरणों से बचने के लिए आप एक अच्छा और डर्मेटोलॉजिस्ट रिकमेंडेड सनस्क्रीन इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Night Skin Care Routine: घर पर बनाएं ये नेचुरल फेस वॉश, मिलेगी Korean Glass Skin जैसी चमकती त्वचा
इन बातों का भी रखें खास ध्यान
आने वाले इन 7 दिनों तक आपको फाउंडेशन, कंसीलर और कॉम्पैक्ट जैसे किसी भी मेकअप प्रोडक्ट को भी उपयोग में नहीं लेना है। इन्हीं 7 दिनों में आपको चेहरे पर स्क्रब और किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे जैसे दही या बेसन से बचना है। इन 7 दिनों तक बार-बार अपने चेहरे को हाथ लगाने से भी बचे। जब भी आप चेहरे को माइल्ड क्लींजर से वॉश करें, तो हमेशा गुनगुने या ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।

ऊपर दी गई इन सभी टिप्स को अपनाकर आप 7 दिनों तक स्किन रिवाइंडिंग थ्योरी को अप्लाई करके अपने चेहरे की खोई हुई खूबसूरती को दोबारा वापस पा सकती हैं।
यह भी पढ़ें- आप भी दिन में बार-बार धोती हैं चेहरा? एक्सपर्ट्स से जानें 1 दिन में कितनी बार करें फेस वॉश
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।