सिर्फ 5 मिनट की केयर से नाखून होंगे सुंदर और स्ट्रांग, फॉलो करें ये टिप्स

हर महिला की ख्वाहिश होती हैं कि नाखून सुंदर और स्ट्रांग हो और इसके लिए वो पार्लर जाकर इन पर काफी खर्च भी करती हैं। लेकिन, अगर आप इस खर्च को बचाना चाहती हैं तो आप इस आर्टिकल में बताए गए नेल केयर टिप्स को फॉलो कर सकती हैं। अगर आप रोजाना 5 मिनट इन नेल केयर टिप्स को फॉलो करती हैं तो आपका नाखून हेल्दी और स्ट्रांग होंगे साथ ही, ये खूबसूरत भी नजर आएंगे।
नेल्स की करें मसाज

नाखूनों को सुंदर और स्ट्रांग बनाने के लिए आप रोजाना 5 मिनट नाखूनों की मसाज करें। वहीं नाखूनों की मसाज करने के लिए आप नारियल, बादाम या जैतून के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। नेल्स की मसाज करने से जहां ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होगा तो साथ ही, नाखून मजबूत और सुंदर भी होंगे।
इसे भी पढ़ें- घर पर नेल पेंट लगाते समय कर लें ये 3 काम, बढ़ जाएगी नाखून की खूबसूरती
इस तरह करें नाखूनों की मसाज
- तेल को हल्का गर्म करें
- इसके बाद नाखून के पास की स्किन मसाज करें
- ये काम आप रोजाना 2 से 3 मिनट तक करें
- मसाज करने से पहले नाखूनों को अच्छी तरह से साफ कर लें।
नाखूनों को करें साफ
नाखूनों को सुंदर बनाने के लिए इनको साफ करना जरुरी हैं। अगर आप समय-समय से रोजाना साफ करती हैं तो नाखूनों में जमी गंदगी साथ ही, पीलापन साफ होगा और इनमे चमक आएंगी।
इस तरह करें नाखूनों की सफाई

- हल्का गुनगुना पानी लें और इसमें नींबू का रस मिलाएं
- इसके बाद इसमें नाखूनों डीप करें
- इसके बाद नाखूनों को तौलिये से पोंछ कर सुखा लें
- इसके बाद उन्हें मॉइस्चराइज कर लें।
- ये काम हफ्ते में 2-3 बार करें
नेल फाइलिंग भी है जरूरी
नाखूनों की ग्रोथ अच्छी हो साथ ही, ये सुंदर नजर आए, इसके लिए समय-समय पर नेल फाइलिंग जरूरी है। नाखूनों एक ही दिशा में नेल फाइल करें और इन्हें तेज़ी से घिसने से बचें
इन बातों का रखें ध्यान
- नाखूनों को समय-समय पर मॉइस्चराइज करें।
- नेल पॉलिश रिमूवर का कम इस्तेमाल करें।
- नाखूनों बहुत देर तक पानी में रखने से बचें।
इसे भी पढ़ें- लंबे समय तक नाखूनों पर टिकी रहेगी नेल पॉलिश, अगर इन टिप्स को करेंगी फॉलो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit: freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।