गर्दन के कालेपन को कम करने के लिए अपनाएं चावल के ये उपाय

गर्दन शरीर का वह हिस्सा होता है, जिसे साफ न किया जाए तो वहां कालापन आ जाता है। इस कालेपन पर शुरुआत से ध्यान दिया जाए तो इसे कम किया जा सकता है।
बाजार में आपको बहुत सारे स्क्रब मिल जाएंगे, जिन्हें आप इस्तेमाल करके गर्दन के कालेपन को दूर कर सकती हैं, मगर इस बात की कोई गारंटी नहीं है कि कोई भी ब्यूटी प्रोडक्ट आपकी काली गर्दन को गोरा कर सकता है।
इसलिए अगर आप कुदरती उपायों को अपनाती हैं, तो इसमें आपके पैसे भी खर्च नहीं होते हैं और घरेलू उपायों के साइड इफेक्ट्स भी कम होते हैं।
ऐसा ही एक उपाय हमें ब्यूटी एक्सपर्ट पूनम चुघ ने बताया है। वह कहती हैं, 'गर्दन पर डेड स्किन के जमा होने के कारण गर्दन का रंग काला नजर आता है। कई बार शरीर में पानी की कमी के कारण भी गर्दन में टैनिंग हो जाती है।'
इस स्थिति में आपको एक ऐसे नुस्खे की जरूरत है, जो आपकी गर्दन पर चढ़ी डेड स्किन को भी रिमूव करे और स्किन व्हाइटनिंग का भी काम करे।
इसके लिए बेस्ट है कि आप चावल के पानी और चावल के पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं-
इसे जरूर पढ़ें- Tanning Problem : मात्र 10 रुपए में पाएं कोहनी की टैनिंग से छुटकारा, एक्सपर्ट से लें टिप्स
सामग्री
- 1 छोटा चम्मच चावल का पानी
- 1 छोटा चम्मच चावल का पाउडर
- 1 विटामिन-ई कैप्सूल
- 1 छोटा चम्मच कॉफी पाउडर
विधि
- रात में सोने से पहले आप चावल को पानी में भिगो लें और सुबह उठकर पानी को छान लें और चावल को पीस लें।
- अब चावल के पानी और पिसे हुए चावल में कॉफी और विटामिन-ई ऑयल (विटामिन ई ऑयल के उपाय) डालें और मिक्स कर लें।
- इस मिश्रण को गर्दन पर लगाएं और 10 मिनट बाद आहिस्ता-आहिस्ता स्क्रब करते हुए मिश्रण को गर्दन से रिमूव करें।
- इसके बाद गर्दन पर लाइट मॉइश्चराइजर लगा लें। ऐसा करने से ओपन स्किन पोर्स भी क्लोज हो जाते हैं।
इसे जरूर पढ़ें- काले अंडरआर्म्स से हो चुकी हैं परेशान तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे
इन बातों का रखें ध्यान
- आपको इस मिश्रण को लगाते वक्त इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि बहुत तेजी से त्वचा पर आप इसे रगड़ें नहीं क्योंकि यदि आप ऐसा करती हैं, तो आपकी त्वचा छिल भी सकती है।
- यदि आपकी त्वचा पर घाव है, तो उसे पूरी तरह से ठीक होने का इंतजार करें। यदि आप घाव के ऊपर ही इस मिश्रण को लगा लेती हैं, तो आपका घाव बढ़ भी सकता है।
- कभी भी इस मिश्रण को लगाने बाद पूरी तरह से सूखने न दें और बालों में इस मिश्रण को न लगने दें। ऐसा करने पर आपको इसे रिमूव करने में दिक्कत आ सकती है।
त्वचा के लिए चावल के फायदे
- चावल में एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं और यह स्किन पर चढ़ी डेड स्किन को रिमूव करता है।
- चावल में ढीली पड़ रही त्वचा में कसाव लाने के गुण भी होते हैं। यदि आपकी गर्दन में झुर्रियां आ रही हैं, तो चावल के इस घरेलू नुस्खे से गर्दन की त्वचा में थोड़ा सा कसाव जरूर आएगा।
- चावल में स्किन व्हाइटनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, इसे त्वचा पर लगाने से आपको धीरे-धीरे अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल जाएंगे।
- नोट- ऊपर बताए गए उपाय को आजमाने से 24 घंटे पहले स्किन पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
