गर्मियां छीन ना लें आपके बालों और चेहरे की खूबसूरती, अपनाएं एक्सपर्ट के ये आसान टिप्स

गर्मियों के मौसम में हमारी स्किन और बॉडी के लिए अधिक परेशानियां खड़ी होने लगती हैं। हर दिन हमारी बॉडी गर्मी और बैरोमैट्रिक प्रेशर के प्रति प्रतिक्रिया करता है। जैसे-जैसे पारा बढ़ता जाता है, तपती धूप और ड्राई मौसम हमारी बॉडी पर विपरीत प्रभाव डालने को बाध्य हो जाता है। हमें पक्का यकीन है कि आपने खुद में और दूसरों में इस पर ध्यान दिया होगा। हमारी बॉडी हर बार बढ़ते पारे के साथ तालमेल नहीं बिठा पाती है, खासतौर से उस स्थिति में जब हम हमारी जरूरत को लेकर सजग नहीं रहते कि हमें दिन में लगातार बॉडी को नमी पहुंचते रहना चाहिये। अगर आप भी इस गर्मियों में स्किन और बालों की देखभाल करना चाहती हैं तो चेज अरोमाथेरेपी कॉस्मेटिक के फाउंडर और डॉक्टर नरेश अरोड़ा से जानें।
नमी और गर्मी मिलकर सबसे महत्वपूर्ण वाष्पीकरण की प्रक्रिया को रोक सकता है, जोकि हमारी बॉडी को ठंडा रखने की प्रक्रिया होती है। त्वचा द्वारा वाष्पीकरण नहीं होने के कारण, शरीर का आंतरिक तापमान बढ़ जाता है और हमारे शरीर में इस तरह के घातक बदलाव ला सकता है, जैसे-
- त्वचा पर खुजली के साथ चेहरे, गर्दन पर लाल निशान और धड़कनों का तेज हो जाना।
- ब्लड प्रेशर कम हो जाने से बेहोशी हो जाती है, जिसे चेतना का खोना कहते हैं, गर्मियों के मौसम में यह बहुत आम होता है।

स्किन प्रॉब्लम्स से बचाव
आयुर्वेद के अनुसार, गर्मी 'पित्त दोष' का मौसम होता है, जिसका संबंध अग्नि तत्व से होता है। यह मेटाबॉलिज्म और बॉडी में होने वाले परिवर्तनों के लिये जिम्मेदार होता है, जिसमें पाचन भी शामिल है। कई हेल्थ प्रॉब्लम्स पित्त दोष से जुड़ी होती हैं, जिनमें शामिल हैं सीने में जलन, बॉडी का अत्यधिक तापमान और पसीना, स्किन प्रॉब्लम्स जैसे त्वचा पर चकत्ते, घमौरी और मुंहासे, पेट में अत्यधिक एसिडिटी और पेप्टिक अल्सर, चिड़चिड़ापन रूखे बाल और गुस्सा।
Read more: इन घरेलू नुस्खे से गर्मी में मिलेगी ऑयली और चिपचिपी स्किन से छुटकारा
मूड में होने वाले बदलाव का संबंध बढ़ते तापमान के साथ होता है और आपको नर्वस सिस्टम को आराम देने की जरूरत होती है, साथ ही साथ स्ट्रेस संबंधी डिस्ऑर्डर को दूर करने की। वरना, इनकी वजह से आपके चेहरे, बालों और बॉडी पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। अत्यधिक एसिडिटी और अपच के कारण आपके चेहरे का पीएच लेवल कम हो जायेगा, जिससे और अधिक एलर्जी, टैनिंग और चेहरे की चमक में कमी आ जाती है। अधिक मात्रा में तरल, फलों का जूस, आसानी से पचने वाले सलाद और हाई फाइबर वाले फूड से खोई चमक वापस आ सकती है। यहां कुछ उपाय दिये गये हैं, जो गर्मियों में आपकी त्वचा पर कमाल का असर दिखाते हैं, खासकर आपके किचन से लाये गये हैं
आपकी किचन में मौजूद है ये टिप्स
नींबू- नींबू फ्री रेडिकल्स की समस्या की लड़ता है, साथ ही यह विटामिन सी से भरपूर होता है, हर दिन इसका सेवन करने से चमकदार और हेल्दी स्किन पाने में हेल्प मिल सकती है। साथ ही यह डिटॉक्सिफाइ करने में भी हेल्प करता है। इसमें ब्लीच करने के गुण होते हैं, जिससे स्किन का कलर हल्का होता है। लेकिन नींबू लगाने के बाद धूप में घर से बाहर ना निकलें, क्योंकि इससे जलन की समस्या हो सकती
एलोवेरा- गर्मी के दिनों में एलोवेरा लेने से बॉडी को ठंडा रखने में हेल्प मिलती है और इसे लगाने से त्वचा को ठंडक महसूस होती है। साथ ही कई प्रकार के बैक्टीरिया, फफूंद और वायरस को भी यह मारता है। अगर आपकी स्किन धूप से प्रभावित हो गई है तो एलोवेरा आपकी स्किन को जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी ठीक कर देता है।
दही- यह डेयरी उत्पाद कैल्शियम और मैग्नीशियम तत्वों से भरपूर होता है, जो हमारी हड्डियों को मजबूत करने के अलावा बेहतरीन एक्सफोलिएटर भी है। इसे बेसन में मिलाकर लगाने से त्वचा को गोरा करने वाले एजेंट की तरह काम करता है और जिससे टैन को खत्म करने में हेल्प मिलती है।
नीम की पत्तियां (मारगोसा)- नीम में जलन-रोधी, एंटी-फंगस, एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो ना केवल आपकी हेल्थ बल्कि ब्यूटी संबंधी कई प्रॉब्लम्स को भी दूर करता है। नीम में विटामिन सी होता है, जो स्किन संबंधी प्रॉब्लम्स जैसे ब्लैकहेड्स, पिग्मेंटेशन और बढ़ती उम्र के असर को दूर करने में हेल्प करता है। इससे स्किन पर जवां निखार आता है।
जई का आटा- जई सेहतमंद और पोषक फूड है, इसमें बॉडी को बाहर के साथ-साथ अंदरूनी रूप से भी हेल्दी करने के बेहतरीन गुण होते हैं। सूखी तथा खुरदुरी त्वचा के लिये जई का आटा एक अच्छा स्क्रब होता है।
तुलसी की पत्तियां- तुलसी की पत्तियों में हाई पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन सी होता है, जो आपके ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में हेल्प करते हैं। साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एटीऑक्सीडेंट होता है।

Image Courtesy: Imagebazaar.com
अन्य टिप्स
उपरोक्त उल्लेखित सामग्रियो के अलावा कई अन्य उपयोगी टिप्स हैं, जिनको आप इन गर्मियों में अपना सकती हैं-
- नमी बनाये रखने के लिये दिनभर भरपूर पानी पीयें, सादा पानी पीना उबाऊ हो सकता है, इसलिये आप चाहें तो इसमें स्वाद या खुशबू के लिये नींबू और संतरा डाल सकती हैं।
- कम से कम 30 या 50 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगायें, जोकि यूवी किरणों से बचाता है।
- ऐसे फल खायें, जिनमें पानी की मात्रा उच्च हो, जैसे तरबूजा, अंगूर, संतरा आदि।
- जब तक बहुत जरूरी नहीं हो, सीधे धूप में निकलने से बचें।
अरोमाथैरेपी द्वारा स्किन और बॉडी की टैनिंग दूर करना
1/2 टीस्पून डेड सी सॉल्ट, 1/2 टेबलस्पून ब्राउन शुगर, उबटन 1/2 टेबलस्पून को 1 टेबलस्पून स्किन बटर (शिया बटर और कोको बटर) के साथ मिलाकर बॉडी और चेहरे के लिये स्क्रब तैयार कर लें। इसमें 10 बूंदें नींबू का रस और 2-4 बूंदें नेरोली तेल मिलायें। अब पेस्ट को चेहरे और बॉडी पर अच्छी तरह से मसाज और स्क्रब करें। हल्के हाथों से 5-10 मिनट के लिये ऐसा करें और 5 मिनट के लिये छोड़ दें। अच्छी तरह धोने के बाद 10-20 एसपीएफ वाला सनस्क्रीन लगायें। हर हफ्ते इसे दोहरायें और तीन बार लगाने के बाद फिर देखें, जादुई असर।
Read more: गर्मियों में अगर स्किन पर पड़ जाते हैं रैशेज तो ट्राय करें ये 5 चीजें
एंटी पिंपल फेशियल
- मिंट फेशियल जैल के साथ चेहरे को साफ करें।
- 8-10 मिनट के लिये हाई फ्रीक्वेंसी ओजोन ट्रीटमेंट लें।
- एंटी एक्ने ऑयल (2-4 बूंदें) के साथ चेहरे पर स्टीम लें।
- कोल्ड कम्प्रेशन लें।
- टी ट्री ऑयल जैल का प्रयोग 10-15 मिनट के लिये करें और फिर पोंछ दें।
- नीम और पुदीने का फेस पैक लगायें और पूरी तरह सूखने के बाद धो लें।
- स्किन टोनर का इस्तेमाल करें।

Image Courtesy: Imagebazaar.com
बालों की समस्याओं का समाधान
बालों का टूटना और बालों की चमक- बालों में रूसी, रूखापन, सिर की त्वचा पर खुजली होना
डॉक्टर नरेश अरोड़ा के अनुसार, ''गर्मियों और बारिश के मौसम में बालों और सिर की त्वचा के लिये अरोमाथैरेपी लेने के लिये रोजमैरी ऑयल की 1 बूंद, बेजिल ऑयल की 1 बूंद, टी ट्री ऑयल की 1 बूंद और 1 बूंद पचैली तेल को 1 टेबलस्पून बादाम या एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल में मिलायें और हर दूसरी रात में सिर पर हल्की उंगलियों से 10-15 मिनट के लिये मसाज करें। अगले दिन लैवेंडर शैम्पू से धो लें। 5.5 पीएच वाला हेयर कंडीशनर या फिर स्पा क्रीम लगायें।
घरेलू देखभाल
- प्रोटीन से भरपूर भोजन, खासकर अंकुरित और सलाद।
- रात में लगाने के लिये एंटी ड्रैंडफ हेयर ऑयल।
- शैम्पू (ऑयली बालों के लिये लैंवेडर और रूखे बालों के लिये जोजोबा)। अगली सुबह सिर धो लें।
- शैम्पू करने के बाद हेयर कंडीशनर या हेयर स्पा क्रीम जरूर लगायें।
- 5-10 मिनट के बाद फिर से धो लें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।