herzindagi
deepika padukone inspired makeup looks

दीपिका पादुकोण से सीखें कैसे करें नाईट पार्टी के लिए मेकअप

मेकअप की ज्यादा जानकारी न होने के कारण महिलाएं गलत तरीके से मेकअप को लगा लेती हैं।
Editorial
Updated:- 2022-08-03, 18:47 IST

किसी की शादी हो या कोई भी पार्टी मेकअप करना हर महिला को बेहद पसंद होता है। ऐसे में अपनी ऑउटफिट के कलर और अपनी स्किन टोन के हिसाब से मेकअप करना कई महिलाओं के लिए काफी मुश्किल टास्क बन जाता हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं ड्रेस से मैच करता कोई भी आई शैडो लगा लेती हैं। ऐसा करने से आपका मेकअप सुंदर दिखने की जगह बेहद भद्दा दिखाई दे सकता हैं। इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि किस तरह का मेकअप रात के समय किया जाता है जिसे कर आप दिखेंगी बेहद खूबसूरत। 

गोल्ड कलर आइज 

gold color eyes

हमेशा से ही गोल्डन कलर इंडियन स्किन टोन के हिसाब से एकदम परफेक्ट रहा है। इस तरह के आई मेकअप के साथ आप लिप्स को न्यूड ही रखें। ऐसा करने से आपका मेकअप बोल्ड और सॉफ्ट लगेगा। साथ ही आप आईज पर गोल्डन कलर के शिमर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। ऐसा करने से आपका आई मेकअप बेहद खूबसूरती से हाईलाइट होगा। 

 इसे भी पढ़ें : मम्मी की पुरानी बनारसी साड़ी से बनाएं जा सकते हैं ये डिजाइनर दुपट्टे, जानिए कैसे

बोल्ड लिप्स 

bold lips

रेड कलर तो हमेशा से एवरग्रीन रहा है। ज्यादातर शादीशुदा महिलाएं रेड कलर की लिपस्टिक को बेहद पसंद करती हैं। साथ ही आप आई मेकअप को न्यूट्रल रखें। ऐसा करने से आपका पूरा मेकअप लुक उभर कर दिखेगा। अगर आप भी रेड कलर को पसंद करती हैं तो ये ऑप्शन आपके लिए बेस्ट हो सकता हैं। इस लुक को ब्लैक कलर की ऑउटफिट के साथ वियर करें। 

इसे भी पढ़ें : ब्राइडल मेकअप को लेकर हैं परेशान तो जानें किस तरह के मेकअप लुक्स कर रहें है ट्रेंड

यह विडियो भी देखें

ग्राफिक आई लुक 

graphic eyes

जैसा कि  आप जानती होंगी मेकअप का कोई रूल नहीं होता। आप जैसा भी मेकअप करेंगी वो आपका एक यूनिक स्टाइल बन जाता हैं। ऐसे ही अगर आपको अपने मेकअप में एक्सपेरिमेंट्स करना पसंद है तो ग्राफिक आई लुक आपके लिए बेस्ट रहेगा। इस लुक को आप किसी भी तरह की ऑउटफिट के साथ कैर्री कर सकती हैं। साथ ही अगर आप लिप्स को न्यूड रखें तो आपका आई मेकअप बेहद खूबसूरत व बोल्ड दिखाई देगा। 

 

 

ब्राउन कोल आइज 

brown color eyes

मेकअप की बात हो और ब्राउन कलर का इस्तेमाल न किया जाए ऐसा नहीं हो सकता। आपको बता दें कि ब्राउन कलर आई मेकअप अपने आप में ही एक स्टेटमेंट लुक देता है। ब्राउन कलर के साथ अगर आप ब्लैक काजल से स्म्जड आईलाइनर लगाएं और स्टेटमेंट न्यूड लिप्स रखें तो आपका मेकअप बेहद बोल्ड और क्लासी दिखाई देगा। इस तरह के आई मेकअप के साथ आप लाइट कलर का ऑउटफिट चुनें। ऐसा करने से आपका पूरा लुक बेहद स्टाइलिश लगेगा। 

 

अब आप भी दिख सकती है बोल्ड और ब्यूटीफुल वो भी बिना किसी मेकअप एक्सपर्ट की मदद लिए।  अगर आपको ये आर्टिकल पसंद आया हो तो शेयर करना न भूलें। ऐसे कई और आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।