चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के दौरान इन बातों का रखें ख्याल, नहीं तो स्किन को हो सकता है नुकसान

चेहरे पर दिखने वाले अनचाहे बाल आपकी खूबसूरती को कम कर देते हैं। ये बाल होंठ, ठोड़ी और गालों पर अक्सर नजर आते हैं। इन बालों से छुटकारा पाने के लिए आप कई तरीके अपनाती हैं, जिनमें वैक्सिंग, थ्रेडिंग, रेजर, हेयर रिमूवल क्रीम या प्लकिंग शामिल हैं। लेकिन, इन तरीकों आजमाते समय कुछ बातों का खास ख्याल रखना बहुत ज़रूरी है।
इस आर्टिकल में हम आपको चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, इससे जुड़ी जानकारी दे रहे हैं। अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा हेल्दी और चमकदार रहे, तो चेहरे के अनचाहे बालों को हटाते समय इन बातों का खास ध्यान जरूर रखें।
अपनी स्किन टाइप को समझें
चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने से पहले यह समझें कि आपकी स्किन किस टाइप की है। हर किसी की स्किन अलग होती है, और किसी भी उपाय को आजमाने से पहले यह जानना जरूरी है कि आपकी त्वचा किस प्रकार की है, ताकि स्किन को किसी तरह का नुकसान न हो।
इसे भी पढ़ें- नेचुरल तरीके से रखना है स्किन का ख्याल, तो बनाएं ये हर्बल इंफ्यूज्ड फेशियल ऑयल
त्वचा को अच्छी तरह करें साफ
किसी भी तरह के उपाय को करने से पहले अपनी त्वचा को सही तरीके से तैयार करें। चेहरे को आप क्लींजर की मदद से साफ करें, ताकि स्किन पर जमी धूल और अतिरिक्त तेल अच्छी तरह से हट जाए। ऐसा करने से किसी भी उपाय को करते समय त्वचा को नुकसान होने का खतरा कम हो जाएगा।
मॉइस्चराइजर का करें इस्तेमाल
चेहरे के बालों को हटाने की प्रक्रिया पूरी करने के बाद आप त्वचा को हाइड्रेट करें। ऐसा करने से स्किन ड्राई नहीं होगी, साथ ही चेहरे पर ग्लो भी आएगा। किस तरह का मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें, इसके लिए आप किसी एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।
त्वचा की करें सुरक्षा
बाल हटाने के बाद त्वचा की सुरक्षा करना भी ज़रूरी है। त्वचा को आप धूप में जाने से बचाएं और इसके लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
मेकअप का न करें इस्तेमाल
अगर बाल हटाने के तुरंत बाद आप चेहरे पर मेकअप लगाती हैं, तो इससे त्वचा को नुकसान हो सकता है। मेकअप लगाने से स्किन के पोर्स बंद हो जाते हैं, और इसी वजह से त्वचा को नुकसान हो सकता है।
अगर आप चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के दौरान इन बातों का ध्यान रखती हैं, तो आप इस दौरान त्वचा को होने वाले नुकसान से बचा सकती हैं, और अपनी स्किन को हेल्दी और चमकदार रख सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- गालों और ठोड़ी पर नजर आने वाले अनचाहे बालों को कम करने के लिए लेजर ट्रीटमेंट नहीं, इस देसी नुस्खे की लें मदद
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।