Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

Dark Lips Remedy: काले और फटे होंठों से होती है शर्मिंदगी, इन 5 नेचुरल तरीकों से पाएं Pink Lips

चेहरे की खूबसूरती में होंठों का भी बहुत बड़ा रोल होता है, लेकिन कई लोगों की श‍िकायत रहती है क‍ि उनके होंठ काले और फटे हुए नजर आते हैं। इससे चेहरे की सुंदरता फीकी पड़ जाती है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान तरीके बता रहे हैं ज‍िससे होंठाें का कालापन दूर क‍िया जा सकता है।
Updated:- 2026-06-14, 15:10 IST
dark lips remedy

हम सभी को खूबसूरत द‍िखने की चाहत होती है। इसके ल‍िए हम क्‍या कुछ नहीं करते हैं। कोई बाजार के महंगे ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स का इस्‍तेमाल करता है तो कुछ घरेलू नुस्‍खे आजमाते हैं। आमतौर पर लोग चेहरे पर ही ज्‍यादा ध्‍यान देते हैं, लेक‍िन जब ह‍मारे हाेंठ काले और फटे हुए नजर आते हैं तो सारी सुंदरता फीकी पड़ जाती है। आंखों की तरह सॉफ्ट और प‍िंक ल‍िप्‍स भी हमारी सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं।

ऐसे में अगर आप भी होंठों की नेचुरली देखभाल करना चाहती हैं, तो कुछ आसान तरीके अपना सकती हैं। ये तरीके होंठों को हेल्‍दी, सॉफ्ट और गुलाबी बनाने में मदद करते हैं। ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट कुछ नेचुरल ट‍िप्‍स दे रही हैं। आइए जानते हैं-

dark lips remedy (4)

शहद

होंठों की देखभाल के ल‍िए शहद का इस्‍तेमाल लंबे समय से क‍िया जा रहा है। ये नेचुरल मॉइश्चराइजर की तरह काम करता है। इसका इस्‍तेमाल करने से होंठों में नमी बनी रहती है। इसल‍िए रात को सोने से पहले होंठों पर थोड़ा सा शहद लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। नियमित रूप से ऐसा करने पर होंठ सॉफ्ट बनेंगे।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: स‍िर्फ ₹5 में दूर करें होंठों का कालापन, ये 3 नुस्‍खे द‍िखाएंगे असर

नारियल तेल लगाएं

नारियल तेल का इस्तेमाल स‍िर्फ बालों और स्‍क‍िन की ही नहीं बल्‍कि‍ होंठों की देखभाल भी करता है। इसके इस्‍तेमाल से ड्राईनेस कम होती है। आप इसका इस्‍तेमाल द‍िन या रात कभी भी कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें- Leftover Lipstick Reuse: बची हुई लि‍पस्‍ट‍िक से बनाएं लिप बाम और ब्लश, म‍िलेगा ग्‍लैमरस लुक

स्क्रब करें

होंठों पर जमे डेड स्किन की वजह से भी होंठों का रंग काला हो जाता है। ऐसे में शहद और चीनी मिलाकर पेस्ट बना लें। इसे होंठों पर बहुत हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें। ध्यान रखें कि ज्यादा जोर से स्क्रब न करें।

dark lips remedy (5)

खूब पानी पिएं

कई बार शरीर में पानी की कमी की वजह से भी हमारे होंठ फटने लगते हैं। इसलिए पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना जरूरी है। जब शरीर में पानी की सही मात्रा बनी रहेगी तो हमारे होंठ भी हेल्‍दी रहेंगे।

यह भी पढ़ें- Dark Lips Remedy: होंठों का कालापन चुटकियों में हो सकता है दूर, बादाम के तेल में मिलाकर लगाएं यह चीज

लिप बाम लगाएं

होंठों को सॉफ्ट बनाए रखने के लिए आप लिप बाम का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। अगर पॉस‍िबल हो तो एसपीएफ वाला लिप बाम खरीदें। दिन में जरूरत के ह‍िसाब से लिप बाम लगाती रहें। इससे होंठों में नमी बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें- Sunscreen Applying Tips: चेहरे पर ही नहीं, इन जगहों पर भी लगाना चाह‍िए सनस्‍क्रीन; आप भी जान लें

इन बाताें का रखें ध्‍यान

  • बार-बार होंठों को जीभ से न चाटें।
  • होंठों की सूखी त्वचा को खींचकर न निकालें।
  • कोई भी नुस्‍खा आजमाने से पहले पैच टेस्‍ट जरूर करें।

तो अगर आपके होंठ भी काले और फटे हुए नजर आते हैं, तो ऊपर बताए गए तरीकों को आजमा सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।