Tanning Problem : मात्र 10 रुपए में पाएं कोहनी की टैनिंग से छुटकारा, एक्सपर्ट से लें टिप्स

(Easy Way To Remove Elbow Darkness) महिलाएं अक्सर चेहरे का स्किन केयर करने के लिए तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स को खरीदती नजर आती हैं।
लेकिन क्या आप जानती हैं कि जिस प्रकार चेहरे की देखभाल करना जरूरी होता है, ठीक उसी प्रकार से शरीर के बाकी अंगों को भी साफ रखना जरूरी होता है ।
ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी का कहना है कि टमाटर और आलू कोहनी में मौजूद टैनिंग को कम करने में मदद करता है ।
आइए जानते हैं कि टमाटर और आलू कैसे है लाभदायक और क्या है इसके फायदे ।
क्या है फायदे (Benefits Of Tomato And Potato for Tanning)

- टमाटर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण स्किन को हाइड्रेट करने में मदद करता है।
- इसमें भरपूर मात्रा में मिनरल्स और विटामिन्स होते है जो कि त्वचा को पोषण देने में मदद करते है।
- ये पिगमेंटेशन को भी कम करने में बेहद असरदार होते है।
इसे भी पढ़ें : Dark Circle : सिर्फ 10 रुपये में मिल सकता है डार्क सर्कल से छुटकारा
- आलू में भरपूर मात्रा में मिनरल्स पाए जाते है।
- इसमें मौजूद विटामिन-सी स्किन से टैनिंग को कम करने में मदद करता है।
कैसे करें इस्तेमाल (How To Use Tomato And Potato for Tanning)
- सबसे पहले टमाटर और आलू को मिक्सी में पीसकर उसका जूस बना लें।
- इसके बाद आप इस घोल को अपनी कोहनी पर लगा लें।
- इसपर टूथब्रश की मदद से हल्के हाथों से मसाज करें।
- कम से कम 5 से 10 मिनट तक इसी तरह से मसाज करते रहें।
इसे भी पढ़ें : Home Remedy : मात्र 15 रुपये में चमक जाएंगे आपके नाखून, एक्सपर्ट से जानें उपाय
- इसे कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- हफ्ते में कम से कम 3 बार आप इसी तरह इस घोल को लगाते रहें।
- लगातार ऐसा करने से कुछ दिन बाद आपको कोहनी में मौजूद टैनिंग से राहत मिलेगी।
कोशिश करें कि आप एक्सपर्ट द्वारा बताई गई इन टिप्स को फॉलो करें।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करें ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।