एक्सपर्ट से जानें बालों पर एलोवेरा जेल लगाने का सही तरीका, दिखेंगे खूबसूरत और शाइनिंग

अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर रही है, तो एलोवेरा जेल को बालों पर लगाने का सही तरीका जान ले।
image

चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के साथ-साथ महिलाएं अपने बालों को लंबा, घना और खूबसूरत बनाने के लिए भी कई उपाय आजमाती है। ऐसे में कुछ महिलाएं अपने बालों पर एलोवेरा जेल भी लगती है। अगर आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे, कि किस तरह से एलोवेरा जेल का बालों पर इस्तेमाल करना चाहिए।

बालों के लिए एलोवेरा जेल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा ने बताया कि बालों को खूबसूरत बनाने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। ऐसे में अगर आप भी बालों को खूबसूरत बनाने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर रही है, तो एलोवेरा जेल को बालों पर लगाने का सही तरीका जान ले।

1 - 2025-07-15T183022.933

ताजे एलोवेरा जेल का करें इस्तेमाल

जब भी आप बालों पर एलोवेरा जेल लगाएं, तो हमेशा ताजा एलोवेरा जेल ही इस्तेमाल करें। पुराने एलोवेरा जेल के मुताबिक ताजे एलोवेरा जेल से आपके बाल चमकदार और स्मूथ बन सकते हैं।आप अगर रातभर एलोवेरा जेल को बालों में लगाकर रखती हैं, तो ऐसा करने से बचे इससे कुछ महिलाओं के बालों को नुकसान पहुंच सकता है।

यह भी पढ़ें:स्किन को कैसे दें डीप मॉइश्चर? एक्सपर्ट के बताएं ये टिप्स करेंगी मदद

एलोवेरा जेल के साथ दही

एलोवेरा जेल को डायरेक्ट लगाने के बजाय आप इसे दही के साथ मिक्सकर अपने बालों में लगा सकती हैं। इसके लिए आप ताजे एलोवेरा जेल को एक कंटेनर में निकाल लें, फिर इसमें दो बड़े चम्मच दही मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण को फेंटलें। आपकादही-एलोवेरा पेस्ट बनकरतैयार है। इसे अपने बालों में 30 मिनट के लिए लगाकर रखें। समय पूरा होने के बाद आप अपने बाल शैंपू से धो सकती हैं।इसके लिए माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करना सही रहेगा।

2 - 2025-07-15T183019.098

एलोवेरा जेल के साथ नारियल तेल या जैतून का तेल

रोजाना बालों में एलोवेरा जेल लगाने के बजाय आप इसका इस्तेमाल एक हफ्ते में दो बार बालों के लिए कर सकती हैं। इससे आपको कुछ हफ्तों में रिजल्ट देखने को मिल सकता है। आप चाहे तो एलोवेरा जेल के साथ नारियल तेल या जैतून का तेल भी शामिल कर अपने बालों पर लगा सकती हैं। इससे भी आपको फायदा देखने को मिल सकता है। कुछ महिलाओं को एलोवेरा जेल से रिएक्शन हो सकता है। ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।

यह भी पढ़ें:सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP