herzindagi
shaded mehndi designs for women

Mehndi Designs: 10 मिनट में हाथों पर लगाएं ये शेडेड मेहंदी डिजाइंस

 अगर आप हथेली के आकार और साइज के हिसाब से मेहंदी के डिजाइन को लगवाएंगी तो इससे वो और उभरकर आएगा।
Editorial
Updated:- 2023-12-20, 17:45 IST

हर एक खास मौके पर ज्यादातर घरों में मेहंदी लगाई जाती है चाहे वो तीज-त्योहार हो या फिर किसी की शादी। कई महिलाएं ऐसी होती है जिन्हें हाथों के साथ-साथ पैरों और बाजुओं पर भी मेहंदी लगाना पसंद होता है। इसके लिए वो पहले से ही ऑनलाइन डिजाइन सर्च करके रखती हैं ताकि अच्छे से अच्छा डिजाइन उनकी हथेली पर लग सके। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि कुछ डिजाइन देखने में अच्छे लगते हैं लेकिन लगने के बाद मजा नहीं आता है। इस बार आप हथेली पर ट्राई करें शेडेड मेहंदी डिजाइन। ये आसानी से बन जाएगा साथ ही हाथों में अच्छा लगेगा।

लोट्स फ्लावर मेहंदी डिजाइन

Lotus flower mehndi designs

अगर आपको कुछ नया ट्राई करना है तो सबसे पहले आपको अपने हाथों में लोट्स फ्लावर शेडेड मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन बैक हैंड पर काफी अच्छे लगते हैं।  इसमें लोट्स फ्लावर बनाएं जाएंगे, साथ में पत्तियों का डिजाइन भी क्रिएट किया जाएगा। फिर इसे शेड किया जाएगा। ऐसा इसलिए ताकि डिजाइन अच्छे से नजर आए। फिर इसकी आउटलाइन कि जाएगी। इस तरीके से ये डिजाइन 10 मिनट में बनकर तैयार हो जाएगा।

बेल शेडेड मेहंदी डिजाइन

Bail shaded mehndi designs

आप चाहे तो आसानी से बनने वाले इस बेल मेहंदी डिजाइन को अपने फ्रंट हैंड पर लगा सकती हैं। इसके लिए आपको (S मेहंदी डिजाइन) जैसे अरेबिक बेल का डिजाइन बनाते हैं तो क्रिएट करना है, फिर उसमें शेड करना है। आप चाहे इसके अलावा छोटे-छोटे डिजाइन बना सकती हैं। इससे आपका डिजाइन भरा-भरा नजर आएगा। साथ ही हाथ भी सुंदर लगेंगे। बाजार से लगाने पर इस मेहंदी के आपको 200 से 250 रुपये देने पड़ेगे।

इसे भी पढ़ें: Triangle Mehndi Designs: हाथों पर खूब जचेंगे ट्रायंगल मेहंदी के ये आसान डिजाइंस

यह विडियो भी देखें

अरेबिक शेडेड मेहंदी डिजाइन

Heavy work mehndi

आपको बैक हैंड भरभरा अच्छा लगता है तो इसके लिए आप इस डिजाइन को ट्राई कर सकती हैं। ये जल्दी बन जाएगा। इसके लिए आपको (अरेबिक मेहंदी डिजाइन) नीचे की तरफ एक राउंड बनाकर उसमें फ्लावर बनाना है फिर शेड करना है। इसके बाद छोटी-छोटी जाली बनाकर उन्हें भरना है। ऊपर आप अपने हिसाब से जाली या फिर फ्लावर का डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं पत्तियां बनाकर इस डिजाइन को कंप्लीट कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: X Mehndi Designs: हथेली में X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस

इस तरीके से आपके हाथों की मेहंदी 10 मिनट में लग जाएगी। इसके बाद आप किसी भी फंक्शन या पार्टी में जा सकती हैं।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit- Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।