क्या आप जानती हैं इस्तेमाल किए गए ग्रीन टी बैग्स के भी हैं कई फायदे

आमतौर पर देखा जाता है कि हम ग्रीन टी बैग को इस्तेमाल करने के बाद उसे कूड़े में फेंक देते हैं ,लेकिन कभी सोचा है आपने कि ये इस्तेमाल किया हुआ ग्रीन टी बैग भी आपके लिए बहुत ज्यादा उपयोगी साबित हो सकता है। आइए आपको बताते हैं इस ग्रीन टी बैग के फायदों के बारे में -
आंखों की सुंदरता बढ़ाए
आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किये गए ग्रीन टी बैग को थोड़ी देर के लिए फ्रिज में रखें जब ये टी बैग ठंडा हो जाए इसे आंखों के नीचे रखें। ग्रीन टी में मौजूद टैनिन आंखों के नीचे की सूजन को कम करने के साथ स्किन में कसाव लाता है जिससे आंखों की खूबसूरती बढ़ जाती है।
मुंह के छाले ठीक करे
अक्सर देखा जाता है कि लोगों के मुंह में छाले हो जाते हैं जिससे खाना खाने में भी परेशानी होती है। ऐसे में आप ग्रीन टी बैग से मुंह के छालों का इलाज कर सकती हैं। इस्तेमाल किये हुए ठंडे ग्रीन टी बैग को पांच से 10 मिनट के लिए छालों पर रखें। ऐसा करने से टी बैग में मौजूद तत्व छालों से छुटकारा दिलाने का काम करेंगे।
फेस स्क्रब की तरह
ग्रीन टी का स्क्रब चेहरे के लिए एक एक्सफोलिएटिंग स्क्रब की तरह काम करता है। इससे चेहरे की स्किन टाइट होती है और रिंकल्स कम होते हैं। इसके इस्तेमाल से चेहरे का ग्लो बढ़ जाता है । इसका स्क्रब तैयार करने के लिए इस्तेमाल किये हुए ग्रीन टी बैग से पत्ती को एक बाउल में निकाल लें। इसमें थोड़ी दानेदार चीनी और आवश्यकतानुसार पानी मिलाकर चेहरे को स्क्रब कर लें। इसके इस्तेमाल से चेहरे के ब्लैक हेड्स ठीक हो जाते हैं और चेहरा निखर जाता है।
इसे जरूर पढ़ें : Anti Ageing: रोजाना सिर्फ 5 मिनट फेस मसाज करने से झुर्रियां होती हैं दूर
ग्रीन टी फेस पैक
ग्रीन टी बैग से इस्तेमाल की हुई ग्रीन टी एक बाउल में बाहर निकाल लें। इसमें शहद और बेकिंग सोडा को बराबर मात्रा में मिला कर पेस्ट तैयार कर लें। इस पैक को 10 -15 मिनिट के लिए चेहरे पर लगाएं। ग्रीन टी चेहरे को कसाव देती है और बेकिंग सोडा एक्सफोलिएटर का काम करता है जो चेहरे को अंदर से साफ करता है। साथ ही शहद त्वचा का ग्लो बढ़ाती है। अगर आपके पास फेसपैक लगाने का टाइम नहीं है तो आप टी बैग्स को ठंडा करके उससे फेस की मसाज कर भी सकते हैं।
इसे जरूर पढ़ें :ग्लोइंग स्किन के लिए सेब के छिलकों का ऐसे करें इस्तेमाल
बालों को शाइनी बनाए
ग्रीन टी बैग त्वचा के लिए जितने उपयोगी हैं बालों के लिए भी उतने ही फायदेमंद हैं। इसके इस्तेमाल के लिए कुछ ग्रीन टी बैग्स को पानी में 15 मिनट के लिए उबाल लें और रात भर पानी में ही रखा छोड़ दें। अगले दिन सुबह गीले बालों पर ग्रीन टी बैग वाला पानी डाल कर 10 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर बालों को धो लें। यह बालों के लिए एक अच्छे कंडीशनर की तरह काम करता है जो बालों को शाइनी बनाता है।
पिम्पल से छुटकारा
ग्रीन टी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट और एंटीबायोटिक गुण आपको पिम्पल से छुटकारा दिलाने में मदद कर सकते हैं। एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर ग्रीन टी पिम्पल वाले बैक्टीरिया को नष्ट कर सकती है। इस्तेमाल किए हुए ग्रीन टी बैग को ठंडा करके फेस पर लगाने से पिम्पल की समस्या से निजात पाया जा सकता है।
अब आप भी समझ गयी होंगी कि इस्तेमाल किया हुआ ग्रीन टी बैग हमारे लिए कितना उपयोगी है। तो आप इस्तेमाल किये गए ग्रीन टी बैग को ऐसे उपयोग में ला सकती हैं, साथ ही त्वचा की खूबसूरती भी बढ़ा सकती हैं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: freepik and pixabey
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।