चावल पकाने के बाद बचे हुए स्टार्च को फेंके नहीं, त्वचा में कसाव लाने के आ सकता है काम

Rice For Anti Aging| बढ़ती हुई उम्र, प्रदूषण और गलत खानपान की आदतें त्वचा को बहुत अधिक प्रभावित करती हैं। इससे सबसे बड़ी समस्या जो देखी जा रही है वह यह है कि लोग समय से पहले ही बूढ़े नजर आने लग जाते हैं, क्योंकि त्वचा में ढीलापन आ जात है।
जाहिर है, जब त्वचा ढीली पड़ने लगती है तब उसमें झुर्रियां पड़ने लग जाती हैं। ऐसे में कम उम्र में भी आप बूढ़ी नजर आने लग जाती हैं। खासतौर पर अगर आप 30 की उम्र पार कर चुकी हैं, तो गलत लाइफस्टाइल के कारण आपको त्वचा पर बदलाव ज्यादा तेजी से नजर आएंगे।
शायद यही वजह है कि बाजार में 30 की उम्र से ज्यादा बड़ी महिलाओं के लिए ढेरों एंटी एजिंग प्रोडक्ट्स आते हैं। हालांकि ये प्रोडक्ट्स हमेशा त्वचा पर प्रभावशाली नहीं होते हैं। इसलिए घरेलू नुस्खों को प्रयोग करके भी आप त्वचा में कसाव ला सकती हैं।
आज हम आपको त्वचा पर कसाव लाने का सबसे आसान तरीका बताएंगे। आप चावल पकाने के बाद बचे हुए स्टार्च को यदि फेंक देती हैं, तो अब उसे फेंकनी की जगह आप अपने चेहरे पर पैक की तरह यूज करके देखें।
चावल के स्टर्च को चेहरे पर कैसे इस्तेमाल करना है, इस बारे में हमनें ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ से बात की है। वह कहती हैं, 'चावल में एंटी एजिंगी प्रॉपर्टीज होती हैं। आप इसे चेहरे पर लगाएंगी तो त्वचा में कसाव के साथ-साथ निखार भी आएगा।'
इसे जरूर पढ़ें-अपनी उम्र से 10 साल बड़ी लगती हैं तो इस फेस मास्क को ट्राई करें
चावल के स्टार्च का फेस पैक
सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच चावल का स्टार्च(चावल का स्टार्च कैसे करें इस्तेमाल)
- 1 छोटा चम्मच अंडे का सफेद भाग
- 1 चुटकी हल्दी पाउडर
विधि
- सबसे पहले चावल को पका लें और जब चावल पक जाए तो उसके स्टार्च को अलग निकाल लें।
- इस स्टार्च में अंडे का सफेद भाग और हल्दी पाउडर डालें।
- फिर आप इस मिश्रण को अच्छी तरह से मिक्स कर लें और फिर उसे चेहरे पर लगाएं।
- चेहरे पर 10 मिनट इस फेस पैक को लगा रहने दें और सूखने पर पानी से चेहरे को वॉश कर लें।
- बाद में आप चेहरे पर मॉइश्चराइज लगाएं और हल्की मसाज करें।
पूनम जी कहती हैं, 'जब आप चेहरे पर चावल का फेस पैक लगाएं, उस वक्त चेहरे के मूवमेंट को रोक दें। दरअसल, चावल का स्टार्च चेहरे पर बहुत जल्दी सूख जाता है और फेस मूवमेंट से त्वचा पर क्रीज पड़ने लग जाती है। इससे झुर्रियां पड़ने के अवसर भी बढ़ जाते हैं।'
इसे जरूर पढ़ें-मुंह की झुर्रियों के कारण दिखती हैं बूढ़ी, जानें कारण और यूं पाएं छुटकारा
चावल के स्टार्च का फेस पैक लगाने के फायदे
- चावल का स्टार्च चेहरे पर लगाने से त्वचा में कसाव के साथ-साथ थोड़ा बहुत निखार भी आता है। आप केवल स्टार्च में नींबू के रस की 5 बूंदें डाल कर भी फेस पैक तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को लगाने से आपकी त्वचा पर मौजूद दाग-धब्बे भी कम हो जाते हैं।
- इतना ही नहीं, चावल के स्टार्च को फेस पर लगाने से त्वचा में चमक भी आ जाती है। साथ ही अगर आपकी त्वचा बहुत अधिक ऑयली है, तो इस फेस पैक को लगाने के बाद चेहरे पर अतिरिक्त तेल कम निकलता है।
- इसके अलावा चावल का स्टार्च त्वचा पर चिपकी डेड स्किन को रिमूव करता है, इससे टैनिंग या कालेपन की समस्या भी कम हो जाती है।
सावधानी
चावल का स्टार्च तब चेहरे पर न लगाएं, जब आपके चेहरे पर किसी भी प्रकार का संक्रमण, घाव या मुंहासे निकले हों। इससे समस्या के बढ़ने अधिक अवसर होते हैं।
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खे का प्रयोग करने से 24 घंटे पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।