चेहरे पर बार- बार आ जाते हैं पिंपल्स तो इन टिप्स को करें अपने स्किन केयर रूटीन में शामिल

बदलते मौसम, प्रदूषण साथ ही खराब लाइफस्टाइल का असर जहां सेहत पर होता है तो इस वजह से स्किन से जुड़ी समस्या भी हो जाती है। स्किन से जुड़ी समस्या में पिंपल्स भी है जो चेहरे की खूबसूरती को कम कर देते हैं साथ ही इनकी सही तरह से केयर नहीं की जाए तो चेहरे पर बार-बार हो जाते हैं। वहीं चेहरे पर बार-बार पिंपल्स न ही इसके लिए हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जो इस समस्या को रोकने में मददगार है। इसी के साथ इन टिप्स को आप अपने स्किन केयर रूटीन में भी शामिल कर सकती हैं।
सनस्क्रीन का करें इस्तेमाल

पिंपल्स की समस्या बार-बार आने का कारण सूरज की किरणें हो सकती है। इसके लिए जरूरी है कि सूरज की किरणों से अपने चेहरे को बचाएं और इसके लिए आप बाहर जाने के दौरान सनस्क्रीन का इस्तेमाल करें। वहीं किस तरह का सनस्क्रीन आपकी स्किन के लिए बेस्ट रहेगा इसके लिए आप एक्सपर्ट की मदद ले सकती हैं।
इसे भी पढ़ें- चेहरे पर आएगा चांद सा निखार, पिंपल्स दूर करने के लिए इस खास पानी से करें फेस वॉश
बालों को रखें अच्छी तरह से साफ

पिंपल्स बार-बार होने के कारण आपके बाल भी हो सकते हैं। दरअसल, बालों को अच्छी तरह से साफ नहीं करने की वजह से इसमें मौजूद अतिरिक्त तेल स्किन पर आ जाता है और चेहरे पर पिंपल्स पैदा हो जाते हैं। वहीं ये समस्या पैदा न हो इसके लिए आप बालों को हफ्ते 2 से 3 बार साफ करें।
स्किन न हो दें ड्राई

पिंपल्स की समस्या से बचने के लिए चेहरे को साफ रखना जरूरी है और इसके लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। वहीं अगर आप ठंडे या गर्म पानी का इस्तेमाल करती हैं जो चेहरे को ऑयल कम हो जाता है और स्किन ड्राई हो जाती हैं। वहीं चेहरे को धोने के लिए आप गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें। वहीं चेहरे को साफ करने के बाद मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करें।
इन बातों का भी रखें ध्यान
- चेहरे को सुबह और शाम को दो बार अच्छी तरह साफ करें
- रात को सोने से पहले मेकअप को अच्छी तरह से साफ करें।
- स्किन प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करें
- कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लें।
इसे भी पढ़ें- Skin Care:सर्दियों के मौसम में इन 5 चीजों का इस्तेमाल करते वक्त रहें सावधान, ड्राई हो सकती है त्वचा
अगर आपको ये टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit- freepik/ her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।