एक्सपर्ट से जानें स्किन बैरियर क्या होता है?

हम अपनी स्किन पर किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर लेते हैं। अक्सर लोगों को पता नहीं होता कि त्वचा पर क्या लगाना चाहिए। इसके कारण स्किन बैरियर डैमेज हो जाता है। केवल प्रोडक्ट्स ही नहीं, पॉल्यूशन के कारण भी त्वचा खराब हो सकती है।
सेलिब्रिटी डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ.चित्रा आनंद सोशल मीडिया पर स्किन और हेयर केयर से संबंधित जानकारी शेयर करती हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी एक पोस्ट में डैमेज स्किन बैरियर के बारे में बताया है। चलिए उन्हीं से जानते हैं डैमेज स्किन बैरियर के साइंस से लेकर रिस्टोर करने तक का तरीका।
डैमेज स्किन बैरियर के साइंस
View this post on Instagram
- क्या आपकी त्वचा रूखी है? त्वचा का रूखापन नमी की कमी के कारण होता है। ड्राई स्किन डैमेज स्किन बैरियर का एक कारण है।
- अगर स्किन बैक्टीरियल इंफेक्शन का शिकार हो रही है, तो यह डैमेज स्किन बैरियर का लक्षण है। इसलिए इंफेक्शन होने पर नजरअंदाज न करें।
- अगर ब्रेकआउट्स बढ़ने लगे, तो समझ जाएं कि स्किन बैरियर डैमेज हो गई है। इसलिए ब्रेकआउट्स होने पर ट्रीटमेंट जरूर लें।
- स्किन पर मौजूद रफ पैच होने पर स्किन बैरियर खराब हो जाता है। इसलिए त्वचा में नमी जरूरी है।
- इची स्किन, यानी त्वचा पर खुजली होना। इची स्किन भी यह बताती है कि स्किन बैरियर डैमेज हो गया है।
किन कारणों से डैमेज होता है स्किन बैरियर?
- डेड स्किन रिमूव करने के लिए स्किन को एक्सफोलिएट किया जाता है, लेकिन जब त्वचा को जरूर से ज्यादा एक्सफोलिएट किया जाता है, तो स्किन बैरियर डैमेज हो जाता है। इसलिए आपको पता होना चाहिए कि कितनी बार त्वचा को स्क्रब करना चाहिए। साथ ही, स्किन टाइप क्या है।
- धूप के कारण चेहरा झूलस जाता है। सनबर्न की भी समस्या हो जाती है। अधिक सन एक्सपोजर की वजह से स्किन बैरियर प्रभावित हो जाता है।
- आजकल स्किन केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल मिलाया जाता है। केमिकल्स स्किन के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं। त्वचा पर हार्श केमिकल के उपयोग से स्किन बैरियर डैमेज हो सकती है। इसलिए स्किन के लिए नेचुरल चीजों से बने प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
- मौसम का भी त्वचा पर प्रभाव पड़ता है। शुष्क और आद्र मौसम के कारण भी स्किन बैरियर खराब हो जाता है। इसलिए आपको मौसम अनुसार स्किन केयर करना चाहिए।
- मेडिकेशन की वजह से भी यह परेशानी हो सकती है। इसलिए दवाईयों के सेवन पर खास ध्यान दें।
इसे भी पढ़ें: आपकी स्किन को बहुत ज्यादा डैमेज कर सकती हैं ये 3 आदतें
कैसे रिस्टोर करें स्किन बैरियर
- त्वचा के लिए सनस्क्रीन बेहद फायदेमंद होती है। इसके उपयोग से न केवल टैनिंग से बचा जा सकता है बल्कि यह एजिंग साइंस को भी रोकता है। इसलिए आपको हमेशा सनसक्रीन का उपयोग करना चाहिए। घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। केवल एक बार नहीं, जितनी बार जरूरत लगे सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें।
- त्वचा के पीएच लेवल को बैलेंस करना जरूरी है। आपको लो पीएच क्लींजर का उपयोग करें।
इसे भी पढ़ें: बेजान त्वचा में जान डालेगा घर में मौजूद चीजों से बना यह फेस पैक
- आपके अपनी स्किन टाइप के अनुसार प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
- 2 हफ्ते के लिए एक्सफोलिएशन न करें। त्वचा को केवल क्लींज करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।