Shahnaz Husain Tips: इन नेचुरल इंग्रीडिएंट से सर्दियों में बालों को रखें हेल्दी, जानें तरीका

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सबसे पहले हमारी स्किन और हेयर ड्राई होने शुरू हो जाते हैं। इन्हें सही करने के लिए हम कई तरह के अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं लेकिन इससे कुछ फायदा नहीं होता है। इससे बेस्ट होते हैं रसोई में रखें ऐसे इंग्रीडिएंट्स हैं, जो आपके बालों की देखभाल करने में मदद कर सकते हैं। अगर आप केमिकल रंगों और स्टाइलिंग टूल्स का उपयोग कर रही हैं, तो अपने बालों को नियमित रूप से नेचुरल प्रोडक्ट्स से पोषण देना और भी महत्वपूर्ण है। ये आपके बालों के स्ट्रक्चर को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं।
डैमेज बालों के लिए
डैमेज बालों को हेल्दी रखने के लिए आपको दो चम्मच सिरके में एक चम्मच शुद्ध ग्लिसरीन और एक अंडा का इस्तेमाल करना है। इसके लिए इन्हें एक कटोरी में लें और अच्छे से फेंटें। फिर इसे बालों में लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें। इसके बाद शॉवर कैप पहनें और बाल धोने से पहले इसे आधे घंटे तक लगा रहने दें। यह बालों को मुलायम बनाता है और उनमें शाइन बनाता है। आपको इसका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए।
दोमुंहे बालों के लिए
दोमुंहे की समस्या आम होती है लेकिन इसकी वजह से बाल और ज्यादा खराब लगते हैं। इसके लिए आप 2 बड़े चम्मच शहद, एक बड़ा चम्मच तिल का तेल और (हेयर केयर टिप्स) एक अंडे की जर्दी को मिलाएं और बालों में लगाएं। इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें। आधे घंटे बाद अपने बालों को धो लें। इससे बालों को पोषण मिलेगा और हेल्दी नजर आएंगे।
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: सर्दियों में बाल नहीं होंगे खराब, ट्राई करें शहनाज हुसैन के ये घरेलू नुस्खे
ऑयली बालों और रूसी के लिए
ऑयली बालों और रूसी के लिए नारियल तेल, तिल के बीज और जैतून का तेल अच्छा होता है। इसे गर्म करके रात को बालों में लगाएं और अच्छे से (बालों की देखभाल के लिए टिप्स) मसाज करें। इससे डैंड्रफ की समस्या दूर हो जारएगी। तेल को रात भर लगा रहने दें। अगली सुबह नींबू का रस निकालकर सिर पर लगाएं और आधे घंटे बाद बाल धो लें।
इन चीजों का भी कर सकती हैं इस्तेमाल
- अगर आपके बालों को पोषण की जरूरत है तो इसके लिए आप करी पत्ते का इस्तेमाल भी कर सकती हैं। इसमें एंटीऑक्सीडेंट सहित कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जिससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। करी पत्ते का मास्क लगाकर आप बालों में अप्लाई कर सकती हैं।
- चाय पत्ती का उपयोग भी आप बालों के लिए कर सकती हैं। इसके लिए की गई चाय की पत्तियों उबालें। इसके बाद पानी को छानकर ठंडा कर लीजिए। इसमें एक नींबू का रस मिलाएं और इससे बालों को धोया जा सकता है। इससे डैंड्रफ की समस्या नहीं होगी।
- इस बात का खास ध्यान रखें कि किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: Hair Care Tips: सिर पर कई जगह से कम हो गए हैं बाल, तो रीग्रोथ के लिए इस्तेमाल में लाएं किचन में रखी ये चीजें
अगर आपको शहनाज हुसैन के बताए गए बालों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें। यहां क्लिक करें-
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।