Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:49 AM IST

Mor Mehndi Design: लंबी हथेलियों पर 'मोर' के ये डिजाइंस मेहंदी में लगा देंगे चार-चांद

महाशिवरात्रि का पर्व आने वाला है साथ ही शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में आज हम आपके लिए मेहंदी की कुछ खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2024-02-29, 18:18 IST
mahashivratri mehndi design

मेहंदी का रंग और डिजाइन हर महिला की पहली पसंद है। शादी ब्याह हो या तीज त्यौहार मेहंदी के बिना हाथ सुनी लगती है। ऐसे में महाशिवरात्रि और शादियों के सीजन में मेहंदी के इन डिजाइन को एक्सप्लोर करें। महाशिवरात्रि और शादियों के इस सीजन में महिलाएं अपनी हथेलियों पर मेहंदी के ये खूबसूरत डिजाइन जरूर बनवाते हैं। इसलिए आज हम आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए मोर की खूबसूरत डिजाइन लेकर आए हैं। मोर मेहंदी की इन खूबसूरत डिजाइन को अपनी हथेलियों पर बनाएं और लोगों से तारीफ सुनें।

मोर मेहंदी डिजाइन क्या है?

mor or peacock mehndi designs for mahashivratri

मोर डिजाइन सालों से मेहंदी लगाते वक्त बनाई जाती है। देखा जाए तो एक समय पर हाथों में कैरी और मोर के बिना मेहंदी डिजाइन अधूरी होती थी। आज भी लोग बहुत खूबसूरती से हथेलियों और हाथों में मोर डिजाइन बनवाते हैं। मोर के ये डिजाइन मेहंदी में ही नहीं हाथों में लगने वाली मेहंदी में भी बनाई जाती है। 

बैकहैंड मोर मेहंदी डिजाइन

mor mehndi design simple

हथेलियों के बैक साइड में अक्सर लोग गोल टिक्की बनवाते हैं, ऐसे में आप मोर की इस खूबसूरत डिजाइन को बनवाएं और हाथों की खूबसूरती बढ़वाएं। बैकहैंड पर बनी ये मोर मेहंदी डिजाइन दूसरी डिजाइन के साथ काफी सुंदर लग रही है। 

इसे भी पढ़ें: Square Mehndi Design: हथेलियों पर खूब जचेंगी ये स्क्वायर मेहंदी डिजाइन, आप भी देखें तस्वीरें 

गुंबद मोर मेहंदी डिजाइन

mor mehndi design simple full hand

अक्सर लोग हथेली या हाथों पर मोर बनवाते हैं, लेकिन इस डिजाइन में कलाई के पास गुंबद के साथ बनी ये मोर की डिजाइन बेहद यूनिक और प्यारी लग रही है। यदि आपको ज्यादा भरा हुआ डिजाइन नहीं पसंद तो इस डिजाइन को महाशिवरात्रिके अवसर पर जरूर लगवाएं।

ब्राइडल मोर मेहंदी डिजाइन

peacock mehndi design back hand

दुल्हनों के हाथों में भरी हुई डिजाइन काफी जचती है। अक्सर दुल्हनों को अच्छी ब्राइडल मेहंदी डिजाइन नहीं मिलती है, ऐसे में यदि यह शादी के बाद आपका पहला महाशिवरात्रि का पर्व है, तो इस ब्राइडल मोर डिजाइन को जरूर बनवाएं।

इसे भी पढ़ें: Circle Mehndi Design: त्योहार हो या शादी, सभी के हाथों में खूब जचेंगी मेहंदी के ये डिजाइन

हाथी और मोर के मेहंदी डिजाइन

 

महिmor pankh mehndi design back handलाएं अक्सर अपने हाथों में कलश, हाथी, गणेश जी और मोर समेत कई सारी डिजाइन बनवाती हैं। यदि आप भी महाशिवरात्रि और शादी के लिए कुछ यूनिक डिजाइन ढूँढ रही हैं, तो इस मोर मेहंदी डिजाइन को जरूर बनावाएं।

इंगेजमेंट के लिए मोर मेहंदी डिजाइन

mor or  peacock mehndi designs  

इंगेजमेंट के मेहंदी डिजाइन में खास रूप से मोर और अंगूठी बनाई गई है। ऐसे में आप सिंपल और हैवी मेहंदी के डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो यह परफेक्ट डिजाइन हो सकती है। इस डिजाइन में खूबसूरत मोर का जोड़ा और अंगूठी बनी हुई है।

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram ( _vr_mehndi_studio_rajkot, himanis_mehandi, bala_g_mehndi, pooja_dubey_mehendi_31, mehendi_by_riu)

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।