Face Mask For Glowing Skin: चेहरे की रौनक बढ़ाएगा आलू, जानें कैसे तैयार करें फेस मास्क

सुंदर चेहरा हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अक्सर कुछ ऐसी चीजों को लगाते हैं, जिससे इंस्टेंट फर्क नजर आ सके। लेकिन हर बार जरूर नहीं है कि आपको इसका असर नजर आए। आपकी त्वचा पर ज्यादा केमिकल का इस्तेमाल भी आपकी स्किन को खराब कर सकता है। ऐसे में आप घरेलू नुस्खे को ट्राई करें। इससे आपकी स्किन पर मौजूद डार्कनेस भी कम हो जाएगी। ब्यूटी एक्सपर्ट रजनी निगम ने इसके बारे में बताया। साथ ही, यह भी बताया कि आप आलू को कैसे चेहरे पर अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए सारी जानकारी आपको विस्तार से आर्टिकल में बताते हैं।
आलू से फेस मास्क बनाने के लिए सामग्री
- आलू- 1
- कॉफी- 1 चम्मच
- चीनी- 1 चम्मच
- नींबू का रस
- मुल्तानी मिट्टी- 2 चम्मच
- टिश्यू पेपर
आलू से फेस मास्क बनाने का तरीका
- इसे बनाने के लिए आपको एक बड़ा आलू लेना है।
- अब इस आलू को अच्छे से छिलकर इसे कद्दूकस करना है।
- फिर इसका सारा रस एक कटोरी में इक्ट्ठा करना है।
- इसके बाद इसमें चीनी, कॉफी और मुल्तानी मिट्टी को मिक्स करना है।
- फिर इसमें कुछ बूंदे नींबू के रस की डालनी है।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करना है।
आलू फेस मास्क को लगाने का तरीका
- इसके लिए आपको एक ब्रश लेना है।
- फिर उसकी मदद से इसे पूरे चेहरे पर लगाना है।
- लेकिन इसके साथ आपको टिश्यू पेपर को भी बीच-बीच में लगाना है, ताकि आपका फेस मास्क अच्छे से टिका रहे।
- फिर आपको इसे कुछ समय के लिए सूखने देना है।
- इसके बाद चेहरे को पानी से साफ करना है।
- इसे लगाने से आपकी त्वचा पर कसाव नजर आएगा। साथ ही, डलनेस भी कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: एक केले का छिलका करेगा कई स्किन प्रॉब्लम दूर, यहां जानें अप्लाई करने के तरीके
फेस मास्क को लगाने के फायदे
- आलू स्किन को साफ करने का काम करता है। इसलिए आपको इसका इस्तेमाल चेहरे पर अक्सर करना चाहिए।
- त्वचा पर आप आलू के साथ मिक्स करके लगाते हैं, तो इससे चेहरे पर कसाव आता है।
- आलू से त्वचा पर मौजूद टैनिंग भी कम हो जाती है।
आलू आप चेहरे पर कभी भी लगा सकते हैं। इससे आपकी स्किन साफ हो जाएगी। साथ ही, चेहरे पर ग्लो नजर आएगा। लेकिन अगर आप इसके साथ किसी अन्य चीज को लगा रही हैं, तो इसके लिए एक बार एक्सपर्ट राय जरूर लें, ताकि आपको किसी तरह की स्किन प्रॉब्लम न हो।
इसे भी पढ़ें: ग्लोइंग स्किन पाने के चक्कर में महंगी क्रीम ना खरीदें, ये देसी फर्मेंटेड फूड्स करेंगे कमाल
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आप आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।