Liquid Lipstick Tips: आपकी लिक्विड लिपस्टिक भी लगाने के बाद फटने लगती है? इन 4 आसान स्टेप्स को करें फॉलो

अधिकतर लड़कियां अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए और सुंदर दिखने के लिए मेकअप जरूर करती हैं। कुछ लड़कियां ऐसी होती है, जो मेकअप करें या न करें, लेकिन लिपस्टिक जरूर लगाती हैं। ऐसे में अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने का बहुत शौक है और आप रोजाना लिपस्टिक लगाती हैं।
कई बार कुछ लिक्विड वाली लिपस्टिक बार-बार आपके होठों से हट जाती है या फिर हर थोड़े टाइम में यह खराब दिखने लगती है, तो अब और परेशान होने की जरूरत नहीं हैं। आज हम आपको मेकअप आर्टिस्ट की मदद से कुछ ऐसे आसान टिप्स बताएंगे, जिन्हें आजमाकर आप लिक्विड लिपस्टिक को भी लम्बे समय तक टिकाऊ रख सकती हैं। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।

मेकअप आर्टिस्ट से जानें लिपस्टिक लगाने का सही तरीका
इंदौर की प्रसिद्ध इंटरनेशनल सर्टिफाइड मेकअप आर्टिस्ट रिया सोलंकी जिन्हें इस फील्ड में 18 साल से भी ज्यादा का अनुभव है, उन्होंने बताया कि महिलाएं चेहरे पर मेकअप करे या न करे लेकिन वे लिपस्टिक जरूर लगाती है, ऐसे में अगर आपको भी लिपस्टिक लगाने का बहुत शौक होता है और आप लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल करती हैं, तो अब आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो कर इसे होठों पर लगा सकती हैं। इससे आपको परफेक्ट लुक मिलेगा और लिपस्टिक टिकाऊ बनी रहेगी।
लिप बाम का पहले करें इस्तेमाल
सबसे पहले इस बात का ध्यान रखें की होठों पर किसी भी तरह की लिपस्टिक चाहे, वह मैट हो या लिक्विड आपको लिपस्टिक के पहले होठों पर हल्का लिप बाम लगाना है। लिप बाम लगाने से होठों की स्किन का बेस तैयार होगा और इससे होठ ख़राब भी नहीं होंगे। लिप बाम के बिना ही अगर आप डायरेक्ट लिपस्टिक लगाती हैं, तो होठों से पपड़ी की तरह लिक्विड लिपस्टिक निकल सकती है।
यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: काले और फटे होंठों से होती है शर्मिंदगी, इन 5 नेचुरल तरीकों से पाएं Pink Lips
डबल कोट जरूर लगाएं
इसके अलावा ध्यान रहे, जब भी आप लिक्विड लिपस्टिक का इस्तेमाल करें, तो पहले पतली लेयर लगाएं उसके बाद डबल कोट जरूर करें, पतली लेयर के बाद आप इस पर दोबारा से एक लिपस्टिक की लेयर जरूर लगाएं। इससे आपके होंठ, तो खूबसूरत दिखेंगे ही साथ ही लिपस्टिक भी लम्बे समय तक टिकी रहेगी और होंठ खूबसूरत बनेंगे।

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल
अगर आपको लगता है, कि होंठ के निचे वाला हिस्से में अंदर की तरफ से जल्दी लिपस्टिक निकलने लगती है, तो आप उस जगह थोड़ा लिप लाइनर से फिलिंग करने के बाद दोबारा से लिपस्टिक को होठों पर डबल कोट करके लगाएं। इससे भी आपकी लिपस्टिक सही तरीके से लगेगी और टिकाऊ भी बनेगी।
यह भी पढ़ें- DIY Lip Balm: मखमली गुलाबी होंठ के लिए अनार से कैसे बनाएं लिप बाम? जानें तरीका
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : FREEPIk
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।