हर शुभ मौके जैसे शादी या त्योहारों के मौके पर मेहंदी को हाथों व पैरों पर लगाई जाती है। आजकल आपको ऑनलाइन कई मेहंदी के डिजाइन आसानी से मिल जाएंगे, लेकिन हाथों की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए आपको हथेली के आकार के हिसाब से डिजाइन को चुनना चाहिए।
मेहंदी डिजाइन की बात करें तो सिंपल और आसान डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जाता है। आसान डिजाइन में आजकल ट्रायंगल के आकार की मेहंदी के डिजाइन देखने में काफी मॉडर्न नजर आते हैं। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं ट्रायंगल शेप मेहंदी के कुछ आसान और खास डिजाइंस जिन्हें आप आसानी से अपनी हथेली पर बना सकती हैं।
अगर आप एक से ज्यादा ट्रायंगल के शेप को हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरह से आप बैक और फ्रंट हैण्ड पर इस तरह से मेहंदी का डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन लगभग हर तरह के हैण्ड शेप पर खूबसूरत नजर आएगा।
इसे भी पढ़ें: X Mehndi Designs: हथेली में X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस
भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी लगाना पसंद करती हैं तो इस तरह से ब्रेसलेट या हैण्ड कफ के डिजाइन की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन खासकर लम्बे और चौड़े हाथों पर खूबसूरत नजर आते हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आप जालीदार डिजाइन को बना सकती हैं और इसके लिए बारीक जाल के डिजाइन को बनाएं।
आजकल अरेबिक डिजाइन की मेहंदी को काफी पसंद किया जा रहा है। इस तरह के मेहंदी के डिजाइन को बनाने के लिए डार्क कलर की मेहंदी को लगा सकती हैं। इसमें आप जाल के अलावा फूल-पत्ती के डिजाइन को बना सकती हैं। वहीं आप चाहे तो मॉडर्न लुक देने के लिए आप कंगन की तरह भी एक से ज्यादा ट्रायंगल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: S Mehndi Designs: आसानी से बन जाएंगे हाथों पर S मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
यह विडियो भी देखें
मिनिमल डिजाइन की मेहंदी का डिजाइन अपने हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरह से कट-आउट पैटर्न पर ट्रायंगल शेप की मेहंदी बना सकती हैं। इस तरह का मेहंदी का डिजाइन खासकर लम्बी हथेली पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं इसके साथ आप उंगलियों पर भी छोटे-छोटे ट्रायंगल बना सकती हैं।
अगर आपको ट्रायंगल मेहंदी के ये खास और आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।