Shahnaz Husain Special: मानसून सीजन में इन घरेलू चीजों की मदद से करें अपनी त्वचा की देखभाल

खूबसूरती का मतलब केवल अच्छा दिखना ही नहीं होता है बल्कि आपकी त्वचा कैसा महसूस कर रही है, यह जानना भी जरूरी होता है। त्वचा मौसम के हिसाब से बदलती रहती है और बात अगर मानसून सीजन की हो तो इस मौसम में अक्सर त्वचा में कई तरह के बदलाव होते रहते हैं। बता दें कि मानसून सीजन त्वचा के लिए कई बार खराब भी साबित हो जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि त्वचा में एक जगह पसीना इकठ्ठा हो जाता है और स्किन चिपचिपी नजर आने लगती है, जिसके कारण चेहरा मुरझाया हुआ नजर आने लगता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने मानसून सीजन के लिए हमारे साथ कुछ टिप्स को साझा किया है, जिसे आप फॉलो कर हेल्दी और खूबसूरत त्वचा पा सकती हैं।

कॉटन पैड करें इस्तेमाल
मानसून सीजन में अक्सर चेहरे पर मौजूद पोर्स में हवा में मॉइस्चर के बढ़ जाने के कारण गंदगी जमा हो जाती है। बता दें कि इसके लिए आप चेहरे पर गुलाब जल को लगा सकती हैं और पोर्स को साफ कर सकती हैं।
- सबसे पहले आप गुलाब जल को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रख दें।
- इसके बाद आप कॉटन पैड पर थोड़ा सा गुलाब जल डालकर चेहरे पर लगा सकती हैं।
- बता दें कि गुलाब जल एक नेचुरल टोनर होता है और फ्रिज में रखने से यह त्वचा को कुलिंग इफेक्ट देने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें : त्वचा की कई समस्याओं से बचने के लिए शहनाज हुसैन के बताए ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम
आंखों के लिए
- अंडरआई हो या आई लिड, इसके लिए आप कॉटन पैड्स को ठंडे पानी में डुबोकर और एक्स्ट्रा पानी निकाल कर इसे आंखों के ऊपर रख सकती हैं।
- ऐसा करने से आपकी आंखों को काफी राहत मिलेगी और स्ट्रेस भी कम होगा।
- इसके बाद आप गुनगुने पानी में कॉटन पैड्स को डुबोकर एक्स्ट्रा पानी निकालकर आंखों के ऊपर रख सकती हैं।
- इस तरह 2 से 3 बार करने के बाद आप ग्रीन-टी बैग को पानी में डुबोकर और निचोड़कर आंखों के ऊपर लगाकर मसाज कर सकती हैं।
- ऐसा करने से आपकी आंखों को काफी राहत मिल पाएगी और सूजन भी कम होगी।
घरेलू उपाय की लें मदद

- मानसून सीजन में आप त्वचा का ख्याल रखने के लिए घरेलू चीजों की मदद ले सकती हैं।
- सबसे पहले आप एक बाउल में 3 चम्मच ओट्स में अंडे के सफ़ेद भाग को निकाल कर डालें।
- इसमें आप 1 चम्मच शहद और दही की डालें।
- इन सब चीजों को अच्छी तरह से मिलाकर आप चेहरे पर लगा लें।
- करीब 30 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी की मदद से धो लें।
- अगर आप अंडे का सफ़ेद भाग नहीं इस्तेमाल करना चाहती हैं तो गुलाब जल और संतरे से फेस पैक बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : शहनाज़ हुसैन के ये ब्राइडल मेकअप टिप्स गर्मियों के लिए हैं परफेक्ट
फ्रूट मास्क बनाने का तरीका
- इसके अलावा आप मानसून सीजन में फ्रूट मास्क भी बना सकती हैं।
- बता दें कि आप अनेक चीजों की मदद से कई तरीके के फ्रूट मास्क बना सकती हैं।
- पोर्स को साफ करने के लिए आप खीरे से बना फेस मास्क बना सकती हैं या टोनर की तरह भी इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- टैनिंग को हटाने के लिए आप पीसे हुए सेब, पपीते, तरबूज और अनानास की मदद से अलग-अलग फ्रूट मास्क बना सकती हैं।
फेमस ब्यूटी और हेयर केयर एक्सपर्ट शहनाज हुसैन 'शहनाज हुसैन ग्रुप' की चेयरपर्सन, फाउंडर और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। शहनाज हुसैन के कई हर्बल प्रोडक्ट्स आपको बाजार में आसानी से मिल जाएंगे। ब्यूटी के क्षेत्र में आयुर्वेद को बढ़ावा देने के लिए उन्हें कई अवॉर्ड्स से नवाजा भी जा चुका है।)
अगर आपको शहनाज हुसैन द्वारा बताई गई मानसून सीजन में त्वचा की देखभाल करने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।