DIY Lip Balm: मखमली गुलाबी होंठाें के ल‍िए अनार से कैसे बनाएं लि‍प बाम? जानें तरीका

हम सभी चाहते हैं क‍ि हमारे होंठ सॉफ्ट और प‍िंक नजर आएं, लेक‍िन कुछ खराब आदतों की वजह से होंठों का रंग काला हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले लिप बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेक‍िन आप चाहें तो घर पर भी अनार से ल‍िप बाम बना सकती हैं।
Updated:- 2026-06-23, 16:28 IST
DIY Lip Balm

सॉफ्ट और प‍िंक ल‍िप्‍स भला क‍िसे नहीं अच्‍छे लगते हैं, लेक‍िन आज के समय में हर कोई लि‍पस्‍ट‍िक लगाना पसंद करता है, ब‍िना ल‍िपस्‍ट‍िक के तो मह‍िलाएं बाहर जाना भी पसंद नहीं करती हैं। ऐसे में इसका ज्‍यादा इस्‍तेमाल करने से हमारे होंठों का रंग काला हो जाता है। कुछ और भी वजहें हैं ज‍िससे होंठ काले नजर आने लगते हैं, जैसे- स्‍मोक करना, बार-बार होंठों को चाटना। ऐसे में अगर आप अपने होंठों की देखभाल करना चाहती हैं तो हम आपको एक आसान तरीका बता रहे हैं।

आप घर पर अनार से होममेड ल‍िप बाम बना सकती हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है और आपके होंठ भी एकदम गुलाबी नजर आ सकते हैं। आइए जानते हैं, इसे बनाने का तरीका-

DIY Lip Balm (1)

क्‍याें अनार का ल‍िप बाम बनाएं?

ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट अमरीश कौर ने बताया क‍ि अनार का इस्‍तेमाल स्‍क‍िन केयर में भी क‍िया जाता है। साथ ही यह हाेंठों की भी देखभाल करता है। दरअसल, अनार का रस होंठों को हल्का रंग देने के साथ-साथ उन्हें मॉइस्चराइज भी करता है।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: काले और फटे होंठों से होती है शर्मिंदगी, इन 5 नेचुरल तरीकों से पाएं Pink Lips

अनार से लिप बाम बनाने के लिए क्या चाहिए?

  • दो चम्मच अनार का ताजा रस
  • एक चम्मच नारियल तेल
  • एक चम्मच पेट्रोलियम जेली
  • एक छोटी साफ डिब्बी

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन चुटकियों में हो सकता है दूर, बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज

कैसे बनाएं अनार का लिप बाम?

ल‍िप बाम बनाने के ल‍िए सबसे पहले अनार के कुछ दानों को पीसकर उनका रस निकाल लें। अब एक साफ कटोरी में पेट्रोल‍ियम जेली और नारियल का तेल डालें। इसे थोड़ा सा गर्म करके अच्छी तरह से मिला लें। इसके बाद इसमें अनार का रस डालें और लगातार चलाते रहें ताकि सभी चीजें अच्छे से मिक्‍स हो जाएं। जब ये पेस्‍ट थोड़ा गाढ़ा होने लगे तो इसे आप छोटी ड‍िब्‍बी में भर कर कुछ घंटों के लिए फ्रिज में रख दें। ठंडा होने के बाद आपका होममेड लिप बाम तैयार है।

DIY Lip Balm

कैसे करें इस्तेमाल?

  • दिन में 2 से 3 बार होंठों पर लगाएं।
  • रात को सोने से पहले जरूर लगाएं।
  • लिपस्टिक लगाने से पहले भी इसे बेस की तरह इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • अगर होंठ बहुत ज्यादा ड्राई हैं तो नियमित इस्तेमाल कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: स‍िर्फ ₹5 में दूर करें होंठों का कालापन, ये 3 नुस्‍खे द‍िखाएंगे असर

इन बातों का रखें ध्यान

  • अगर किसी चीज से एलर्जी है तो उसका इस्तेमाल न करें।
  • लिप बाम बनाने से पहले सभी बर्तन साफ रखें।
  • बहुत ज्यादा मात्रा में बनाकर लंबे समय तक स्टोर न करें।
  • इस्‍तेमाल करने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें- Dry & Peeling Lips Remedy: गर्मियों में होंठों से निकल रही है पपड़ी? लिपस्टिक लगाने से पहले करें ये छोटा सा काम, होंठ बनेंगे गुलाब

तो अगर आप भी अपने होंठों को नेचुरली गुलाबी बनाना चाहती हैं तो अनार से बना ये ल‍िप बाम आपकी मदद कर सकता है। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।