Face Pack For Skin Care: अनईवन नजर आ रही है स्किन टोन तो घर पर बनाएं ये खास फेस पैक, जानें फायदे

अनईवन स्किन टोन की प्रॉब्लम आजकल हर किसी को होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर लोग बाहर निकलने से पहले अपने फेस को कवर करना या क्रीम लगाना भूल जाते हैं। इसकी वजह से चेहरा डार्क नजर आता है। साथ ही, चेहरे पर अलग-अलग जगह पर पैच के निशान दिखाई देते हैं। इसे कम करने के लिए हम सबसे पहले पार्लर जाना पसंद करते हैं। इसके बाद कुछ महंगी क्रीम को लगाते हैं। जिसे लगाने से स्किन इवन नजर आए। लेकिन इसका असर भी कुछ ही समय के लिए रहता है। ऐसे में आप कोशिश करें कि घर पर बने फेस पैक का इस्तेमाल करें। ये फेस पैक आपकी स्किन के लिए अच्छा हो सकता है।
स्किन के लिए फेस पैक बनाने की सामग्री
- चावल- पिसे हुए
- टमाटर- मैश किए हुए
- पानी- 1 कप
- शहद- 1 चम्मच
फेस पैक बनाने का तरीका
- इसके लिए पहले आपको एक रात पहले चावल को भिगोकर रखना है।
- फिर अगली सुबह पानी के साथ इसे ब्लेंड करना है।
- जब इसका थीक पेस्ट बन जाए तो इसमें टमाटर की स्किन निकालकर इसे मैश करके डालना है।
- इसके बाद इसमें शहद को मिक्स करें।
- इस फेस पैक का गाढ़ा पेस्ट बनाएं।
इसे भी पढ़ें: Skin Care Tips: चेहरे की टैनिंग कम करने के लिए लगाएं ये मसाज क्रीम, जानिए इसे बनाने का तरीका
इस तरह लगाएं फेस पैक
- चावल और टमाटर फेस पैक को लगाने के लिए आपको चेहरे को साफ करना है।
- इसके बाद इसे अपने पूरे फेस पर ब्रश की मदद से अप्लाई करना है।
- फिर इसे 15 से 20 मिनट सूखने देना है।
- इसके बाद अपने चेहरे को वेट वाइप से साफ करना है।
- इसे आप रोजाना इस्तेमाल करेंगी तो चेहरा इवन नजर आएगा।
टमाटर और चावल फेस पैक के स्किन पर फायदे
- टमाटर चेहरे की टैनिंग, झुर्रियां, दाग-धब्बे और विटामिन सी की कमी को दूर सकता है। इसलिए आप इसे चेहरे पर लगा सकती हैं।
- चावल चेहरे को साफ करता है। साथ ही, एंटी एजिंग प्रॉब्लम को कम करता है। इसलिए इसका इस्तेमाल सिर्फ हमारे यहां ही नहीं बल्कि कोरियन प्रोडक्ट में भी किया जाता है।
इन दोनों चीजों से बने इस फेस पैक को लगाने से आपकी स्किन साफ हो जाएगी। साथ ही, चेहरे पर अलग ग्लो नजर आएगा। इसे आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। साथ ही, एक्सपर्ट की राय भी लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: केवल 1 चम्मच नारियल पानी से कम हो सकती है चेहरे की टैनिंग, जानें कैसे
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह लेना न भूलें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।