क्या आप भी चेहरे से निकालती हैं कील-मुंहासे? तो एक्सपर्ट से जानें ऐसा करना सही या नहीं

चेहरे पर होने वाले पिम्पल्स को कम करने के लिए लड़कियां काफी कोशिशें करती हैं। लाख कोशिश के बाद भी लड़कियों को पिम्पल्स से राहत नहीं मिलती हैं।  ऐसे में अगर आप भी नाखून से चेहरे के कील मुहासे निकलती हैं, तो एक्सपर्ट से जान लें इसके नुकसान।
image

पिंपल्स चेहरे की खूबसूरती को खराब कर देते हैं, जिससे अधिकतर लड़कियां परेशान रहती हैं। पिंपल्स से राहत पाने के लिए लड़कियां काफी कोशिशें करती हैं, लेकिन फिर भी उन्हें असर नहीं दिखाई देता है और इससे वे परेशान हो जाती हैं। अगर आपके चेहरे पर भी पिंपल्स और रैशेज की परेशानी बढ़ रही है और लाख कोशिशों के बाद भी आप पिंपल्स से राहत नहीं पा रही हैं और इसी के चलते आप अपने नाखूनों से पिंपल्स को निकलती हैं, तो ये खबर आपके लिए हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट के बताएं साइड इफेक्ट्स बताएंगे, जिसे जानकर आप भी पछतावा करने लगेंगी। आइए जानते हैं ब्यूटी एक्सपर्ट से की नाखून से कील मुंहासे निकालने से क्या होता है।

ब्यूटी एक्सपर्ट की मानें राय

2 (18)

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि अधिकतर लड़कियां पिंपल्स की वजह से परेशान रहती हैं और लाख कोशिशों के बाद भी उनके पिंपल्स कम नहीं होते हैं और ऐसे में कुछ लड़कियां नाखून से पिंपल्स को निकालती हैं। लेकिन ऐसा करने से स्किन प्रॉब्लम हो सकती हैं। अगर आप बार बार नाखून से कील मुहासे निकालने की कोशिश करती हैं, तो इससे निकलने वाले पिक की वजह से आपके चेहरे पर और ज्यादा पिंपल्स हो सकते हैं और आपको इससे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यही नहीं नाखून से कील मुहासे निकालने से इसके निशान आपके चेहरे पर बन सकते हैं।

हो सकती हैं लालिमा और जलन

यही नहीं अगर आप चेहरे पर होने वाले कील मुहासे को नाखून से निकलती हैं, तो इससे आपके चेहरे पर सूजन भी हो सकता है। सूजन की वजह से भी आपको कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता हैं। आपके चेहरे पर लालिमा और जलन होने की भी सम्भावना बढ़ सकती हैं। ऐसे में आपको अपने नाखून से चेहरे के पिंपल्स को निकालने से बचना चाहिए। अगर आप चेहरे से नाखून की मदद से कील निकलती हैं, तो इससे स्किन पर इरिटेशन देखने को मिल सकती हैं और आपको किन इन्फेक्शन भी हो सकता है।

डर्मेटोलॉजिस्ट की लें मदद

1 (16)

चेहरे की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए और पिंपल्स से राहत पाने के लिए आप नाखून से कील- मुहासे निकालने के बजाय ब्यूटी एक्सपर्ट या फिर डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद से ट्रीटमेंट या फिर घरेलू उपाय आजमा सकती हैं। इससे आपके चेहरे पर नुकसान नहीं देखने को मिलेगा साथ ही आप अपने चेहरे से पिंपल्स को कम कर सकती हैं।

नोट : चेहरे पर किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, नहीं तो इससे एलर्जी या इन्फेक्शन हो सकता है।

यह भी पढ़ें:सर्दियों में भी चेहरे पर हो रहे हैं पिंपल्स, ये टिप्स कर सकते हैं हेल्दी स्किन पाने में मदद

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit: freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP