S Mehndi Designs: आसानी से बन जाएंगे हाथों पर S मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें

मेहंदी लगाना हम सभी को बेहद पसंद होता है और इसके लिए हम अक्सर लेटेस्ट डिजाइन की मेहंदी लगाना पसंद करते हैं। वहीं आजकल हम सभी के पास समय की कमी रहती है, जिसके चलते हम बाहर जाकर घंटों मेहंदी लगवाकर नहीं बैठ पाते हैं। ऐसे में आप घर भी आसान तरीके की मेहंदी हाथों पर रचा सकती हैं।
लगभग हर शुभ मौके पर मेहंदी लगाई जाती है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं S मेहंदी के कुछ ख़ास और आसान डिजाइंस जिन्हें आप कम समय में और किसी भी खास मौके पर हाथों पर बना सकते हैं।
बेल स्टाइल मेहंदी डिजाइन
बड़े साइज का एस मेहंदी का डिजाइन बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप बेल के पैटर्न में फूल-पत्ती बनाकर S के आकार में मेहंदी को हाथों के बैक साइड पर लगा सकती हैं। इस तरह के डिजाइन में आप उंगली से लेकर कलाई तक के लिए S के आकार में बना लें और डिजाइन को कम्प्लीट करने के लिए आप कलाई पर ब्रेसलेट का डिजाइन बना सकती हैं।
रिंग स्टाइल मेहंदी डिजाइन
मेहंदी के मिनिमल डिजाइन को हाथों पर बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से केवल एक उंगली पर भरा हुआ डिजाइन बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन ज्यदातर चौड़ी उंगलियों पर खूबसूरत नजर आता है। वहीं कोशिश करें कि डिजाइन को बारीकी से बनाये ताकि खिलकर S डिजाइन नजर आए।
इसे भी पढ़ें: X Mehndi Designs: हथेली में X बनाकर लगाएं मेहंदी की ये डिजाइंस
ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी
अगर आप हाथों के अलावा केवल कंगन या ब्रेसलेट स्टाइल में मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरीके से चौड़े पैटर्न के डिजाइन को कलाई बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आप बारीकी के साथ बनाये। ऐसा करने से आपके हाथों पर बना मेहंदी का डिजाइन बेहद खूबसूरती के साथ नजर आएगा।
फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन
सिंपल और भरे हुए हाथों के डिजाइन की मेहंदी को लगाना चाहती हैं तो इस तरह से भरी हुई उंगलियों के डिजाइन को बनकर हथेली पर S बना सकती हैं और आस-पास अपनी पसंद का कोई भी पैटर्न जैसे केरी, फूल-पत्ती या जालीदार डिजाइन बनाकर डिजाइन को पूरा कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: मेहंदी के ये मिनिमल डिजाइंस दुल्हन के लिए हैं बेहद खास
टैटू स्टाइल मेहंदी डिजाइन
टैटू की तरह हाथों या कलाई पर केवल पैच वर्क वाली मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीक फूल और पत्ती के पैटर्न को S बनाकर उसके साइड्स में इस तरह से बारीकी से डिजाइन को बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन को आप हाथों के अलावा भी पैरों या बाजू पर बना सकती हैं।
अगर आपको ये मेहंदी में लेटेस्ट डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit:Instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।