Pigmentation Treatment: इस फेस पैक से गायब हो जाएंगे पिगमेंटेशन के दाग

क्या आपके चेहरे पर भी पिगमेंटेशन के दाग हैं? जाहिर है, पिगमेंटेशन के दाग आपकी खूबसूरती को प्रभावित करते होंगे। अगर आपको महंगी क्रीम इस्तेमाल करने के बाद भी पिगमेंटेशन के दाग से छुटकारा नहीं मिला है तो आपको एक असरदार घरेलू नुस्खे को जरूर आजमाना चाहिए।
यह नुस्खा बॉलीवुड एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो के जरिए बताया है। शीबा ने घर पर ही पपीते का एक फेस बना कर चेहरे पर लगाने की सलाह दी है। साथ ही शीबा ने इस फेस पैक को बनाने की विधि भी बताई है।

सामग्री
- 1 बड़ा चम्मच पपीते का पेस्ट
- 1 छोटा चम्मच संतरे के छिलके का पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच दूध
- 1 छोटा चम्मच शहद
विधि
- संतरे के छिलके को फेकने की जगह सुखा लें। धूप में रखने से संतरे का छिलका एक दिन के अंदर ही अच्छी तरह से सूख जाएगा। फिर आप इसका पाउडर बना सकती हैं।
- फिर पपते को पीस कर उसका पेस्ट तैयार कर लें। यह पेस्ट आप हाथ से ही उसे मैश करके तैयार कर सकती हैं।
- इसके बाद एक बाउल लें। इस बाउल में पपीते का पेस्ट और संतरे का पाउडर डालें।
- फिर इस मिश्रण में दूध और शहद मिक्स करें। जब एक स्मूद पेस्ट तैयार हो जाए तो इसे चेहरे और गर्दन पर लगा लें।
- इस फेस पैक को सर्कुलर मोशन में हाथों को घुमाते हुए चेहरे पर लगाएं। इससे त्वचा अच्छे से स्क्रब भी हो जाती है और ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा हो जाता है।
- चेहरे पर फेस पैक को 30 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरे को ठंडे पानी से वॉश कर लें।
- जब भी आपके चेहरे पर पिगमेंटेशन के दाग बन जाएं तो आप इस फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे पिगमेंटेशन के दाग चले जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें: आंखों के आस-पास हो रही है पिगमेंटेशन तो अपनाएं ये आसान नुस्खे
View this post on Instagram
इस फेस पैक के लाभ
शीबा ने केवल फेस पैक बनाने की विधि ही नहीं बताई बल्कि इस फेस पैक के लाभों के बारे में भी बताया है। तो आप भी इस फेस पैक के लाभ के बारे में जान लें-
- इस फेस पैक में पड़ा पपीता त्वचा के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। पपीते में गजब की एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इसे चेहरे पर लगाने से त्वचा पर चढ़ी डेड स्किन की परत को आसानी से रिमूव किया जा सकता है। यह नए स्किन सेल्स की ग्रोथ को भी प्रमोट करता है, जिससे हाइपर पिगमेंटेशन होने की संभावना कम हो जाती है।
इसे जरूर पढ़ें: Shahnaz Husain Tips: वो 5 गलतियां जो त्वचा में लाती हैं ढीलापन
- संतरे का छिलका भी त्वचा के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-C होता है, जो त्वचा को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले डैमेजेस से बचाता है।
- इस फेस पैक में दुध की उपस्थिति इसे त्वचा के लिए और भी फायदेमंद बनाती है। दूध में लैक्टिक एसिड होता है, इससे त्वचा हाइड्रेटेड रहती है और पिगमेंटेशन के दाग भी हल्के पड़ने लगते हैं। इतना ही नहीं, अगर आपको सनबर्न की समस्या है तो वह इस फेस पैक को लगाने से दूर हो जाती है।
- इस फेस पैक में मिले शहद के कारण त्वचा के ओपन पोर्स में फंसी गंदगी साफ हो जाती है।
- इस तरह से देखा जाए तो शीबा का यह होममेड फेस पैक त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद है। साथ ही इसे बनाना भी आसान है। आप भी इसे एक बार जरूर ट्राई करें। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आपको इस फेस पैक का इस्तेमाल करने से पहले एक बार स्किन एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा है तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इस तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।