फेस्टिव सीजन शुरू होने वाला है और ऐसे में त्योहार पर हर महिला खूबसूरत दिखने के लिए कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर भी जाती हैं, लेकिन अगर आप पार्लर में पैसे खर्च करने के बजाय घर पर ही फेस क्लीनअप करने का सोच रही हैं, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बताएंगे, जिसकी मदद आप घर पर रहकर 20 मिनट में फेस क्लीनअप कर सकती हैं। आईए जानते हैं इन टिप्स के बारे में।
अगर आप भी घर पर रहकर अपने चेहरे को चमकदार बनाना चाहती हैं और फेस्टिवल सीजन पर खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप कम समय में फेस क्लीनअप कर सकती हैं। फेस क्लीनअप करने के लिए आपको कुछ टिप्स को फॉलो करना होगा। जैसे -
फेस क्लीनअप करने के लिए सबसे पहले आप अपने चेहरे को फेस वॉश की मदद से अच्छी तरीके से साफ कर ले।
चेहरे को अच्छे तरीके से धोने के बाद आप फेस पर स्क्रब लगाकर कम से कम 5 मिनट तक स्क्रब से चेहरे की मसाज करें।
स्क्रब करने से चेहरे पर जमी टैनिंग निकलेगी और स्किन खूबसूरत बनेगी। स्क्रब करने के बाद आप चेहरे को साफ कर लें।
यह भी पढ़ें : चेहरे से झाइयां कम करना अब हो सकता है आसान, एक्सपर्ट का बताया यह नुस्खा आएगा आपके काम
स्क्रब के बाद आप 5 मिनट के लिए फेस मास्क अपने चेहरे पर लगा कर रखें।
5 मिनट पूरे होने के बाद आप इस फेस मास्क को हटा सकती हैं और इसके बाद अपने चेहरे को साफ कर लें।
स्क्रब और फेस मास्क के बाद आप अपने चेहरे पर फेस क्रीम या सीरम लगाकर इसे ऐसा ही छोड़ दें।
इसके बाद आप अपने होठों पर लिप बाम लगा सकती हैं, इससे आपके होंठ मुलायम और सॉफ्ट बनेगे।
इस पूरी प्रोसेस को आप 20 मिनट में कंप्लीट कर सकती हैं। ऐसे में आप घर पर रहकर त्योहार पर कम समय में अपने चेहरे का क्लीनअप घर बैठ कर सकती हैं, वह भी कम खर्च के अंदर। क्लीनअप के दौरान आप स्क्रब और फेस मास्क वही चुने जो आपकी स्किन के टाइप के हिसाब से सही हो। इसके लिए आप डर्मेटोलॉजिस्ट की मदद ले सकती हैं।
घर पर फेस क्लीनअप करते वक्त अगर आपको त्वचा संबंधित कोई भी परेशानी होती हैं या स्किन जलन करने लगती है, तो आप इसका इस्तेमाल करना बंद कर दें और अपने चेहरे को ठंडा पानी से धोकर थोड़ी देर के लिए इसे छोड़ दें। इसके बाद आप डर्मेटोलॉजिस्ट या डॉक्टर की राय जरूर लें और इन प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना बंद कर दें। इन सभी टिप्स की मदद से आप आसानी से कम समय में घर पर फेस क्लीनअप कर सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: मलाई और हल्दी से बने इस देसी फेस पैक का इस्तेमाल कर पाएं नेचुरल ग्लो, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।