herzindagi
quick remedies for dark mehndi on hand pic

Dark Mehndi: हाथों पर काली मेहंदी रचाने के लिए अपनाएं ये 10 नुस्खे

हाथों में गहरे काले रंग की मेहंदी रचाने के लिए आप भी एक्सपर्ट द्वारा बताए गए इन टिप्‍स को एक बार जरूर आजमाकर देखें। लेख पढ़ें और हाथों पर गहरी मेहंदी रचाने के लिए नुस्खे जानें। 
Editorial
Updated:- 2024-01-22, 13:51 IST

हम महिलाएं कितनी भी आधुनिक और फैशनेबल क्यों न हो जाएं, मेहंदी लगाने का शौक हमारे अंदर से कभी नहीं जाता है। हमें बस अवसर की तलाश होती है। इसके साथ ही हम जब हाथों पर मेहंदी लगाते हैं, तो उसी वक्त यह ठान लेते है कि हमारी मेहंदी सबसे ज्यादा रचे। इसलिए कई बार तो हम घंटों हाथों पर मेहंदी सजाए बैठे रहते हैं। इतनी मेहनत और ख्वाहिशों पर तब पानी फिर जाता है, जब हमारी मेहंदी उम्‍मीद के हिसाब से रंग नहीं लाती। ऐसे में हाथों पर काली मेहंदी रचाने के लिए क्या किया जा सकता है? यह जानने के लिए हमने ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू माहेश्वरी से बात की। वह कहती हैं, "यदि मेहंदी लगाने से पहले और मेहंदी लगाने के बाद कुछ बातों का ध्‍यान रखा जाए, तो हाथों पर काली मेहंदी रचा सकती है।" 

home remedies for black mehndi

मेहंदी लगाने से पहले ध्‍यान रखें ये बातें 

  • मेहंदी को घोलने के तुरंत बाद आपको हाथों पर इसे नहीं लगाना है। मेहंदी को घोलने के बाद कम से कम 5 से 6 घंटे के लिए उसे ढक कर रख दें। 
  • हाथों में मेहंदी लगाने से पहले हाथों को अच्छी तरह से साबुन से वॉश करें और फिर मेहंदी लगाएं। 
  • मेहंदी लगाने से पहले केवल नीलगिरी का तेल ही हाथों पर लगाएं। अन्य तेल लगाने से आपके हाथों पर मेहंदी टिकेगी नहीं और रच भी नहीं पाएंगी। 

मेहंदी घोलते वक्त रखें इन बातों का ध्‍यान 

  • मेहंदी का चुनाव सावधानी से करें। बाजार में आपको ऑर्गेनिक एवं केमिकल बेस्‍ड मेहंदी मिलेंगी। केमिकल बेस्ड मेहंदी कम समय में ही रचा जाती है, मगर जब वह रिमूव होती है तब हाथों को खुरदुरा बना देती है। केमिकल बेस्ड मेहंदी के और भी कई साइड इफेक्ट्स होते हैं। 
  • आपको मेहंदी हमेशा पहले छलनी से छान लेनी चाहिए और फिर उसे घोलना चाहिए। दरअसल, मेहंदी को पीसते वक्त पत्ती के कुछ मोटे कण भी रह जाते हैं। मेहंदी घोलने के बाद आप जब इसे कीप में भरेंगी तब यह कण कोन की नोक में फंसेंगे और आपको मेहंदी लगाने में परेशानी होगी। 
  • मेहंदी को चाय और कॉफी के पानी से घोलें और इसमें थोड़ा नीलगिरी का तेल डालें। आप लोहे की कड़ाही में इसे 5 घंटे के लिए ढक कर रख दें और फिर आप इसे कोन में डालकर लगाएं। 

इसे जरूर पढ़ें- Bel Mehndi Designs: मेहंदी में इन 4 तरीकों से बना सकती हैं आप बेल डिजाइंस

 

how to get dark colour of mehndi

मेहंदी को गहरा रचाने के लिए क्या करें? 

मेहंदी को 2 घंटे हाथों में रखने के बाद आप उसे रिमूव कर सकती हैं और फिर उसके बाद आपको हाथों में एक्‍सपर्ट द्वारा बताई गई चीजों को लगाना चाहिए- 

  1. यूकेलिप्टस एसेंशियल ऑयल की 2 बूंदें आप हाथों पर लगाएं। इसके बाद 1 घंटे हाथों को पानी से वॉश न करें। आप पाएंगी कि मेहंदी का रंग गहरा होता जा रहा है। 
  2. लोहे के तवे पर 4 लौंग डालें और तवे को गर्म करें। तवे से उठ रही भांप से अपने हाथों को 2 मिनट सेकें। इस काम को करते वक्‍त सावधान रहें ताकि हाथ न जले। 
  3. अगर आपके हाथों की त्‍वचा बहुत अधिक ड्राई है और मेहंदी लगाने के कुछ ही वक्त बाद वो झड़ रही है, तो नींबू-शक्कर के घोल से उसे हाथों पर कुछ देर टेके रखा जा सकता है। 
  4. आप पिपरमिंट एसेंशियल ऑयल की 2 बूंद भी हाथों में लगा सकती हैं, इससे भी आपकी मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है। 
  5. सरसों के तेल में चुटकी भर चूना मिक्‍स करें और हाथों पर लगा लें। इसे 1 घंटे के अंदर ही मेहंदी का रंग गहरा हो जाएगा। आपको ज्यादा चूना नहीं इस्तेमाल करना है  क्योंकि इससे आपके हाथ कट सकते हैं। 
  6. सरसों के दानों को थोड़ा गरम करें और जब वह छूने लायक गरम रह जाएं, तो उन्हें मुट्ठी में भर कर बंद कर लें। ऐसा करने से सरसों के दानों की गर्माहट से मेहंदी का रंग गहरा हो जाता है।
  7. सर्दी-खांसी में सिर और नाक पर लगाया जाने वाला बाम भी आप मेहंदी पर लगा सकती हैं। इसे लगाने के बाद हाथों को अच्‍छे से आपस में घिस लें। 
  8. इसके अलावा आप कुछ देर के लिए अपने हाथों की गरम पानी की थैली से सिकाई करेंगी, तो भी मेंहदी का रंग गहरा हो जाएगा। 
  9. आप मेहंदी लगाने के बाद देसी घी को भी हल्‍का गरम करके हाथों पर रगड़ती हैं, तो मेहंदी का रंग काला पड़ने लगता है। 
  10. सबसे आखिरी तरीका है कि आप मेहंदी के कोन से ही मेहंदी डिजाइन को हाइलाइट करने के लिए दोबारा से आउटलाइन बनाएं और घंटे भर बाद उसे रिमूव कर दें। 

एक्‍सपर्ट रेनू जी कहती हैं, "मेहंदी ठंडी होती है और उसे रचाने के लिए आपको गर्म चीजों का प्रयोग करना होता है। इससे मेहंदी में गहरा रंग आता है।"

इसे जरूर पढ़ें- Persian Mehndi Designs: मेहंदी की इन डिजाइंस में बहुत ही खूबसूरत नजर आएंगे आपके हाथ

नोट- ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे से आपको इंस्‍टेंट लाभ प्राप्त नहीं होगा। नियमित इसका प्रयोग करने पर आपको जल्दी ही अच्‍छे रिजल्‍ट्स देखने को मिलेंगे। सेंसिटिव स्किन वालों को पहले एक्‍सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और सभी को कोई भी नुस्खा अपनाने से पूर्व स्किन पैच टेस्ट भी  जरूर कर लेना चाहिए।

 

 इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit Main- Unsplash 

Image Credit Inside- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।