गर्मियों में शादी हो रही है तो आपको कई तरह के स्किन ट्रीटमेंट करवाने की जरूरत पड़ जाती है ताकि आप अपने उस खास दिन खूबसूरत नजर आए। वहीं गर्मियों के मौसम में पसीना और चेहरे पर ऑयल भी जमा हो जाता है, जिसके कारण भी त्वचा बेजान सी नजर आने लगती है। आइये जानते हैं वो टिप्स जिसे फॉलो कर आप पा सकती हैं निखरा और खूबसूरत चेहरा।
इस तरह करें त्वचा की देखभाल
- फ्रेश लुक पाने के लिए चेहरे को साफ करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप क्लींजिंग मिल्क का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- वहीं अगला स्टेप टोनर का होगा और इसके लिए आप गुलाब जल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- गुलाब जल आपके चेहरे के पोर्स को बड़ा होने से रोकेगा।
- चेहरे पर गुलाब जल के सूखने के बाद आप मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :गर्मियों में हो रही है शादी तो शहनाज़ हुसैन के ये मेकअप टिप्स दुल्हन को देंगे परफेक्ट लुक
इस तरह से करें मेकअप
फाउंडेशन - गर्मियों के लिए आप लाइट वेट फार्मूला वाला फाउंडेशन चुन सकती हैं। बता दें कि गर्मियों के लिए आप ऑयल-फ्री और शीर लुक देने वाले फाउंडेशन को चुनें और इसे ब्यूटी ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
आंखों के लिए-
- शादी के दिन अक्सर दुल्हनें हैवी आई मेकअप करना पसंद करती हैं।
- वहीं इसके लिए आप सबसे पहले आई शैडो को आंखों के ऊपर लगायें।
- अच्छी तरह से ब्लेंड करने के बाद आप विंग-आईलाइनर लगाएं।
- मस्कारा से लुक को कम्प्लीट करें।
- ऐसा लुक इंडियन ट्रेडिशनल लुक के साथ परफेक्ट नजर आता है।
- बता दें कि ब्राइडल मेकअप के लिए आप गोल्डन, सिल्वर या ब्राउन जैसे कलर्स को चुन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :जल्द ही दुल्हन बनने वाली हैं, तो शहनाज हुसैन के इन नेल आर्ट टिप्स से बढ़ाएं हाथों की खूबसूरती
लिप्स के लिए
- होंठों के लिए आप डार्क और बोल्ड रेड या चेरी कलर को चुन सकती हैं।
- बता दें कि इसके लिए आप सबसे पहले होंठों पर लिप लाइनर लगायें।
- इसके बाद आप अपनी पसंद की लिपस्टिक को लगा सकती हैं।
- चाहे तो ग्लॉस के साथ लुक को कम्प्लीट कर सकती हैं।
इस तरह के चुनें मेकअप लुक
- ब्राइडल मेकअप में आजकल काफी तरह से लाइट कलर्स से खेलना पसंद किया जा रहा है। वहीं इसमें आप पस्टेल कलर्स को भी चुन सकती हैं।
- इस लुक के लिए खासकर फाउंडेशन को स्किन के कलर का चुना जाता है और सेट करने के बाद केवल हाइलाइटर चेहरे के हाई पॉइंट्स पर लगाया जाता है।
- लिप्स के लिए आप कोरल या पिंक कलर के शेड्स को चुन सकती हैं।

- वहीं इस लुक में खासकर आई मेकअप और लिप्स के कलर का कंट्रास्ट का ध्यान रखा जाता है।
- खासकर इसमें आप स्मोकी आई मेकअप कर सकती हैं और आंखों को ड्रामेटिक लुक दे सकती हैं।

- सबसे आसान और सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है नेचुरल मेकअप लुक।
- वहीं इसमें मिनिमल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चेहरे के नेचुरल ग्लो को ही बढ़ावा दिया जाता है।
- इसके लिए आप आंखों पर लाइट ब्राउन या लाइट पिंक कलर को चुन सकती हैं।
अगर आपको गर्मियों के लिए शहनाज़ हुसैन के ये ब्राइडल मेकअप टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों