Shahnaz Husain Tips: बालों की देखभाल करने में कैसे मदद करती है मेहंदी, जानें कैसे करें इस्तेमाल

खूबसूरत और लम्बे बाल हम सभी चाहते हैं और इसके लिए मार्केट में कई नामी प्रोडक्ट्स भी आसानी से मिल जाते हैं। वहीं सदियों से बालों में हम मेहंदी को लगाना पसंद करते हैं। बालों के लिए अनेक रूप में मेहंदी के बीज फायदेमंद होते हैं। वहीं इसे कई तरीके से बालों में इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसी बीच ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने हमारे साथ बालों में मेहंदी को लगाने से होने वाले लाभ की सूची और इनसे जुड़ी कुछ टिप्स को हमारे साथ शेयर किया है। आइये जानते हैं बालों में कैसे मेहंदी लगाने से लाभ मिलता है और जानेंगे इसके फायदे-
- हेयर कलर की तरह करें इस्तेमाल: मेहंदी को बालों में डाई की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। बता दें कि यह हमारी दादी-नानी कई सालों से कलर की तरह इसे बालों में लगा रही हैं। वहीं यह आपके बालों को हल्के रेडिश ब्राउन कलर करेगा और यह लॉन्ग लास्टिंग भी रहेगा।
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Special: मानसून में बालों की कई समस्याओं का इलाज कर सकते हैं ये देसी नुस्खे
- स्कैल्प को करें साफ: बालों के अलावा यह आपकी स्कैल्प में होने वाली रूसी और स्किन प्रॉब्लम से भी रक्षा करने का काम करेगा। वहीं इसका इस्तेमाल करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।
- बालों शाइनी बनाने के लिए: मेहंदी में पॉलीसैक्कराइड और टैनिन मौजूद होता है, जो बालों की खोई हुई चमक को वापिस लाने में मदद करता है। वहीं यह आपके बालों को ग्लॉसी लुक देने का काम भी करता है।
- हेयर ग्रोथ में करें मदद: मेहंदी में भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन्स पाए जाते हैं, जो बालों के फॉलिकल्स को पोषण देने का काम करते हैं। इसके अलावा यह ब्लड सर्कुलेशन में मदद करते हैं, जिससे नए बाल उगने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: इन नेचुरल इंग्रीडिएंट से सर्दियों में बालों को रखें हेल्दी, जानें तरीका
- बालों का झड़ना रोके: मेहंदी ड्राई और कमजोर बालों को मजबूती देने में मददगार होती है। इसके लगातार इस्तेमाल से हेयर क्यूटीक्लस मजबूत होते हैं, जिससे हेयर फॉल रुकता है और हेयर क्वालिटी भी अच्छी होती है।
(शहनाज हुसैन भारत की जानी-मानी ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट हैं जिनके प्रोडक्ट्स विदेशों में भी काफी फेमस हैं। वो शहनाज हुसैन ग्रुप की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। आर्युवेदिक तरीकों से ब्यूटी और हेयर केयर टिप्स देने और भारतीय हर्बल हेरिटेज को बढ़ावा देने के लिए शहनाज हुसैन को कई अवॉर्ड्स भी मिल चुके हैं।)
अगर आपको बालों की देखभाल करने के लिए ये आसान टिप्स हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।