Royal Mehndi Designs: आपके इंगेजमेंट लुक में चार-चांद लगाएंगी मेंहदी की ये नायाब डिजाइंस

जुलाई माह में होने वाली शादियों में अगर आपकी भी शादी या मंगनी है, तो आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन अपने हाथों पर लगवा सकती हैं। इस लेख में हम कुछ डिजाइंस के बारे में आपको बताएंगे और तस्वीरें भी दिखाएंगे। 

front hand mehndi design bridal new

मेंहदी शादी और सगाई जैसे खास मौकों पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इन अवसरों के लिए होने वाली दुल्‍हनें पहले से ही मेहंदी की डिजाइंस तलाशना शुरू कर देती हैा इस दिन सबकी नजरें दुल्‍हन पर ही होती हैं। सब देखना चाहते हैं कि दुल्हन के हाथों की मेहंदी डिजाइन कैसी है और रचने के बाद वह कैसी नजर आ रही है। ऐसे में अपनी मेहंदी को रॉयल अंदाज देने के लिए आप खास डिजाइंस का चुनाव कर सकती हैं। इस लेख में हम कुछ नायाब मेंहदी डिजाइंस की तस्‍वीरें आपको दिखाएंगे, जो आपके इंगेजमेंट लुक को और भी ज्‍यादा आकर्षक बना देंगी।

mehndi art royal

मंडला आर्ट

अपनी मेहंदी को रॉयल लुक देने के लिए आप मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन भी हाथों में लगा सकती हैं। पिछले कुछ समय से सेलिब्रिटीज को भी अपने हाथों में वेडिंग और इंगेजमेंट मेहंदी के लिए मंडला आर्ट का चुनाव करते हुए देखा गया है। यह मेहंदी आपके हाथों में बहुत ही अच्‍छी लगेगी।

engagement royal front hand mehndi

इंगेजमेंट मेंहदी डिज़ाइन (Engagement Mehndi Design)

आजकल पोट्रेट और फिगर मेहंदी का ट्रेंड काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आप अपनी इंगेजमेंट इस तरह की मेहंदी डिजाइंस लगवा सकती हेा। इसके लिए आपको एक ट्रेंड मेहंदी आर्टिस्ट की जरूरत होगी। कई महिलाएं तो हाथों में अपनी और अपने पार्टनर का फेस तक बनवाती हैं। अगर आपको इतना हुनरमंद आर्टिस्ट मिल जाता है, तो आप इस तरह की मेहंदी हाथों पर लगा कर सभी का ध्‍यान अपने हाथों की ओर आकर्षित कर सकती हैं। आप इसमें इंगेजमेंट का सीन भी क्रिएट करा सकती हैं। रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइंस बहुत ही अच्‍छी लगती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Keri Mehndi Designs: 5 तरीके से मेहंदी में बनाएं कैरी डिजाइन, देखते रह जाएंगे लोग

royal front hand mehndi design for engagement

रॉयल मेंहदी डिज़ाइन (Royal Mehndi Design)

रॉयल मेहंदी लुक के लिए आप हाथों में जाल और महीन बेल को क्‍लब करके डिजाइन तैयार कर सकती हैं। इस तरह की मेंहदी में आप जाल डिजाइन को बोल्‍ड अंदाज दे सकती हैं और बेल को जितना हो सके महीन बना सकती हैं। दोनों ही हाथों की हथेली में आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं और मेहंदी रचने के बाद बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आती है। इस मेहंदी को और भी बोल्‍ड लुक देने के लिए आप हाथों की उंगलियों की पोर मेहंदी से भर सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को हाथों की बैक साइड पर भी लगाया जा सकता है, मगर आपको इसके लिए अन्य डिजाइन का चुनाव करना चाहिए।

engagement mehandi ki designs

बेमिसाल जाल मेहंदी डिजाइंस (Jaal Mehndi Designs)

जाल में आपको एक नहीं कई पैटर्न मिल जाएंगे। इसके हर पैटर्न से रॉयलटी झलकती है। आप इस तरह की मेहंदी के बीच में एक खूबसूरत पैच डिजाइन बना सकती हैं और उसमें अपने पार्टनर का नाम भी लिख सकती हैं। इसके अलावा आप मोटिफ जाल मेहंदी भी हाथों पर लगा सकती हैं। यह डार्क और बोल्ड नजर आती है और दिखने में बहुत ज्‍यादा अच्‍छी लगती है। आप इसके लिए कोई विशेष मोटिफ या अपनी इंगेजमेंट के कार्ड पर बना मोटिफ डिजाइन भी मेहंदी के माध्‍यम से हाथों पर बनावा सकती हैं। यह बहुत ही खूबसूरत नजर आएगा।

इसे जरूर पढ़ें- Dark Mehndi: हाथों पर काली मेहंदी रचाने के लिए अपनाएं ये 10 नुस्खे

royal front hand mehndi for ladies

मोर मेहंदी डिजाइंस (Mor Mehndi Designs)

मोर को हमेशा ही रॉयल मेहंदी का हिस्सा माना गया है। एस्‍ट्रोलॉजी के आधार पर भी इसे शुभ माना गया है। आप अपनी मेहंदी को रॉयल लुक देने के लिए मोरी मेहंदी डिजाइन लगवा सकती हैं। इसके लिए आप बगीचे का दृश्‍य या फिर पेड़ पर बैठा मोर, पंख फैलाया हुआ मोर बना सकती हैं। यहां मेहंदी आर्टिस्ट जितना ज्यादा रचनात्मक होगा, उतनी ही अच्छी आपकी मेहंदी लगेगी। आप कई मोर या मोर का जाल आदि भी बना सकती हैं। इससे भी आपकी मेहंदी खूबसूरत नजर आएगी।

henna art royal pictures

रॉयल हाथी मेहंदी डिजाइंस ( Royal Mehndi Designs)

हाथी को भी हिंदू धर्म में बहुत शुभ माना जाता है, साथ ही यह मेहंदी को बहुत ही रॉयल अंदाज देते हैं। आप मेहंदी में सजावटी हाथी के कई पैटर्न बना सकती हैं। आपकी इंगेजमेंट मेहंदी डिजाइन को अच्छा लुक देने के लिए आप हाथी के साथ झरोखों और झूमर के भी डिजाइन बना सकती हैं।

mehendi for engagemen

महीन बेल मेहंदी डिजाइंस (Bel Mehndi Designs)

बेल में भी अब पारंपरिक डिजाइन की जगह बहुत सारे पैटर्नस देखने को मिलते हैं। आप पूरे हाथों पर इस तरह का पैटर्न बना सकती हैं। यह मेहंदी महीन और घनी होती है और हाथों को भरा-भरा लुक देती है। आप इसे हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड पर लगवा सकती हैं। बेल के साथ आप बीच में पैच मेहंदी भी जगा सकती हैं या कोई बड़ा सा मोटिफ बनवा सकती हैं।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit- sonamistry_mehandi/Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP