Facial Hair Removal: दर्द और पार्लर के बिना कम होंगे चेहरे के अनचाहे बाल, दादी मां का यह देसी उबटन आजमाएं

क्या आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान हैं और हर कुछ दिनों में वैक्सिंग या थ्रेडिंग करवाकर थक चुकी हैं? ये तरीके भले तुरंत असर दिखाते हों, लेकिन धीरे-धीरे त्वचा को रफ, डल और सेंसिटिव बना देते हैं। अगर आप बिना दर्द, बिना केमिकल और बिना ज्यादा खर्च के नेचुरल इलाज चाहती हैं, तो दादी मां का बताया यह घरेलू उबटन आपकी मदद कर सकता है। इसकी जानकारी नेचुरोपैथी फिजिशियन डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया (डॉ. क्युर्स होलिस्टिक हेल्थकेयर, फरीदाबाद) ने शेयर की है।
उबटन के लिए सामग्री
- गेहूं का आटा- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1 चुटकी
- देसी घी- 1 चम्मच
- दूध- 1 चम्मच
उबटन बनाने और लगाने का तरीका
- इन सभी चीजों को मिलाकर मुलायम आटा गूंथ लें।
- अब इस आटे को चेहरे पर हल्के हाथों से 15-20 मिनट तक रगड़ें।
- इसके बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें।
- अच्छे रिजल्ट के लिए इसे हफ्ते में 3 बार जरूर ट्राई करें।
यह उबटन कैसे काम करता है?
- धीरे-धीरे चेहरे के बालों की ग्रोथ कमजोर करता है।
- स्किन को नेचुरल तरीके से एक्सफोलिएट करता है।
- डेड स्किन सेल्स हटाकर ग्लो बढ़ाता है।
- त्वचा को मुलायम और स्मूद बनाता है।
- हल्दी टैनिंग और पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करती है।
- देसी घी और दूध स्किन को गहराई से मॉइश्चराइज करते हैं।
चेहरे के अनचाहे बाल हटाने के लिए आटा, हल्दी, देसी घी और दूध ही क्यों?
यह नुस्खा सिर्फ बाल हटाने के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन को निखारने और सॉफ्ट बनाने के लिए भी खास माना जाता है। इन चारों चीजों का कॉम्बिनेशन स्किन पर नेचुरल तरीके से काम करता है।
गेहूं का आटा
आटा नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करता है। यह त्वचा पर जमी डेड स्किन और हल्के बालों को ढीला करता है, जिससे धीरे-धीरे अनचाहे बाल कम नजर आने लगते हैं। साथ ही यह स्किन को टाइट भी कर सकता है।

हल्दी पाउडर
इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं। हल्दी बालों की ग्रोथ को धीमा करती है और स्किन को साफ व ग्लोइंग बनाती है। लंबे समय तक इस्तेमाल से फेशियल हेयर हल्के और कम दिखने लगते हैं।
देसी घी
देसी घी स्किन को नमी देता है। यह त्वचा को ड्राई होने से बचाता है और रगड़ के कारण होने वाली जलन या रेडनेस को कम करता है। साथ ही स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाता है।
दूध
दूध में लैक्टिक एसिड होता है, जो स्किन को एक्सफोलिएट करता है। यह त्वचा को ब्राइट और सॉफ्ट बनाता है। दूध इस पेस्ट को स्मूद टेक्सचर देता है, जिससे इसे लगाना आसान होता है।
यह भी पढ़ें- क्या आपकी 14-16 साल की बेटी चेहरे के अनचाहे बालों से परेशान है? ये देसी चाय करेगी मदद
इन चारों चीजों को मिलाकर ऐसा नेचुरल उबटन बनाता है, जो धीरे-धीरे चेहरे के अनचाहे बाल कम करने के साथ स्किन को साफ, सॉफ्ट और ग्लोइंग बनाता है।

नेचुरल नुस्खे तुरंत जादू नहीं दिखाते, लेकिन रेगुलर इस्तेमाल से त्वचा क्लीन, सॉफ्ट और हेल्दी दिखने लगती है। कुछ ही दिनों में आपको फर्क खुद नजर आने लगेगा।
यह भी पढ़ें- Natural Hair Removal: चेहरे के अनचाहे बाल को कम करेगा ये खास उबटन, स्किन भी होगी सॉफ्ट
अगर आप बिना दर्द और बिना केमिकल के चेहरे के बाल कम करना चाहती हैं, तो यह देसी उपाय आपकी ब्यूटी रूटीन का हिस्सा जरूर बन सकता है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।