Lipstick Hacks: बार-बार हटाने से भी नहीं साफ होती होंठों पर लगी लिक्विड लिपस्टिक? तो इन आसान हैक्स को करें फॉलो

लिपस्टिक लगाना किसे पसंद नहीं होता है। हम सभी इसके नए-सनये शेड्स से लेकर कई तरह के ब्रांड्स में लिपस्टिक की कलेक्शन रखना पसंद करती हैं। आजकल क्रेयॉन से ज्यादा लिक्विड लिपस्टिक को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है।
लिक्विड लिपस्टिक होती तो लॉन्ग-लास्टिंग है, लेकिन लगाने के कुछ ही देर बाद में जब इसे हटाने की बारी आती है तो यह सही तरीके से हट नहीं पाती है और केवल आधे होंठ पर लगी रह जाती है। तो आइये आज हम आपको बताने वाले हैं होंठों पर लगी लिक्विड लिपस्टिक को हटाने के कुछ आसान टिप्स। साथ ही, बताएंगे लिक्विड को हटाने के बाद कैसे रखें होंठों का ख्याल-
लिपस्टिक को हटाने का सही तरीका क्या है?

- लिपस्टिक को हटाने के लिए सबसे पहले आप कॉटन पैड पर मेकअप रिमूवर में डालें और हल्के हाथों से मसाज करते हुए लिपस्टिक को हटा लें।
- होंठों के कोनों से सही तरीके से लिपस्टिक को हटाने के लिए कॉटन पैड काफी नहीं होंगे, तो इसके लिए आप इअरबड्स में मेकअप रिमूवर को डालें और हल्के हाथों के दबाव से मसाज करते हुए लिपस्टिक को हटा लें।
- इसके बाद आप होंठों के आस-पास से भी कॉटन पैड में फेस क्लींजर डालकर मसाज करते हुए साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें : लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो
लिपस्टिक को हटाने के बाद क्या करें?
लिपस्टिक को हटाने के बाद भी कई बार हल्का रंग होंठों पर लगा रह जाता है। इसे हटाने के लिए और होंठों सही तरीके से साफ करने के लिए आप होंठों पर स्क्रब कर सकती हैं। लिप स्क्रब आपके होंठों के कोने-कोने से अच्छी तरह से लिपस्टिक को साफ करने में मदद करता है। इसका इस्तेमाल आप हल्के हाथों के प्रेशर से ही करें और तेज दबाव से बचे रहें।
इसे भी पढ़ें : ग्लॉसी या मैट? कैसे चुनें अपने लिए परफेक्ट लिपस्टिक शेड
होंठों को सही तरीके से मॉइस्चराइज कैसे करें?

लिप स्क्रब होंठों को ड्राई कर सकती है। ड्राई लिप्स होने के कारण आपके होंठ कट-फट सकते हैं। होंठों की सही तरीके से देखभाल करने के लिए आप स्क्रब के बाद लिप ऑयल और लिप बाम का इस्तेमाल करना चाहिए। लिप बाम और लिप ऑयल को लगातार होंठों पर लगाते रहने से आपके लिप्स हाइड्रेटेड रहेंगे।
अगर आपको होंठों पर लगी लिपस्टिक हटाने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
अगर आपको नेल आर्ट के ये डिजाइंस और इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।