Keri Mehndi Designs: खूब जचेंगी आपके हाथों पर ये आसान मेहंदी डिजाइंस

करवाचौथ पर हाथों में मेहंदी लगाने के लिए डिजाइन तलाश रही हैं, तो एक बार आर्टिकल में दिखाए गए केरी मेहंदी के विकल्‍पों पर गौर फरमाएं। 

karwa chauth ki mehndi new pictures

करवाचौथ के पर्व पर महिलाओं का श्रृंगार बिना मेहंदी के अधूरा है। इसलिए इस त्‍योहार पर महिलाएं मेहंदी जरूर लगवाती हैं। बेशक पूरे साल महिलाएं हाथों में मेहंदी न लगवाएं मगर इस पर्व पर पति के नाम की मेहंदी जरूर रचाती हैं और मेहंदी की डिजाइन के चुनाव को लेकर भी उनमें हमेशा क्रेज देखा गया है, फिर करवचौथ की मेहंदी तो स्‍पेशल होती है। इसे और भी स्‍पेशल बनाया जा सकता है, अगर आप सही डिजाइन का चुनाव करती हैं।

जाहिर है, अब किसी के पास इतना वक्‍त नहीं है कि 1 घंटा बैठकर हाथों में मेहंदी लगवाए ऐसे में डिजाइन भी वही होनी चाहिए, जिसे बनाने में समय भी कम लगे और हाथों में वह डिजाइन खूबसूरत भी दिखे। तो चलिए आज हम आपको मेहंदी की ट्रेडिशन केरी डिजाइंस के कुछ विकल्‍प दिखाएंगे, जो आप करवा चौथ पर अपने हाथों में लगवा सकती हैं।

keri mehndi designs for karwa chauth new

केरी की डिजाइन कैसे बनाएं

सबसे पहले तो यह जान लें कि केरी कई तरह से बनाई जाती है। आप ऊपर दिए गए चित्र में इसे देख भी सकते हैं। आपकी मेहंदी की डिजाइन पर यह निर्भर करता है कि आपको केरी का कैसा आकार बनाना है। इतना ही नहीं केरी के अंदर आप कौन सी डिजाइंस बना सकते हैं यह भी आप इस चित्र में देख सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Karwa Chauth Mehndi Designs: हाथों की उंगलियां हैं छोटी तो मेहंदी के ये डिज़ाइन करें ट्राई

keri mehndi ki photo

फूल की बेल के साथ केरी मेहंदी डिजाइन

फूल और पत्‍ती की बेल डिजाइन के साथ आप केरी बना सकती हैं। आप अरेबिक मेहंदी अगर पसंद करती हैं, तो यह विकल्‍प और भी अच्‍छा रहेगा। वैसे आप हाथेलियों में डबल या ट्रिपल बेल बनाकर भी अपनी मेहंदी डिजाइन को पूरा कर सकती हैं। यह मेहंदी डिजाइन उन महिलाओं के लिए अच्‍छा विकल्‍प है, जो मेहंदी से पूरे हाथ नहीं भरना चाहती हैं।

keri mehndi design pics

गोल टिक्‍की के साथ केरी मेहंदी डिजाइन

गोल टिक्‍की मेहंदी बहुत ही कम समय में हाथों पर लग जाती है। इसे थोड़ा और ट्रेडिशनल टच देने के लिए आप केरी डिजाइन को भी उसके साथ जोड़ सकती हैं। आपको इसके लिए पहले यह तय करना होगा कि आपको गोल टिक्‍की मेहंदी की कैसी डिजाइन हाथों पर लगानी है और उसमें आप केरी को कैसे मिक्‍स करेंगी। इस तरह की मेहंदी में भी आपके हाथ पूरी तौर पर नहीं भरेंगे।

mor keri mehndi design

मोर डिजाइन के साथ केरी मेहंदी डिजाइन

मारवाड़ी मेहंदी में मोर के साथ केरी की डिजाइन का मिक्‍स मैच बहुत ही प्‍यारा लगता है। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप करवाचौथ पर लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में हैवी डिजाइंस हेती हैं और यह पूरे हाथ को भर देती हैं। आप इस तरह की डिजाइंस को हथेलियों पर और बैक साइड दोनों ही तरफ लगवा सकती हैं।

keri Flower Bail mehndi design

अरेबिक केरी मेहंदी डिजाइन

कामकाजी महिलाओं के पास वक्‍त की कमी होती है और ऐसे में मेहंदी लगवाने के उन्‍हें समय नहीं मिलता है। ऐसे में अरेबिक मेहंदी का ट्रेंड काफी समय से चल रहा है और इस तरह की मेहंदी भी आप करवा चौथ पर लगा सकती हैं। इसके लिए आप ऊपर तस्‍वीर में दिख रही अरेबिक केरी मेहंदी डिजाइन को चुन सकती हैं।

jaal and keri mehndi new designs

चेन डिजाइन के साथ केरी मेहंदी डिजाइन

आजकल चेन डिजाइन का भी काफी ट्रेंड चल रहा है। इस तरह की डिजाइंस में भी आप केरी को जोड़ सकती हैं। आपको बता दें कि ऐसी मेहंदी डिजाइंस को लगाने में ज्‍यादा वक्‍त नहीं लगता है और हाथों में यह बहुत खूबसूरत भी लगत हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए आर्टिकल के ऊपर आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं कि आपको और किस तरह की मेहंदी डिजाइंस देखने में रुचि है। हमसे जुड़े रहें पढ़ते रहें हरजिंदगी।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP