Winter Skin Care: सर्दियों में चेहरे के लिए ऐसे इस्तेमाल करें शहद, एक्सपर्ट ने बताए 3 खास तरीके
-1764769368895.webp)
अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए अधिकतर महिलाएं कई घरेलू उपाय आजमाती हैं। ऐसे में अगर आप भी ग्लोइंग स्किन पाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट या घरेलू नुस्खे आजमाती हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताएंगे, जिन्हें आप घर पर रहकर आजमा सकती हैं। स्किन को स्वस्थ रखने के लिए आप शहद का चेहरे के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं शहद का चेहरे के लिए इस्तेमाल कैसे करें।
चेहरे के लिए शहद का इस्तेमाल
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि सर्दियों में अधिकतर महिलाएं अपनी त्वचा का बेहद ख्याल रखती हैं। ऐसे में अगर आप भी चेहरे पर शहद का इस्तेमाल करती हैं, तो आज हम आपको तीन बेस्ट तरीके बताएंगे, जिनकी मदद से आप स्किन को स्वस्थ रख सकती हैं।
शहद और कच्चे दूध का पेस्ट
- सबसे पहले आप एक कटोरी में शहद लें और उसमें थोड़ा कच्चा दूध मिक्स कर दें।
- अब इन दोनों मिश्रण को अच्छी तरह मिलाकर अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।
- कच्चा दूध और शहद दोनों ही आपकी स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।
- आप इस मिश्रण का 1 हफ्ते में दो से तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसे आप अपने चेहरे पर कम से कम 30 मिनट तक लगाकर रखें।
- उसके बाद साफ पानी से चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें।
यह भी पढ़ें: घर पर तैयार करें होममेड फेस वॉश, कम खर्च में पाएं ग्लोइंग त्वचा
शहद से स्क्रब बनाएं
- इसके अलावा आप शहद से स्क्रब भी बना सकती हैं।
- स्क्रब बनाने के लिए आपको एक कटोरी में थोड़ा शहद लें।
- उसमें थोड़ी बारीक पिसी हुई चीनी और थोड़ा नींबू मिलाएं।
- सभी को अच्छी तरह मिक्स कर आप अपने चेहरे पर इसे 30 मिनट तक लगाकर रखें।
- अब चेहरे की मसाज करते हुए चेहरे को धो लें।
शहद से फेस पैक
- शहद से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में एलोवेरा जेल लें।
- इसमें थोड़ा शहद, थोड़ी मलाई और चुटकी भर कच्चा दूध मिक्स कर दें।
- इन सभी को मिलकर आप फेस पैक तैयार कर सकती हैं।
- इस फेस पैक को आप 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगाकर रखें, उसके बाद चेहरे को धो लें।
यह भी पढ़ें: Avocado Face Pack: सर्दियों में रूखी त्वचा के लिए बेस्ट है होममेड एवोकाडो फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।