Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:46 PM IST

बारिश में भीग गई हैं? त्वचा को खुजली से बचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

बारिश के मौसम में खुजली और रैशेज होने लगते हैं। इससे बचने के लिए आप इस लेख में बताए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। 
Updated:- 2026-07-24, 09:09 IST
image

बरसात की पहली फुहार हर किसी के चेहरे पर मुस्‍कान लेकर आती है। बारिश में भीगने का अपना अलग ही मजा होता है, लेकिन इस मौसम की नमी त्‍वचा के लिए कई परेशानियां भी खड़ी कर सकती हैं। लंबे समय तक गीले कपड़े पहनने, पसीने और नमी की वजह से खुजली, रैशेज, जलन और फंगल इंफेक्‍शन जैसी समस्‍याएं बढ़ सकती हैं। खासकर महिलाओं को इस मौसम में अपनी त्‍वचा का ज्‍यादा ध्‍यान रखने की जरूरत होती है। अगर आप भी बारिश का मजा बिना किसी स्किन प्रॉब्‍लम के लेना चाहती हैं, तो कुछ आसान टिप्‍स को जरूर आजमाएं।  

Untitled design - 2026-07-24T013903.647

भीगने के तुरंत बाद गुनगुने पानी से नहाएं

अगर बरसात के पानी में भीगने से आपके कपड़े गीले हो गए हैं, तो नमी से होने वाली खुजली से बचने के लिए घर जाकर तुरंत हल्के गुनगुने पानी से नहाएं। आप किसी माइल्ड या केमिकल-फ्री साबुन और बॉडी वॉश का इस्तेमाल जरूर करें।

स्किन को अच्छी तरह सुखाकर ही पहनें कपड़े

नहाने के बाद आप तौलिए से अपनी स्किन को अच्छी तरह सुखाएं और थोड़ी देर रुककर ही कपड़े पहनें। गीले शरीर पर कपड़े पहनने से भी आपको बरसात के मौसम में खुजली और फंगल इंफेक्शन जैसी समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- मानसून में पीरियड्स में ऐसे मेंटेन रखें हाइजीन, नहीं होगा इंफेक्शन

सूती और पूरी तरह सूखे कपड़े पहनें

नहाने के बाद आप ऐसे कपड़े पहनें जो पूरी तरह से सूखे हों। कई बार हल्के गीले कपड़े पहनने से भी इंफेक्शन बढ़ जाता है, जिससे खुजली और रैशेज जैसी परेशानियां होने लगती हैं। ध्यान रहे कि बरसात के मौसम में जब भी धूप में निकले, तुरंत कपड़ों को तेज धूप में सुखा लें; नहीं तो आधे गीले और आधे सूखे कपड़े स्किन पर परेशानी पैदा कर सकते हैं। कोशिश करें कि आप बरसात के मौसम में कॉटन के कपड़ों का ही इस्तेमाल करें, क्योंकि ये जल्दी सूख जाते हैं और लाइटवेट होते हैं।  

Untitled design - 2026-07-24T014449.579

इंफेक्शन होने पर इन बातों का रखें खास ध्यान

इन सभी टिप्स को फॉलो करके आप बरसात में होने वाली त्वचा संबंधी परेशानियों को कम कर सकती हैं। लेकिन ध्यान रहे, जिस जगह पर आपके छोटे घाव, खुजली या जलन हो रही हो, उस जगह को बार-बार हाथ लगाकर खुजलाएं नहीं। ऐसा करने से इंफेक्शन बढ़ सकता है। अगर आपका यह इंफेक्शन बढ़ता जा रहा है, लगातार खुजली और रैशेज हो रहे हैं या त्वचा लाल पड़ने लगी है, तो डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें- बारिश में स्किन इंफेक्शन से बचना है? ये गलतियां बिल्कुल न करें

अगर आप भी बरसात के मौसम में होने वाली त्वचा संबंधी परेशानियों से बचना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए इन आसान टिप्स को जरूर आजमाएं। इससे आपकी स्किन स्वस्थ और सुरक्षित रहेगी।  

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  magnific 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।